<
Categories: मनोरंजन

Ramayana Movie: 59 हजार स्क्रीन पर रिलीज होगी ‘रामायण’! भारतीय सिनेमा रचने जा रहा नया इतिहास

Ramayana Movie: नितेश तिवारी की 'रामायण' भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ग्लोबल रिलीज बनने की तैयारी में है. रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म को 59 हजार से ज्यादा स्क्रीन, 50 भाषाओं और IMAX फॉर्मेट में रिलीज किया जाएगा. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर इस फिल्म का कुल बजट करीब 4,000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

Ramayana Movie: भारतीय सिनेमा की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल निर्देशक नितेश तिवारी की ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही लगातार चर्चा में बनी हुई है. फिल्म को लेकर सामने आई नई जानकारी के अनुसार मेकर्स इसे ऐसे स्तर पर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं, जो अब तक किसी भी भारतीय फिल्म ने नहीं देखा. अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर यह फिल्म दुनियाभर में 59 हजार से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज होकर नया इतिहास रच सकती है.

59 हजार से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज का प्लान

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी संभाल रही सोनी पिक्चर्स भारत के बाहर 50 हजार से अधिक स्क्रीन पर फिल्म रिलीज करने की योजना बना रही है. भारत में करीब 9 हजार स्क्रीन जोड़ने के बाद कुल संख्या 59 हजार से ज्यादा हो सकती है. हालांकि मेकर्स ने अभी तक इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

‘पुष्पा 2’, ‘RRR’ और ‘अवतार 2’ से भी बड़ी होगी रिलीज?

अगर यह योजना सफल होती है तो ‘रामायण’ भारतीय फिल्मों के ग्लोबल रिलीज रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकती है. तुलना करें तो ‘पुष्पा 2: द रूल’ लगभग 12 से 13 हजार स्क्रीन, जबकि ‘RRR’ करीब 10 से 11 हजार स्क्रीन पर रिलीज हुई थी. वहीं हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर ‘Avatar: The Way of Water’ लगभग 52 हजार स्क्रीन पर रिलीज हुई थी. ऐसे में ‘रामायण’ इन सभी से बड़ी थिएट्रिकल रिलीज का रिकॉर्ड बना सकती है.

50 भाषाओं में पहुंचेगी फिल्म

मेकर्स इस फिल्म को सिर्फ भारतीय दर्शकों तक सीमित नहीं रखना चाहते. यही वजह है कि इसे करीब 50 भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी है. IMAX समेत कई प्रीमियम फॉर्मेट में भी फिल्म को सिनेमाघरों में उतारा जाएगा ताकि दुनियाभर के दर्शकों तक इसका अनुभव एक जैसा पहुंचे.

AI तकनीक से मिलेगा नया सिनेमाई अनुभव

फिल्म के डब वर्जन को और ज्यादा वास्तविक बनाने के लिए विजुअल इफेक्ट्स कंपनी DNEG की ‘ब्रह्मा AI’ तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है. इस तकनीक की मदद से अलग-अलग भाषाओं में कलाकारों के संवादों के साथ उनके होंठों की हरकत (Lip Sync) भी मेल खाएगी. इससे विदेशी दर्शकों को भी फिल्म देखने का अनुभव अधिक स्वाभाविक लगेगा.

रणबीर बनेंगे राम

दो भागों में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं. वहीं सनी देओल हनुमान के किरदार में नजर आएंगे. इसके अलावा रवि दुबे, काजल अग्रवाल, लारा दत्ता, अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह, शीबा चड्ढा और आदिनाथ कोठारे भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे.

4000 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट

रिपोर्ट्स के अनुसार ‘रामायण’ के दोनों भागों का संयुक्त बजट करीब 4,000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स मिलकर कर रहे हैं. संगीत की जिम्मेदारी ए.आर. रहमान और हंस ज़िमर ने संभाली है, जबकि हॉलीवुड के एक्शन विशेषज्ञ गाइ नॉरिस फिल्म के एक्शन सीक्वेंस तैयार कर रहे हैं.

कब रिलीज होगी फिल्म?

IMAX कैमरों से शूट की गई ‘रामायण: पार्ट 1’ दिवाली के मौके पर 6 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वहीं ‘रामायण: पार्ट 2’ को दिवाली 2027 में रिलीज करने की योजना है.

sharma ranjana

Recent Posts

Watch Video: भरी महफिल में अनंत अंबानी के भतीजे ने कर दी हरकत, लोगो ने कहा-हम सब एक जैसे हैं..

Watch Video: जियो इवेंट से अनंत अंबानी और उनके नन्हे भतीजे का एक मजेदार वीडियो…

Last Updated: October 29, 2026 14:40:40 IST

Karwa Chauth 2026: बादलों की वजह से नहीं दिखा चांद तो कैसे खोलें व्रत? जानें 5 आसान उपाय और चंद्रोदय का समय

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ 2026 पर बादलों या बारिश के कारण चांद दिखाई न…

Last Updated: October 29, 2026 14:10:46 IST

IND vs NZ 4th T20: वैभव सूर्यवंशी फिर करेंगे ओपनिंग या संजू सैमसन को मिलेगा मौका? ईशान किशन पर भी नजर

IND vs NZ 4th T20I: क्या चौथे टी20 में अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी…

Last Updated: October 29, 2026 13:30:17 IST

Delhi Crime: थोड़े से छोले देना…सुनते ही भड़क उठा ठेलेवाला, चाकू से सीने पर किए कई वार; चली गई मासूम की जान

Delhi Crime: दिल्ली के ज्वालापुरी में छोले मांगने को लेकर हुए विवाद में दुकानदार ने…

Last Updated: October 29, 2026 13:18:16 IST

कैंसर के इलाज का फ़ैसला: हर मरीज़ को पूछने चाहिए ये 7 सवाल

ये 7 सवाल मरीज़ों और परिवारों को डॉक्टर से सही बात पूछने और इलाज की…

Last Updated: October 29, 2026 13:07:11 IST

Prasidh Krishna ki Caste Kya Kai: प्रसिद्ध कृष्णा की जाति क्या है? जानें परिवार और क्रिकेट करियर

Prasidh Krishna Caste: क्या भारतीय क्रिकेटर प्रसिद्ध कृष्णा की जाति की जानकारी सार्वजनिक है? जानें…

Last Updated: October 29, 2026 13:00:47 IST