Rajkummar Rao: भारत के दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक बन रही है. इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है, जिसकी जानकारी खुद राजकुमार राव ने दी है.
सौरव गांगुली की बायोपिक की शुरू हुई शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. यह फिल्म क्रिकेटर सौरव गांगुली के जीवन पर आधारित होगी. इस फिल्म को लेकर कई दिनों से अटकलें लग रही थीं. अब अभिनेता ने इसकी आधिकारिक जानकारी साझा कर दी है.
राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग का क्लैप बोर्ड शेयर किया है. इसमें फिल्म का नाम ‘दादा- द सौरव गांगुली स्टोरी’ लिखा है. यह फिल्म पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली पर आधारित होगी. आपको बता दें कि गांगुली को प्यार से लोग दादा कहते हैं. इस पोस्ट को साझा करते हुए राजकुमार राव ने कैप्शन में लिखा, ‘और शुरुआत हो गई. सिर्फ और सिर्फ दादा.’ इसके साथ ही एक्टर ने सौरव गांगुली, फिल्म के मेकर्स को टैग किया है.
आगामी फिल्म ‘दादा- द सौरव गांगुली स्टोरी’ का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी कर रहे हैं. राजकुमार राव के अलावा फिल्म के अन्य स्टारकास्ट का नाम अभी सामने नहीं आया है. विक्रमादित्य और राजकुमार ने इससे पहले ‘ट्रैप्ड’ (2017) में साथ काम किया था, जिसे समीक्षकों ने खूब सराहा था.
राजकुमार राव को आखिरी बार ‘मालिक’ में देखा गया था. वहीं आगामी फिल्म की बात करें, तो फिल्म ‘टोस्टर’ 15 अप्रैल को रिलीज होने वाली है. इसमें सान्या मल्होत्रा भी मुख्य भूमिका में हैं. इसके अलावा अभिनेता की एक और फिल्म भी आने वाली है, जो उज्ज्वल निकम की बायोपिक है. इस फिल्म के लिए बीते दिन अभिनेता बदले लुक में नजर आए थे.
Sachin Tendulkar: सचिन तेंदुलकर ने 1 अप्रैल को अपने दोस्त के मजेदार प्रैंक किया. उन्होंने…
Vaishakh Vrat List 2026: वैशाख माह 2026 की शुरुआत और अंत की तारीख, इसके त्योहार…
LSG vs DC Playing XI: दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला एकाना स्टेडियम…
असम विधानसभा चुनाव 2026 में आम विकास मुद्दों के साथ ही मियां, लव जिहाद और…
भारत सरकार ने अब टैक्स सिस्टम में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है. अब…
Petrol-Diesel Price Hike: निजी कंपनी नायरा एनर्जी के बाद निजी ईंधन खुदरा विक्रेता कंपनी शेल…