Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Ramayan advance booking date: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन से शुरू होगी एडवांस बुकिंग

Ramayan advance booking date: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन से शुरू होगी एडवांस बुकिंग

Ramayan advance booking  date: रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे और यश स्टारर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' के पहले पार्ट की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है. फिल्म 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी. दशहरे पर इसकी एडवांस बुकिंग शुरू होने की तैयारी है. करीब 4000 करोड़ रुपये के बताए जा रहे बजट वाली इस फिल्म की ग्लोबल रिलीज और 'गॉडजिला माइनस जीरो' से संभावित अंतरराष्ट्रीय मुकाबले पर भी नजर रहेगी.

Written By:
Last Updated: October 11, 2026 19:38:26 IST

Mobile Ads 1x1

Ramayan advance booking date: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के पहले पार्ट की रिलीज को लेकर बना सस्पेंस खत्म हो गया है. फिल्म के मेकर्स ने नवरात्रि के पहले दिन नया पोस्टर जारी कर इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. डायरेक्टर नितेश तिवारी की यह फिल्म 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी. पोस्टर में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और यश रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं. रिलीज डेट के साथ ही फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर भी जानकारी सामने आई है.

नए पोस्टर में दिखा राम और रावण का आमना-सामना

‘रामायण’ के नए पोस्टर में फिल्म के प्रमुख किरदारों की झलक दिखाई गई है. पोस्टर में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण वनवास की ओर जाते नजर आते हैं. वहीं, उनके पीछे रावण अपनी बाहें फैलाए अपने रौद्र रूप में दिखाई दे रहा है. इस पोस्टर के जरिए मेकर्स ने फिल्म के प्रचार को नई रफ्तार देने के साथ ‘राम के युग के आरंभ’ का संदेश भी दिया है.

दशहरे पर शुरू होगी एडवांस बुकिंग

फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा दशहरे के मौके पर ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग शुरू करने की तैयारी में हैं. इस घोषणा के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ने की उम्मीद है. दशहरे पर रावण दहन के साथ फिल्म की रिलीज से पहले प्रचार अभियान को भी गति मिलेगी. हालांकि, बुकिंग से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है.

4000 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है बजट

‘रामायण’ को दो पार्ट में बनाया जा रहा है और खबरों के मुताबिक, इसके दोनों हिस्सों का कुल बजट करीब 4000 करोड़ रुपये है. फिल्म में यश को-प्रोड्यूसर की भूमिका भी निभा रहे हैं. बड़े बजट और चर्चित कलाकारों के कारण इस प्रोजेक्ट पर भारतीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय दर्शकों की भी नजर है. फिल्म की रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर इसके प्रदर्शन को लेकर खास दिलचस्पी रहेगी.

ग्लोबल मार्केट में ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ से होगी टक्कर

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ के सामने किसी बड़ी फिल्म की रिलीज का जिक्र नहीं है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी टक्कर ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ से हो सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक, यह फिल्म 6 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होने वाली है. इसकी IMAX रिलीज और ‘गॉडजिला’ फ्रैंचाइजी के प्रशंसकों के चलते वैश्विक बाजार में मुकाबला दिलचस्प हो सकता है.

विदेशों में रिलीज को लेकर भी बड़ी तैयारी

‘रामायण’ के ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी सोनी पिक्चर्स के पास बताई जा रही है, जबकि भारत में फिल्म को करण जौहर डिस्ट्रीब्यूट करेंगे. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फिल्म को भारत के बाहर करीब 50,000 स्क्रीन पर रिलीज किया जा सकता है. हालांकि, इस आंकड़े की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है. अब देखना होगा कि बड़े पैमाने पर रिलीज की तैयारी कर रही ‘रामायण’ दुनियाभर के दर्शकों तक कितनी पहुंच बना पाती है और भारतीय सिनेमा के लिए बॉक्स ऑफिस पर क्या नया रिकॉर्ड कायम करती है.

MORE NEWS