<
Categories: देश

न्यूक्लियर एनर्जी, इंश्योरेंस संशोधन समेत कई बिल को कैबिनेट से मंजूरी, देखें डिटेल्स

Central Cabinet Press Conference: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस बैठक के बाद केंद्र सरकार की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई।…

Central Cabinet Press Conference: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस बैठक के बाद केंद्र सरकार की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इसमें सरकार की तरफ से इंश्योरेंस संशोधन बिल, न्यूक्लियर एनर्जी, वित्तीय बाजार से जुड़े ढांचे, 2027 में राष्ट्रव्यापी जनगणना कराने की मंजूरी समेत कई बड़े ऐलान किए गए.

मनरेगा का बदला गया नाम

केंद्र सरकार ने 12 दिसंबर को एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए मनरेगा का नाम बदल दिया है. अब मनरेगा को पूज्य ग्रामीण बापू ग्रामीण रोजगार योजना के नाम से जाना जाएगा. कैबिनेट से इसको मंजूरी भी मिल गई है. इस योजना के तहत मिलने वाले न्यूनतम गारंटीड रोजगार को बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है. वहीं न्यूनतम मजदूरी को भी बढ़ाकर 240 रुपए प्रतिदिन कर दिया गया है.

इंश्योरेंस बिल में संशोधन

पीएम मोदी की अगुवाई वाली यूनियन कैबिनेट ने शुक्रवार को एक और अहम फैसला लिया. अब श्योरेंस कंपनियों में फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट (FDI) की लिमिट को बढ़ाकर 100 फीसदी कर दिया गया है. साथ ही कुछ स्ट्रक्चरल सुधार भी किए गए हैं. इस बदलाव के बाद भारत के इंश्योरेंस मार्केट में विदेशी कैपिटल आने, कॉम्पिटिशन बढ़ने के साथ ही कस्टमर सर्विस भी बेहतर हो सकती है.

न्यूक्लियर सेक्टर के लिए SHANTI BILL 2025

शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में केंद्र सरकार ने न्यूक्लियर एनर्जी से जुड़े अहम प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है. साथ ही इसका नाम बदलकर SHANTI BILL 2025 कर दिया गया है. इसका पूरा नाम Sustainable Harnessing and Advancement of Nuclear Energy for Transforming India Bill होगा. ये बिल 2047 तक 100 GW न्यूक्लियर पावर क्षमता हासिल करने के लक्ष्य की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

सिक्योरिटी मार्केट कोड बिल को भी मंजूरी

केंद्र सरकार ने वित्तीय बाजार से जुड़े ढांचे को आसान बनाने के लिए सिक्योरिटीज मार्केट कोड बिल 2025 को भी मंजूरी दे दी है. इस बिल को सिक्योरिटीज मार्केट से जुड़े तीन अलग-अलग बिलों की जगह एक एकीकृत कानून के रूप में लागू किया जाएगा. 

2027 में राष्ट्रव्यापी जनगणना

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में 2027 में राष्ट्रव्यापी जनगणना कराने के फैसले पर भी मुहर लगी है. 2027 में होने वाली इस जनगणना के लिए 11,718 करोड़ के बजट को मंजूरी दी गई है. ये जनगणना डिजिटल तौर पर होगी. इसमें लगभग 30 लाख कर्मचारियों को काम पर लगाया जाएगा.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Old gold jewellery: क्या ज्वेलर जांच के दौरान निकाल लेता है सोना? जानें गहने का वजन और शुद्धता जांचने का तरीका

: पुराने सोने के गहने बेचते या बदलते समय केवल कुल वजन के आधार पर…

Last Updated: October 18, 2026 15:57:23 IST

Gwalior Accident: CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, हटाए गए SP; 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड;परिवारों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की मदद

Gwalior Sheetla Mata Mandir Truck Accident: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को ग्वालियर जिले में…

Last Updated: October 18, 2026 15:39:13 IST

Beed Accident: महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; इलाके में मचा हड़कंप

Maharashtra Beed Accident: घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. हादसे से इलाके…

Last Updated: October 18, 2026 15:30:43 IST

Noida Viral Video: कार के बोनट पर लटके रहे 2 लड़के, तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ाता रहा कैब ड्राइवर; वीडियो वायरल

Noida Viral Video: नोएडा के सेक्टर 18 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

Last Updated: October 18, 2026 14:54:28 IST

‘दो बहनें और एक जीजा…’, ग्रेटर नोएडा में एक परिवार के 5 लोगों की मौत की क्या है वजह? वॉइस नोट से खुले कई राज

Greater Noida Family Murder Case: रविवार को इस मामले ने एक और मोड़ ले लिया…

Last Updated: October 18, 2026 13:55:59 IST