Rajat Dalal Viral Video: रजत दलाल का पार्किंग विवाद फिर चर्चा में है. वायरल वीडियो में उनकी थार दूसरी कार से टकराती दिखी. रजत ने सफाई देते हुए बताया कि उनकी गाड़ी लंबे समय से ब्लॉक थी.
रजत दलाल ने ठोकी कार
Rajat Dalal Viral Video: रजत दलाल अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं. अब उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में रजत अपनी महिंद्रा थार को पार्किंग से निकालते हुए दूसरी कार से टकराते नजर आ रहे हैं.
रजत के मुताबिक, उनकी कार करीब 45-50 मिनट तक पार्किंग में फंसी हुई थी. उनके सामने एक दूसरी कार खड़ी थी और उसे हटवाने के लिए कोई कॉन्टैक्ट नंबर भी नहीं था. ऐसे में वह कार के मालिक से संपर्क नहीं कर पाए. काफी देर इंतजार करने के बाद उन्होंने अपनी थार निकालने की कोशिश की.
रजत ने पार्किंग की एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें एक कार उनकी थार के बिल्कुल सामने खड़ी दिखाई दे रही है. उन्होंने लिखा, ‘रोज का ड्रामा है यार. इतनी बड़ी पार्किंग में इतनी गाड़ियों में मेरी ही गाड़ी मिलती है हमेशा!’ इसके बाद उन्होंने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर सफाई भी दी.
ये भी पढ़ें: कौन हैं मलाइका अरोड़ा का BF? अर्जुन कपूर के बाद अब इस शख्स पर आया एक्ट्रेस का दिल; उम्र से लेकर बिजनेस तक जानें सबकुछ
रजत ने बताया कि यह वीडियो किसी प्रमोशनल या स्क्रिप्टेड वीडियो का हिस्सा नहीं है. उन्होंने यह भी साफ किया कि वीडियो ड्रोन से रिकॉर्ड नहीं किया गया था. उनके मुताबिक, ये वीडियो उनके जिम से बनाए गए हैं, जो बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर है. रजत दलाल ‘बिग बॉस 18’ और ‘द 50’ जैसे रियलिटी शो में नजर आ चुके हैं. वह पावरलिफ्टर और फिटनेस इन्फ्लुएंसर भी हैं.
ये भी पढ़ें: 27 साल के करियर में किसी महिला ने…’, श्रेया कालरा को किस करने पर Ram Kapoor ने ऐसा क्या कहा? सुन हर कोई रह गया सन्न
Rajasthan robbery: राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद में बदमाशों ने खुद को इनकम टैक्स…
Hanuman Ansh Box Office Collection: महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’…
IND vs WI 2nd T20I Match Highlights: रांची में 249 रन बनाने के बाद भी…
Connaught Place shops closed: दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर…
Memories of Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन के बाद मुंबई के माहिम स्थित नव…
Sanju Samson 82 Runs: 6 रन पर कैच छूटा और फिर संजू सैमसन ने रांची…