<
Categories: मनोरंजन

Ranabaali OTT: नेटफ्लिक्स पर दिखेगा विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का ‘रणबाली’ अवतार, नोट कर लें ये तारीख!

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'रणबाली' 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स (Netflix) ने खरीदे है. 19वीं सदी की इस ऐतिहासिक कहानी में विजय एक स्वतंत्रता सेनानी और रश्मिका 'जयम्मा' के किरदार में नजर आएंगी.

हाल ही में शादी के बंधन में बंधे साउथ के मशहूर सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले है.  उनकी फिल्म ‘रणबाली’ की चर्चा तेज है और अब इसके ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है.

ओटीटी प्लेटफॉर्म का हुआ फैसला

फिल्म ‘रणबाली’ के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स ओटीटी दिग्गज नेटफ्लिक्स (Netflix) ने खरीद लिए है.  फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने के कुछ हफ्तों बाद इसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा.  यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सहित कई भाषाओं में उपलब्ध होगी.

सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज?

रणबाली को लेकर फैंस का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है.  फिल्म 11 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.  मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का पहला गाना ‘ओ मेरे साजन’ (O Mere Saajan) भी रिलीज किया है, जिसे इस स्टार कपल की शादी के तोहफे के रूप में देखा जा रहा है.

कैसी है फिल्म की कहानी?

‘रणबाली’ एक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो 19वीं सदी के औपनिवेशिक भारत (British Rule) की पृष्ठभूमि पर आधारित है.  फिल्म में विजय देवरकोंडा एक निडर स्वतंत्रता सेनानी ‘रणबाली’ की भूमिका निभा रहे है, जबकि रश्मिका मंदाना ‘जयम्मा’ के किरदार में नजर आएंगी.  यह फिल्म ब्रिटिश शासन के दौरान हुए संघर्ष और बलिदान की कहानी बयां करती है.

तीसरी बार साथ दिखेगी ‘विश’ (ViRosh) की जोड़ी

‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के बाद यह विजय और रश्मिका की साथ में तीसरी फिल्म है.  खास बात यह है कि यह उनकी शादी के बाद रिलीज होने वाली पहली फिल्म होगी, जिसे लेकर फैंस बेहद उत्साहित है.  फिल्म का निर्देशन राहुल सांकृत्यान ने किया है.
Mansi Sharma

Recent Posts

AI घड़ी और चश्मे के बाद बाजार में आई एआई अंगूठी, कैसे और क्या करेगी काम, कीमत जान रह जाएंगे दंग

AI Ring: बाजारों में एआई से लैस घड़ी और चश्मे तो काफी पहले से मौजूद…

Last Updated: October 14, 2026 13:46:03 IST

IND vs WI 4th T20I Live Streaming: टीवी पर कहां देखें भारत-वेस्टइंडीज मैच, फ्री में देखने का क्या है विकल्प?

India vs West indies 4th T20I Live Streaming: भारत-वेस्टइंडीज चौथा टी20 मैच कब और कहां…

Last Updated: October 14, 2026 13:37:51 IST

Suryakumar Yadav Dubai Home: दुबई में शाहरुख खान के पड़ोसी बने सूर्यकुमार यादव? खरीदा करोड़ों का लग्जरी घर; देखता रह गया हर शख्स

Suryakumar Yadav Dubai Home:सूर्यकुमार यादव ने बताया कि वे पहली बार 2014 में IPL खेलने…

Last Updated: October 14, 2026 13:28:20 IST

जर्मनी में रोबोट की शर्मनाक हरकत! 16 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़, हैरान कर देगा मामला

Robot Allegedly Touches Teen Girl: जर्मनी के कोलोन शहर में एक रोबोट ने एक 16…

Last Updated: October 14, 2026 13:12:16 IST

अवैध बूचड़खानों के खिलाफ सूरत में निकला ‘अहिंसा मार्च’

सूरत (गुजरात) [भारत], 14 अक्टूबर: गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सूरत में अवैध…

Last Updated: October 14, 2026 13:07:22 IST

IND vs NZ: टीम इंडिया के सिलेक्शन में फंसा बड़ा पेंच! इन 3 खिलाड़ियों ने बढ़ाई BCCI की टेंशन, टीम के ऐलान में देरी

IND VS NZ: रिपोर्ट में कहा गया है कि जब प्रसिद्ध कृष्णा रिहैब के लिए…

Last Updated: October 14, 2026 12:46:18 IST