<
Categories: मनोरंजन

आसपास पड़ी लाशें, मां की कोख से चिपका बच्चा और भूख से बिलबिलाते लोग… रूह कंपा देगा ‘Ranabali’ का टीजर

Ranabali Teaser out: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की मच अवेटेड फिल्म रणबाली का टीजर आउट हो गया है. टीजर को तेलुगु भाषा में रिलीज किया गया है. टीजर में दिखाए गए सीन इतने दर्दनाक हैं कि रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

Ranabali Teaser Out: कहीं जमीन पर बेजान पड़े इंसानी शरीर, कहीं भूख से बेहाल लोग और एक मां की कोख से चिपका मरा हुआ मासूम बच्चा… ये कोई डरावना सपना नहीं बल्कि उस दौर की तस्वीर है, जब भूख ने लाखों जिंदगियां छीन ली थीं. फिल्म ‘Ranabali‘ का टीजर सामने आया है और इसकी पहली झलक ही दिल दहला देने वाली है. टीजर में अकाल की ऐसी तस्वीर दिखाई गई है, जिसे देखकर आंखें नम हो जाती हैं और रूह कांप उठती है.

फिल्म की कहानी 1800 के दशक की है, जब देश में अंग्रेजों का शासन हुआ करता था. इसकी कहानी 1876 से 1878 के बीच पड़े उस भयानक अकाल के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे इतिहास में ‘ग्रेट इंडियन फेमिन’ के नाम से जाना जाता है. इस अकाल ने लाखों लोगों की जिंदगी तबाह कर दी थी. भूख, गरीबी और अंग्रेजी हुकूमत के अत्याचार के बीच आम लोगों की जिंदगी किसी दर्दनाक कहानी से कम नहीं थी.

भूख से तड़पते लोगों के बीच रणबाली

टीजर की शुरुआत ही अकाल के भयावह मंजर से होती है. शुरुआत में आसपास जमीन पर पड़ी जानवरों और इंसानों की लाशें, मरी हुई मां की कोख से चिपका मरा हुआ बच्चा. लोग खाने के एक-एक निवाले के लिए तरस रहे हैं. कई लोगों के चेहरों पर जिंदगी की आखिरी उम्मीद भी नजर नहीं आती. अंग्रेजों का अत्याचार लोगों को और भी बेबस कर देता है. चारों तरफ पसरी बेबसी और मौत का मंजर कहानी को और भावुक बना देता है. इसी दर्द के बीच विजय देवरकोंडा का किरदार रणबाली सामने आता है. वह सिर्फ एक किरदार नहीं बल्कि उन लोगों की उम्मीद बनकर उभरता है, जिनकी आवाज दबा दी गई थी. अंग्रेजों के जुल्म के खिलाफ रणबाली खड़ा होता है और अन्याय के सामने झुकने से इनकार कर देता है.

दमदार अंदाज में नजर आए विजय देवरकोंडा

टीजर में विजय देवरकोंडा बिल्कुल अलग और बेहद दमदार अवतार में दिखाई दे रहे हैं. उनके किरदार में गुस्सा भी है और अपने लोगों के लिए दर्द भी दिख रहा है. दूसरी ओर रश्मिका मंदाना की झलक भी कहानी में एक इमोशनल रंग भरती नजर आती है. दोनों की जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए फैंस पहले से ही उत्साहित हैं. फिल्म के टीजर को शेयर करते हुए विजय ने भी उस दौर को याद किया और लिखा कि उन लोगों को कभी नहीं भूलना चाहिए, जो मेहमान बनकर आए और जालिम बनकर रह गए. उनका यह संदेश फिल्म के दर्द और गुस्से को और गहरा कर देता है.

16 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म

‘Ranabali‘ को एक ऐतिहासिक और सच्ची घटनाओं से प्रेरित कहानी के तौर पर पेश किया जा रहा है. फिल्म उन लाखों लोगों की त्रासदी को पर्दे पर लाने की कोशिश करती है, जिन्होंने ब्रिटिश शासन के दौरान अकाल और उसके प्रभावों के चलते अपनी जान गंवाई. फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. अभी टीजर तेलुगु भाषा में जारी किया गया है. हालांकि फैंस को उम्मीद है कि जल्द इसका हिंदी वर्जन भी रिलीज किया जाएगा.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST

राजस्थानी फिल्म ‘धूद’ का ऑफिशियल टीजर जारी, दिखेगा अलग ही रंग; इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Rajasthani Film Dhood release date: राजस्थानी फिल्म ‘धूद (DHOOD)’ 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के…

Last Updated: September 29, 2026 19:55:10 IST

स्कोडा स्लाविया का नया अवतार तैयार, नए लुक और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च डेट आई सामने, जानें क्या-क्या बदला

New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…

Last Updated: September 29, 2026 19:31:20 IST

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST