<
Categories: मनोरंजन

Ramayana: रणबीर की रामायण में विभीषण का किरदार निभाएगा साउथ का ये सुपरस्टार, शाहरुख खान से है कनेक्शन

बीते काफी महीनों से रणबीर कपूर की फिल्म रामायण को लेकर चर्चा तेज है. वहीं अब इस फिल्म से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है. पता चला है कि इस फिल्म में रावण के भाई विभीषण का किरदार साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति करेंगे.

Vijay Sethupathi in Ramayana: डायरेक्टर नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म रामायण काफी समय से चर्चा में हैं. रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का काफी समय से इंतजार किया जा रहा है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम का किरदार निभाने वाले हैं. वहीं साईं पल्लवी को सीता के रोल में दिखाने की चर्चा चल रही है. हनुमान का किरदार बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल निभाने वाले हैं. वहीं कन्नड़ एक्टर यश रावण का किरदार निभाने वाले हैं. कहा जा रहा है कि इस फिल्म को दो पार्ट में बनाया जाएगा. इसे इतने बड़े लेवल पर तैयार किया जा रहा है कि फिल्म के बजट ने प्रोड्यूसर्स की नींदें उड़ा रखी हैं.

कौन करेगा विभीषण का किरदार?

अब रावण के भाई विभीषण के किरदार को लेकर चर्चा तेज है. विभीषण का किरदार निभाने के लिए एक ऐसे एक्टर की तलाश  थी, जो इस किरदार को भावनात्मक और गहराई से दिखा सके. ऐसे में डायरेक्टर नितेश तिवारी ने विभीषण के किरदार के लिए विजय सेतुपति को चुना है और इसके लिए बातचीत चल रही है. अब विजय सेतुपति विभीषण का किरदार निभाएंगे. उन्होंने एक्टर शाहरुख खान की फिल्म जवान में नेगेटिव किरदार निभाया था. इस तरह वे 1000 करोड़ क्लब के विनर बने. हालांकि अब तक मेकर्स या विजय सेतुपति की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

कब रिलीज होगी फिल्म?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो रणबीर कपूर की रामायण का पहला भाग 2026 की दीपावाली के आसपास रिलीज हो सकती है. वहीं उम्मीद की जा रही है कि इसका दूसरा भाग 2027 में रिलीज किया जा सकता है. फिल्म के पहले भाग की शूटिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है. 

विजय सेतुपति की नेटवर्थ

विजय सेतुपति को सिंपल लिविंग और बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाना जाता है. जनवरी 2026 की शुरुआत तक उनकी नेटवर्थ 140 से 200 करोड़ रुपए बताई जा रही है. उनकी कमाई का जरिया ब्रांड से जुड़ा काम, प्रोडक्शन और फिल्मों की फीस से होती है. इसके साथ ही उनके पास कुछ लग्जरी कारें भी हैं. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

हैवानों ने तकिये के खोल से बांधा मुंह, कुएं के पास छोड़ा… भिलाई में बोरे से निकली 5 साल की मासूम

Chhattisgarh Crime News: दुर्ग ज़िले में, एक 5 साल की मासूम बच्ची एक बोरे के…

Last Updated: April 11, 2026 00:36:45 IST

ओटीटी पर छाईं खुशबू पाटनी, अभिषेक मल्हान के साथ होस्ट करेंगी ये रियलिटी शो

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी आर्मी में मेजर रह चुकी हैं. वहीं…

Last Updated: April 10, 2026 23:34:29 IST

UP Crime: किचन से आ रही थी अजीब आवाज, भाई ने जाकर देखा तो उड़े होश, प्रेमी के साथ बिना कपड़ों के थी बहन, फिर क्या हुआ?

UP Crime News: यूपी के मैनपुरी से रिश्तों में हत्या कराने का एक चौंकाने वाला…

Last Updated: April 10, 2026 23:21:08 IST

NEET UG 2026 Exam: नीट की परीक्षा क्या 1 साल में कर सकते हैं क्रैक? पक्के इरादे वालों के लिए एक असली गाइड

NEET UG 2026 पास करना मुश्किल ज़रूर है, पर सही रणनीति, निरंतर मेहनत और मजबूत…

Last Updated: April 10, 2026 22:56:11 IST

Gujarat Crime: चाची की बहन से प्यार करता था युवक, प्रेमिका ने मिलने के लिए बुलाया, फिर 3 लोगों ने किया प्रेमी का ये हाल

Gujarat Crime News in Hindi: गुजरात के मेहसाणा में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज…

Last Updated: April 10, 2026 22:37:15 IST

Summer Health: लाल या काला मटका? गर्मियों में किसका पानी है ज्यादा फायदेमंद, सही चुनाव कैसे करें

Summer Health: गर्मियों में लाल या काली मिट्टी का घड़ा किसका पानी ज्यादा ठंडा और…

Last Updated: April 10, 2026 22:34:21 IST