Ranbir Kapoor-Deepika Padukone: रणबीर कपूर ‘ब्रह्मास्त्र 2’ में डबल रोल में नजर आ सकते हैं. फिल्म की स्क्रिप्टिंग और प्री-प्रोडक्शन जारी है. दीपिका पादुकोण की एंट्री की भी चर्चा है, जबकि शूटिंग 2027 में शुरू होने की संभावना है.
‘ब्रह्मास्त्र: 2' में नजर आ सकती हैं दीपिका पादुकोण
Ranbir Kapoor-Deepika Padukone: बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चाओं में है. इसमें वह प्रभू श्रीराम का किरदार निभाते नजर आएंगे. इस फिल्म के बाद रणबीर अपने अगले प्रोजेक्ट 2022 की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन- शिव’ के सीक्वल में नजर आ सकते हैं. जानकारी के मुताबिक, अयान मुखर्जी ने फिल्म के अगले पार्ट की तैयारी भी शुरू कर दी है. साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि दीपिका पादुकोण ब्रह्मास्त्र 2 का हिस्सा हो सकती हैं.
पिंकविला की रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रह्मास्त्र 2 की स्क्रिप्टिंग की तैयारी जोरों पर है. साथ ही प्री-प्रोडक्शन पर भी काम चल रहा है. फिल्म में रणबीर कपूर दो रोल निभाने वाले हैं. वह फिल्म के दूसरे पार्ट में शिवा के साथ-साथ देव की किरदार में भी नजर आ सकते हैं. इस डबल रोल के जरिए फिल्म और भी ज्यादा एक्साइटेड हो जाएगी. रणबीर भी इस डबल रोल को लेकर काफी उत्साहित है. फैंस इस फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक, रणबीर कपूर फिलहाल नितेश तिवारी की फिल्म रामायण पार्ट 2 की शूटिंग में काफी ज्यादा बिजी हैं. जिसे जनवरी 2027 में पूरा कर लेने की उम्मीद जताई जा रही है. वहीं अप्रैल 2027 में फिल्म की शूटिंग शुरू होगी. फिल्म में आलिया भट्ट एक बार फिर ईशा के किरदार में नजर आएंगी. एक बार फिर आलिया और रणबीर का रोमांस पर्दे पर देखने को मिलेगा. वहीं अयान मुखर्जी फिल्म में अमृता के किरदार के लिए दीपिका पादुकोण को लेकर बातचीत कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: पहले शो से 90 सेकंड में स्टेज से उतारा, मकान मालिक ने दिए पैसे; जानें कॉलेज ड्रापआउट कैसे बना कॉमेडी किंग
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर सुर्खियां बंटोर रहे हैं. इस फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभआ रहे हैं. यह फिल्म 8 नवंबर को दिवाली के मौके पर बड़े प्रदे पर रिलीज की जाएगी. आलिया भट्ट हाल ही में ‘ऐल्फा’ में नजर आई थीं, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. इसके अलावा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में जल्द नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें: आमिर खान से खफा हुए सनी देओल? ‘बंटवारा 1947’ के पैसों को लेकर छिड़ा विवाद; OTT डील पर भी फंसा पेच
IND VS WI: तिरुवनंतपुरम मैच में वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला. ग्रीव्स,…
Rise And Fall 2: स्वरा भास्कर ने 'राइज एंड फॉल 2' में खुलासा किया कि…
World Cup 2027 Schedule: 2027 वर्ल्ड कप ODI शेड्यूल की तारीखों का खुलासा किया गया…
Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल की ऑनलाइन प्रक्रिया पर सवाल उठे, जब गधे…
Asian Games 2026 India Gold Medal in Archery:भारत की चिकिता, प्रीतिका और ज्योति ने मिलकर…
The Vvaan Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन' ने बॉक्स…