<
Categories: मनोरंजन

Rajinikanth Vs Kamal Haasan कौन है साउथ का सबसे अमिर सुपरस्टार? किसके पास है बेशुमार दौलत, लग्जरी कार, आलिशान बंगला

Rajinikanth Vs Kamal Haasan Networth: रजनीकांत और कमल हासन दोनों को ही साउथ का सुपरस्टार माना जाता है. लेकिन रजनीकांत और कमल हासन में कौन सबसे ज्यादा अमिर है, किस के पास बेशुमार दौलत है लग्जरी कार है और आलिशान बंगला है आइये जानते हैं यहां.

Kamal Haasan Vs Rajinikanth Networth: साउथ के सुपरस्टार्स की लिस्ट में सबसे उपर नाम रजनीकांत और कमल हासन का आता है, दोनों ही साउथ इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन दिग्गद कलाकार में से एक हैं. रजनीकांत और कमल हासन ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में की है और लोगों को अपना दीवाना बनाया है. जब ही सुपरस्टार रजनीकांत या फिर कमल हासन की कोई फिल्म थिएटर पर रिलीज होती है, तो फैंस क्रेजी हो जाते है और थिएटर लोगों से लबालब भर जाता हैं. फिल्मों के साथ-साथ : रजनीकांत और कमल हासन एक दूसरे को नेटवर्थ के मामले में भी कड़ी टक्कर देते हैं. आइये जानते हैं यहां जनीकांत और कमल हासन में कौन सबसे ज्यादा अमिर साउथ सुपरस्टार है, किस के पास बेशुमार दौलत है लग्जरी कार है और आलिशान बंगला है?

रजनीकांत की नेटवर्थ (Rajinikanth Networth)

रजनीकांत साउथ इंडस्ट्री के हाइएस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं, इस मामले में कोई उनके आगे पीछे भी नहीं है. सुपरस्टार रजनीकांत एक फिल्म के लिए 125-270 करोड़ तक की फीस लेते हैं. रिपोर्ट के अमुसार, एक्टर के पास चेन्नई के पोएस गार्डन में एक आलीशान बंगला है, जिसकी कीमत 35 करोड़ बताई जाती है. इसके अलावा लग्जरी कार कलैक्शन की बात करें तो, सुपरस्टार रजनीकांत के पास लगभग ₹3 करोड़ की लैम्बोर्गिनी उरुस (Lamborghini Urus), ₹16.5 करोड़ की रोल्स रॉयस फैंटम (Rolls Royce Phantom) ₹6 करोड़ की बेंटले ल्यूमिनसi (Bentley Luminos) और ₹2.5 करोड़ की मर्सिडीज जी-वैगन (Mercedes-Benz G-Wagon) जैसी कई महंगी कारों का कलेक्शन है. इतना ही नहीं रजनीकांत के पास ‘राघवेंद्र मंडपम’ मैरिज हॉल है, जिसकी किमत 20 करोड़ रुपये है. इसके अलावा एक्टर रियल एस्टेट से भी कुछ कमाई करते हैं. फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक रजनीकांत की नेटवर्थ (Rajinikanth Networth) 430 से 500 करोड़ रुपये के बीच है

कमल हासन की नेटवर्थ (Kamal Haasan Networth)

कमल हासन की बात करें तो, वो भी शोहरत के मामले में किसी से कम नही है. कमल हासन एक फिल्म के 70 से 100 करोड़ रुपये फीस लेते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कमल हासन ने फिल्म इंडियन 2 में अपने रोल के लए 150 करोड़ चार्ज किए थे. इसके अलावा कमल हासन के पास चेन्नई में एक शानदार बंगला है जिसकी कीमत 130 करोड़ बताई है. यूके में उनकी प्रोपर्टी है और द न्यूज मिनट के मुताबिक, लंदन में उनकी 2.5 बिलियन के आस-पास का एक घर भी है. लग्जरी कार कलैक्शन की बात करें, तो कमल हासन के पास बीएमडब्यू 730एलडी और Lexus एलएक्स 570 के अलावा उनके पास कई कारें हैं. कमल हासन साउथ इंडियन सिनेमा के सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में आते हैं. फिल्मों में एक्टिंग करने के साथ अपने प्रोडक्शन हाउस से भी मोटी कमाई करते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक कमल हासन की नेटवर्थ (Kamal Haasan Networth) 450 करोड़ तक है.

रजनीकांत और कमल हासन में से कौन है ज्यादा अमीर?

सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक कमल हासन रजनीकांत से ज्यादा अमीर हैं. क्योंकि कमल हासन की कुल संपत्ति रजनीकांत से थोड़ी ज्यादा है, लेकिन दोनों की नेटवर्थ में ज्यादा फर्क नहीं है.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

UP Crime: पति गया जेल तो महिला ने अपने देवर से ही बना लिया अवैध संबंध, फिर भाभी के लिए युवक ने बड़े भाई…

Gautam Buddha Nagar Crime: पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था.…

Last Updated: November 7, 2026 17:30:28 IST

सीएम मोहन माझी ने ओडिशा के लोगों को दी 1292 करोड़ रुपये की सौगात, 630 मॉडल स्कूल और IT पार्क की रखी नींव

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केन्दुझर में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और…

Last Updated: November 7, 2026 16:54:24 IST

मुंबई लोकल में यात्रियों के बीच जमकर मारपीट, चलती ट्रेन से नीचे गिरा शख्स! वीडियो वायरल

Mumbai local train fight: मुंबई की चर्चगेट-विरार लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट का…

Last Updated: November 7, 2026 16:41:00 IST

UP DA Hike: यूपी के 14 लाख कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, 58 से सीधे 63 फीसदी हुआ महंगाई

UP DA Hike: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को…

Last Updated: November 7, 2026 16:21:53 IST

NSE लाएगा 10 मिनट का नया क्लोजिंग ऑक्शन सेशन, 7 दिसंबर से होगा लागू, क्लोजिंग कीमत तय करने का बदलेगा तरीका

NSE 7 दिसंबर से क्लोजिंग प्राइस और डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग के नियम बदलेगा. नया 10 मिनट…

Last Updated: November 7, 2026 16:32:54 IST

सिकंदरा में अक्षय कुमार कटियार के नेतृत्व में निकली राष्ट्रीय एकता एवं संकल्प यात्रा वाहन रैली

नई दिल्ली, 2 नवंबर: सिकंदरा विधानसभा (207) में सशक्त भारत – विकसित भारत के संकल्प…

Last Updated: November 7, 2026 16:07:12 IST