<
Categories: मनोरंजन

‘द ट्रेटर्स’ सीज़न 2 का ट्रेलर रिलीज: करण जौहर की खतरनाक वापसी, बड़े धोखे से बढ़ेगा सस्पेंस

'द ट्रेटर्स' सीज़न 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है. शो में 21 कंटेस्टेंट्स हैं. इस बार शो और भी ज्यादा ड्रामेटिक और धोखेबाजी से भरा हुआ होने वाला है. शो में हर कोई ये पता लगाने की कोशिश करेगा कि वे किस पर भरोसा कर सकते हैं.

The Traitors Season 2 Trailer: ‘द ट्रेटर्स’ सीज़न 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस सीजन में दर्शकों को ज़्यादा ड्रामा, सस्पेंस और सरप्राइज़ देखने को मिलने वाला है. इस रियलिटी शो की शूटिंग जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में होगी, जिसमें सेलिब्रिटीज होस्ट करण जौहर की देखरेख में चालाकी भरी रणनीतियों और धोखे का इस्तेमाल करते हुए दिमागी खेल खेलेंगे. ट्रेलर में दिखाया गया है कि माहौल गरमा रहा है क्योंकि करण जौहर शो को होस्ट करने के लिए वापस आ गए हैं. इस सीजन में 21 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट जीत और ढेर सारे पैसे के लिए मुकाबला करेंगे. शो में हर कोई ये पता लगाने की कोशिश करेगा कि वे किस पर भरोसा कर सकते हैं.

‘द ट्रेटर्स’ सीज़न 2 का ट्रेलर

हाल ही में रिलीज़ हुआ ट्रेलर आपको तनाव, ड्रामा और बिल्कुल अप्रत्याशित धोखे से भरे सीज़न की झलक देता है. एक बार जब खेल शुरू हो जाता है, तो आप महसूस कर सकते हैं कि कैसे दोस्ती में दरार आती है और गठबंधन टूटने लगते हैं. वहीं हर कोई यह पता लगाने की कोशिश करता है कि असल में कौन भरोसेमंद है. पूरा फ़ॉर्मेट दो ग्रुप में बंटेगा. एक ग्रुप ‘इनोसेंट्स’ (बेगुनाह), जिन्हें छिपे हुए ‘ट्रेटर्स’ (गद्दारों) को पहचानना होता है. वहीं ‘ट्रेटर्स’, जो चुपचाप अपनी अगली चालें तय करते हैं और साथ ही अपनी पहचान छिपाए रखते हैं.

शो में नजर आएंगे ये सेलिब्रिटीज

करण जौहर अपने खास अंदाज़ और 21 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट के नए ग्रुप के साथ ‘द ट्रेटर्स’ सीज़न 2 के होस्ट के तौर पर लौटे हैं. इस सीज़न में मुनव्वर फ़ारूक़ी, अभिषेक मल्हान, मल्लिका शेरावत, दलीप ताहिल और क्रिस्टल डिसूज़ा जैसे लोकप्रिय नाम दिखाई देंगे. इसके साथ ही आदित्य कुलश्रेष्ठ, अंश चोपड़ा, हरमन सिंघा, इक्का सिंह, करण सिंह मैजिक और पारुल गुलाटी जैसे डिजिटल क्रिएटर और एंटरटेनर भी शो में नजर आएंगे. इसके अलावा शो में प्रिश, रणवीर बरार, रिया चक्रवर्ती, रिदा थराना, साहिल सलाथिया, शाहनील गिल, शालिनी पासी, श्वेता तिवारी, सौंदस मौफ़ाकिर और तान्या पुरी भी दिखेंगे. श्वेता तिवारी की चीटिंग वाली बात और ज़बरदस्त टकराव से रियलिटी शो में और रोमांच आ गया है.

शो में दिखेगा जबरदस्त टकराव

शो शुरू होते ही सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी बहस और ज़बरदस्त टकराव देखने को मिलता है. ट्रेलर का एक अहम पल वह है जब श्वेता तिवारी अपने पति के धोखा देने (चीटिंग) को पकड़ने के बारे में बेबाकी से बात करती हैं. खासकर तब जब करण जौहर झूठ बोलने वाले को पहचानने की उनकी काबिलियत पर सवाल उठाते हैं. तनाव और बढ़ता है जब रिया चक्रवर्ती रियलिटी शो के दौरान अपने अनुभवों के बारे में बताती है. फिर पारुल गुलाटी आती हैं, जो मज़ाकिया अंदाज़ में लेकिन तीखे शब्दों में एक दूसरे कंटेस्टेंट की एक्टिंग स्किल्स पर तंज कसती हैं. 

कब रिलीज होगा शो?

नए सीज़न में सीक्रेट अलायंस, छिपे हुए धोखेबाज़ और भरोसे का मुश्किल खेल देखने को मिलेगा.
मुंबई में शानदार लॉन्च इवेंट के बाद, ‘द ट्रेटर्स’ सीज़न 2, 13 अगस्त को प्राइम वीडियो इंडिया पर प्रीमियर के लिए तैयार है. हर गुरुवार नए एपिसोड को आएंगे. इसे धर्माटिक एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस किया गया.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

हिंदी में ज्योतिष अध्ययन के लिए हर्ष बावलिया (Harsh Bavaliya) की पाँच पुस्तकों का संग्रह

हर्षज्योतिषम् के तीन खंडों के साथ हर्षविधानम् और हर्षसूक्ष्मम् में क्रमबद्ध अध्ययन और अभ्यास पर…

Last Updated: October 8, 2026 16:37:15 IST

Nana Patekar Real Name: पासपोर्ट और आधार तक पर ‘नाना’, आखिर विश्वनाथ गजानन पाटेकर कैसे बने नाना पाटेकर?

Nana Patekar Real Name: नाना पाटेकर के निधन के बाद उनके असली नाम और ‘नाना’…

Last Updated: October 8, 2026 16:26:14 IST

IND vs WI 2nd T20I Weather: रांची में बारिश डालेगी खलल? मैच से पहले जानें मौसम क्या है मिजाज

india vs west indies 2nd t20 match: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20I 9…

Last Updated: October 8, 2026 16:12:03 IST

Kal Ka Rashifal 09 October 2026: शुक्रवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा? जानें करियर धन कारोबार

Kal Ka Rashifal 09 October 2026: शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए करियर और…

Last Updated: October 8, 2026 16:16:20 IST

IND vs WI 2nd T20I Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें, भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा टी20?

IND vs WI 2nd T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज…

Last Updated: October 8, 2026 15:52:59 IST

गेट की मेहराब बनी काल, 11 साल के बच्चे की मौत के बाद एक्शन, हरियाणा के सभी स्कूलों में ऑडिट की तैयारी!

Haryana school safety audit: हरियाणा में एक सरकारी स्कूल की मेहराब गिरने से एक 11…

Last Updated: October 8, 2026 15:47:23 IST