अगर आप क्राइम थ्रिलर फिल्म देखना पसंद करते हैं, तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'रात अकेली है है- द बंसल मर्डर्स' आपको पसंद आएगी. फिल्म के किरदार और कहानी आपको कुर्सी से बांध कर रखेगी.
Raat Akeli Hai 2 Review: अगर आपको क्राइम थ्रिलर फिल्म देखना पसंद है, तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बार फिर से ‘रात अकेली है’ लेकर लौट आए हैं. इसका पहला पार्ट साल 2020 में आया था. इस फिल्म में भी नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक मर्डर मिस्ट्री सुलझाते नजर आए थे. अब साल 2025 में एक बार फिर उनके हाथ एक ऐसा केस हाथ लगा है, जिसने दिमाग को हिलाकर रख दिया. इस फिल्म का सीक्वेल यानी दूसरा पार्ट ‘रात अकेली है 2’ नाम से रिलीज हुई है. ये फिल्म आज यानी 19 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है.
2 घंटे 15 मिनट की इस फिल्म में एक ही रात में 6 लोगों की हत्या हो जाती है. ये फिल्म एक बंसल परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म बंसल खानदान की एक आलीशान हवेली से शुरू होती है. फिल्म में जितनी गहरी हवेली, उतने ही गहरे राज हैं. हवेली में रहने वाले एक ही परिवार के 6 लोगों की रातोंरात हत्या कर दी जाती है. परिवार के कुछ सदस्य बच जाते हैं. इन हत्याओं का खुलासा करने की जिम्मेदारी नवाजुद्दीन सिद्दीकी को दी जाती है, जो जटिल यादव का किरदार निभाते हैं.
शुरुआत में लगता है कि आरोपी पकड़े गए और केस सॉल्व हो गया है लेकिन असलियत इससे कोसों दूर होती है. फिल्म की मर्डर मिस्ट्री में काला जादू का तड़का लगाया गया है. फिल्म का क्लाइमेक्स माइंड ब्लोइंग है, जो व्यूअर्स के रोंगटे खड़े कर देगा. ऐसे में अगर आप क्राइम के साथ-साथ सस्पेंस और थ्रिलर फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो ये मूवी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है,
वहीं अगर फिल्म के किरदारों की एक्टिंग की बात करें, तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक बार फिर जटिल यादव के किरदार में जान डाल दी है. . पूरी फिल्म में उनके चेहरे के एक्सप्रेशन और मर्डर की गुत्थी सुलझाने का तरीका बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है. नवाज के अलावा चित्रागंदा सिंह ने भी अपना किरदार बखूबी निभाया. इनके अलावा राधिका आप्टे, रजत कपूर, संजय कपूर, प्रियंका सेतिया, दीप्ति नवल, अखिलेंद्र मिश्रा और रेवती ने भी किरदार में जान डाल दी है.
Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…
Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…
Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…
Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…
Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…
Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…