बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल करने के बाद रितेश देशमुख की ऐतिहासिक एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘राजा शिवाजी’ अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब दर्शक इस फिल्म का आनंद घर बैठे ले सकेंगे.
छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, संघर्ष और विरासत पर आधारित यह बहुचर्चित फिल्म अब डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचेगी. आइए जानते हैं कि ‘राजा शिवाजी’ कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी.
ओटीटी पर कब देख सकेंगे फिल्म?
शुक्रवार को नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर रितेश देशमुख की फिल्म की रिलीज की घोषणा की. फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए, ओटीटी प्लेटफॉर्म ने लिखा, ‘विद्रोह करने आ रहे हैं राजे. राजा शिवाजी देखें, अब नेटफ्लिक्स पर मराठी और हिंदी में उपलब्ध है. फिल्म हिंदी और मराठी में उपलब्ध है.’
राजा शिवाजी के बारे में
रितेश द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण जेनेलिया देशमुख और ज्योति देशपांडे ने मुंबई फिल्म कंपनी और जियो स्टूडियोज के बैनर तले किया था. फिल्म में रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में हैं, उनके साथ संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोले गुप्ते और जेनेलिया देशमुख भी हैं. 75 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. हालांकि, इसके बावजूद इसने 117 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की.
यह खबर भी पढ़ें: कैंसर से जंग जीतने के बाद बदली सोच, सोनाली बेंद्रे ने क्यों ठुकराईं गंभीर भूमिकाएं? ‘राख’ सीरीज पर कही बड़ी बात
यह खबर भी पढ़ें: ‘भारतीय सिनेमा कभी हॉलीवुड की बराबरी नहीं कर सकता’, जब प्रियंका को सुननी पड़ी थी ये कड़वी बात; एक्ट्रेस ने किया खुलासा