Joanne Hicks: 47 की उम्र में डेब्यू करने वाली जोआने हिक्स ने 51 साल की उम्र में 5 विकेट लेकर रचा इतिहास. 94 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ पुरुषों को भी पीछे छोड़ा, पढ़ें पूरी खबर.
जोआने हिक्स ने 51 साल की उम्र में 5 विकेट लेकर रचा इतिहास
आइसल ऑफ मैन की 51 वर्षीय ऑफ स्पिनर जोआने हिक्स (Joanne Hicks) ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है. उन्होंने करीब 94 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर पुरुष और महिला, दोनों वर्गों में इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 विकेट (Five-wicket haul) लेने वाली सबसे उम्रदराज गेंदबाज बनने का गौरव हासिल किया है.
हिक्स ने यह उपलब्धि 51 साल और 173 दिन की उम्र में ग्रीस (Greece Women) के खिलाफ एक टी20 इंटरनेशनल मैच में हासिल की. यह मुकाबला रोमानिया के मोआरा व्लासी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था.
मैच में जोआने हिक्स ने घातक गेंदबाजी करते हुए अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. उन्होंने सिर्फ 10 रन देकर 5 विकेट चटकाए. टी20 इंटरनेशनल में यह उनका तीसरा 5-विकेट हॉल है. हिक्स की फिरकी के सामने ग्रीस की टीम पूरी तरह बेबस नजर आई और पूरी टीम 15 ओवर में महज 52 रनों पर ढेर हो गई.
इसके जवाब में आइसल ऑफ मैन की टीम ने महज पावरप्ले (शुरुआती 6 ओवर) के अंदर ही लक्ष्य हासिल कर लिया और 9 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की.
इस स्पेल के साथ ही हिक्स ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बाएं हाथ के स्पिनर बर्ट आयरनमॉन्गर (Bert Ironmonger) का 94 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. आयरनमॉन्गर ने साल 1932 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में 49 साल और 314 दिन की उम्र में 5 विकेट लिए थे.
उस ऐतिहासिक टेस्ट मैच में आयरनमॉन्गर ने एक ही दिन में दो बार 5-विकेट हॉल (5/6 और 6/18) लिए थे, जिससे दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली पारी में 36 और दूसरी पारी में 45 रनों पर सिमट गई थी.
जोआने हिक्स का यह रिकॉर्ड इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत 47 साल की उम्र में की थी. हिक्स ने साल 2024 में ग्रीस और माल्टा के खिलाफ एक ही हफ्ते के अंदर दो बार 5 विकेट लेकर सुर्खियां बटोरी थीं. माल्टा के खिलाफ 49 साल और 168 दिन की उम्र में लिया गया 5-विकेट हॉल अब तक महिला इंटरनेशनल क्रिकेट का रिकॉर्ड था. अब 51 साल की उम्र में 5/10 का स्पेल डालकर उन्होंने न सिर्फ अपना ही रिकॉर्ड सुधारा, बल्कि पुरुष क्रिकेट के भी सबसे बड़े रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.
Israeli Election: अगर ज़ायोनी विपक्ष की 48 सीटों और अरब पार्टियों की 19 सीटों को मिला…
Jailer 2 Box Office Collection Day 15: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने रिलीज के…
Ghazipur Accident: खबरों के मुताबिक, स्कॉर्पियो बलिया से वाराणसी जा रही थी. बुधवार रात करीब…
Patrick Stewart Death:'स्टार ट्रेक' फेम हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 साल की उम्र में…
Petrol Diesel Price Today 30 October 2026:आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, लखनऊ और…
Weather Update 30 October 2026: मौसम विभाग के मुताबिक, आज, 30 अक्टूबर को दिल्ली में भारी…