<
Categories: मनोरंजन

बैठ जा वरना… अक्षय कुमार ने राजपाल यादव से किया मजाक, पहले नहीं मिली कुर्सी, तो कभी खींची टांग

भूत बंगला के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार ने राजपाल यादव से मजाक में कुछ ऐसा कह दिया, जो फैंस को पसंद नहीं आया. इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है. हालांकि राजपाल यादव और अक्षय कुमार एक दूसरे से मजाक करते रहे.

Akshay Kumar and Rajpal Yadav Viral Video: अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला का प्रमोशन तेजी से किया जा रहा है. इसी प्रमोशन के दौरान एक स्टेज इवेंट में राजपाल यादव के साथ अक्षय कुमार की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें दोनों एक दूसरे के साथ मजाक करते नजर आ रहे थे. हालांकि अक्षय कुमार ने जिस तरह से कैजुअल स्टाइल से बात की, जो लोगों को पसंद नहीं आया. हालांकि राजपाल यादव हंसकर टाल गए. ट्रेलर लॉन्च इवेंट में भूत बंगला की पूरी टीम भी वहां पर मौजूद थी. 

दरअसल, राजपाल एक तरफ सेटल होने की कोशिश कर रहे थे और उनके पास कुर्सी नहीं थी. इसके कारण उन्होंने खुद अपनी कुर्सी पर बैठने की कोशिश की. इतने में अक्षय कुमार ने मजाक में कहा, ‘बैठ ना, नहीं तो खामखां पेल दूंगा.’ इस पर राजपाल यादव हंस पड़े, लेकिन नेटिज़न्स को ये बात पसंद नहीं आई.

आखिर क्यों नाराज हुए यूजर्स

सोशल मीडिया यूजर्स ने अक्षय कुमार के इस तरह के शब्दों को लेकर नाराजगी जताई है. कुछ लोगों ने इस बात की नाराजगी जताते हुए कहा कि पहले तो राजपाल के लिए सीट नहीं थी और फिर उनका मजाक उड़ाया गया. कुछ ने कहा कि अक्षय कुमार को परेश रावल जैसे सीनियर एक्टर्स का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए. इसी इवेंट में कुछ समय पहले ही राजपाल यादव ने अक्षय की डिसिप्लिन्ड लाइफस्टाइल और पर्सनैलिटी के साथ ही एक्टिंग स्किल्स की भी तारीफ की थी.

सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे अक्षय कुमार

इस पर अक्षय ने कहा, ‘तू एक बात बता, तू जब बात करता है, तो ऐसा क्यों लगता है कि तू कवि सम्मेलन में आया है.’ वहीं इन दोनों समय की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई हैं. सोशल मीडिया यूजर्स अक्षय कुमार को ट्रोल कर रहे हैं और साथ ही उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं. कुछ लोगों ने इसे अपमानजनक बताया. 

भूत बंगला रिलीज डेट

बता दें कि भूत बंगला फिल्म में अक्षय कुमार, तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल और राजपाल यादव मुख्य किरदार में नजर आएंगे. फिल्म 16 अप्रैल 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. हालांकि पहले ये फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होनी थी लेकिन धुरंधर 2 की आंधी को देखते हुए अब ये 16 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

यूपी की राजनीति में पोस्टर वॉर: अखिलेश यादव बने ‘रहमान डकैत’, CM योगी ‘धुरंधर’, सड़कों पर छिड़ा महासंग्राम!

Rahman Dakait Poster Controversy: अखिलेश यादव को फिल्म विलेन 'रहमान डकैत' बताने पर मचा बवाल.…

Last Updated: April 7, 2026 18:08:37 IST

भारत में टेस्ला का पांचवां सुपरचार्जर: क्या फ्यूल स्टेशनों तक पहुंच गई है EV चार्जिंग, क्या है हकीकत?

टेस्ला ने भारत में अपना पांचवां सुपरचार्जर लगा दिया है. कंपनी ने ये ईवी चार्जिंग…

Last Updated: April 7, 2026 18:08:16 IST

मंदिर में पूजा के बाद परिक्रमा क्यों जरूरी मानी जाती है? जानिए कैसे दूर होती हैं जीवन की समस्याएं

Number of Rounds: अक्सर आपने देखा होगा कि मंदिर में पूजा के बाद लोग श्रद्धा…

Last Updated: April 7, 2026 18:05:36 IST

अल्ट्रावायलेट किरणों से आंखों को बड़ा खतरा? डॉक्टर की सलाह- गर्मियों में 4 तरह से करें बचाव, वरना…

Eye Safety Tips in Summer: गर्मियों की तपिश सेहत के लिए ठीक नहीं मानी जाती…

Last Updated: April 7, 2026 18:04:38 IST

जन्म के समय करिश्मा का चेहरा तक नहीं देखना चाहते थे राज कपूर, रखी ऐसी शर्त! वजह कर देगी हैरान

Karisma Kapoor: करिश्मा कपूर के जन्म के समय राज कपूर एक्ट्रेस के चेहरा तक नहीं…

Last Updated: April 7, 2026 18:05:59 IST

EPFO 3.0: एटीएम और यूपीआई से पीएफ का पैसा निकालने का क्या है नियम? आसान भाषा में समझिए पूरा प्रोसेस

PF Withdrawal Rules: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पिछले साल EPFO ​​3.0 पेश किया…

Last Updated: April 7, 2026 18:01:15 IST