<
Categories: मनोरंजन

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम के घर गूंजी किलकारी, बेबी गर्ल का किया स्वागत; साझा की पहली तस्वीर

Randeep Hooda: बॉलीवुड के खूबसूरत कपल रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है. पोस्ट साझा कर जानकारी दी कि उन्हें बेटी हुई है.

Randeep Hooda Baby Girl Born: रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम के घर खुशियों ने दस्तक दी है. दंपति पहली बार माता-पिता बने हैं और उनके घर बेटी का जन्म हुआ है. इस खुशखबरी को दोनों ने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इसे अपने जीवन के एक नए और खूबसूरत अध्याय की शुरुआत बताया है.

तस्वीर साझा कर दी जानकारी

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने अपने इंस्टाग्राम पर संयुक्त रूप से एक पोस्ट किया है. इसमें अभिनेता के पिता बच्ची को गोद में लिए हुए दिख रहे हैं. वहीं दूसरी तस्वीर में बेबी गर्ल का प्यारा सा हाथ दिख रहा है. आपको बता दें कि रणदीप-लिन ने इंस्टाग्राम पर यह खुशखबरी साझा करते हुए बताया कि उनकी बेटी का जन्म ऐसे खास दिन पर हुआ है, जो पहले से ही परिवार के लिए महत्वपूर्ण था. दरअसल, उनकी बेटी का जन्म अभिनेता के पिता रणबीर हुड्डा के जन्मदिन के साथ ही हुआ है. ऐसे में यह मौका हुड्डा परिवार के लिए दोहरी खुशी लेकर आया है.

कैप्शन में क्या लिखा?

दंपति ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘दादा और पोती को जन्मदिन की हार्दिक बधाई हो. ‘आज, जब मैं पिता बना हूं, तो आपके प्रति मेरा आभार और भी गहरा हो गया है, पापा. और सबसे महत्वपूर्ण बात – लिन, मुझे पिता बनाने और हमारी नन्ही सी बेटी को इस दुनिया में लाने के लिए धन्यवाद. एक नन्ही सी बच्ची और जीवन भर का प्यार.’

कब हुई थी दोनों की शादी?

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने 29 नवंबर 2023 को मणिपुर में पारंपरिक मेइतेई रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की थी. यह शादी इम्फाल में हुई थी और समारोह काफी निजी रखा गया था, जिसमें परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए थे. इसके बाद नवंबर 2025 में इस जोड़े ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी की खुशखबरी साझा की थी. खास बात यह रही कि उन्होंने यह ऐलान अपनी दूसरी शादी की सालगिरह के मौके पर किया था.

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

बेहतरीन कैमरा क्वालिटी वाले 5 स्मार्टफोन्स, कीमत 20 हजार से भी कम, फीचर्स में भी किफायती

अगर आप इसी तरह का कोई फोन देख रहे हैं तो हम आपको ऐसे स्मार्टफोन्स…

Last Updated: March 31, 2026 12:46:24 IST

जब ‘ट्रेजडी क्वीन’ के लिए परिवार बन गया बोझ, शादी के लिए चुकाने पड़े 2 लाख; घर से निकाली गईं मीना कुमारी?

Meena Kumari: बॉलीवुड की दुनिया में 'ट्रेजडी क्वीन' नाम से मशहूर अभिनेत्री मीना कुमारी ने…

Last Updated: March 31, 2026 12:40:36 IST

कौन हैं अश्विनी भिड़े? जो बनीं बीएमसी की पहली महिला कमिश्नर, मुंबई मेट्रो में निभा चुकी अहम भूमिका

Ashwini Bhide IAS: बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के नगर आयुक्त के रूप में अश्विनी भिड़े…

Last Updated: March 31, 2026 12:39:39 IST

IPL points table: थाला की टीम को हराकर जडेजा की टीम पहुंची टॉप पर, 3 मैचों के बाद क्या है पॉइंट्स टेबल का हाल?

IPL Points Table:  राजस्थान रॉयल्स दो पॉइंट्स और 4.17 के नेट रन रेट के साथ…

Last Updated: March 31, 2026 12:39:30 IST

सूरत प्लास्ट शो 2026 में रीसाइक्लिंग, सस्टेनेबिलिटी और एडवांस टेक्नोलॉजी पर रहेगा खास फोकस

सूरत (गुजरात), मार्च 31: सूरत प्लास्ट शो 2026, प्लास्टिक और पॉलिमर उद्योग से जुड़ी एक…

Last Updated: March 31, 2026 12:37:08 IST

Honda CBR500R vs Brixton Crossfire 500 Storr कौन बनेगी सेगमेंट की बेस्ट बाइक? फीचर्स में क्या है अंतर

इन्हें लेने से पहले आपको दोनों बाइकों के बीच के अंतर को समझ लेना चाहिए.…

Last Updated: March 31, 2026 12:34:06 IST