हाल ही में साउथ एक्टर राम चरण और उनकी पत्नी उपासना ने दो जुड़वा बच्चों का स्वागत किया. इनमें एक बेटा और दूसरी बेटी है. कपल ने हाल ही में अपने बच्चों के बारे में बात करते हुए बताया कि आखिर वे अपने बच्चों की परवरिश किस तरह से करना चाहते हैं?
राम चरण और उपासना जुड़वा बच्चे
Ram Charan Twins: एक्टर राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला ने शनिवार रात को जुड़वा बच्चों का स्वागत कियाजिनमें एक लड़का और एक लड़की हैं. इसके बाद अब कपल तीन बच्चों के माता-पिता बन गए हैं क्योंकि उनकी पहले से ही तीन साल की बेटी है. ट्विन्स के जन्म के बाद रविवार सुबह प्रेस को एक बयान जारी किया गया, जिसमें उन्होंने अपने नवजात शिशुओं के बारे में बात की. साथ ही फैंस और शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया. उन्होंने ये भी बताया कि आखिर वे अपने बच्चों को कैसे पालना चाहते हैं?
दो जुड़वा बच्चों के पिता बनने के बाद एक्टर राम चरण ने जुड़वा बच्चों के जन्म पर बात की. उन्होंने कहा कि वे अब तीन बच्चों के पिता बन गए हैं. इस आशीर्वाद के कारण वे कृतज्ञता से भर गए हैं. इसके साथ ही उन्होंने अपने सभी फैंस, प्रियजनों और शुभचिंतकों का आभार प्रकट किया. उन्होंने लिखा कि जो लोग जो हर पल हमारे साथ खड़े रहे और हमारा साथ दिया, उनका दिल से आभार.
उपासना ने आगे कहा कि उनके पिता हमेशा मानते थे कि स्पष्ट इरादे और विश्वास हमेशा साथ-साथ चलते हैं. आज वे तीन बच्चों की मां बनकर अविश्वसनीय रूप से धन्य महसूस कर रही हैं. उन्होंने कहा कि वे उम्मीद करती हैं कि वे बच्चों को इस तरह से पालेंiगी, जो मजबूत होने के साथ-साथ दयालु भी हों. उन्हें पता हो कि अगर आपके पास विशेषाधिकार होंगे, तो इसके साथ जिम्मेदारियां भी आती है. हालांकि अभी तक इन बच्चों के नाम के बारे में परिवार की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है.
एक्टर रामचरण के पिता और तेलुगु सुपरस्टार चिरंजीवी ने शनिवार रात को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी कि वे एक बार फिर दादा बन गए हैं. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘अत्यधिक खुशी और कृतज्ञता से भरे दिल के साथ, मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि रामचरण और उपासना को जुड़वा बच्चे हुए हैं. इनमें एक लड़का और एक लड़की हैं. दोनों बच्चे और उनकी मां बिल्कुल स्वस्थ हैं. इन नन्हे-मुन्नों का हमारे परिवार में स्वागत करना हमारे लिए दादा-दादी के रूप में खुशी और आशीर्वाद का क्षण है.
बता दें कि साउथ एक्टर राम चरण और उपासना ने साल 2013 में शादी की थी. साल 2023 में उन्होंने बेटी क्लिन कारा का स्वागत किया. 30 की उम्र में उपासना ने अपने अंडे फ्रीज करने के अपने फैसले के बारे में बताया, जिससे उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी संभव हुई. अब वे जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं और काफी खुश हैं.
Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस…
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…