Krishna Mukerji Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. रानी मुखर्जी की मां का निधन हो गया है, जिससे सिनेमा जगत में शोक की लहर है. उन्होंने 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली.
रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन
Krishna Mukerji Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के परिवार से मंगलवार को एक दुखद खबर सामने आई है. उनकी मां कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की उम्र में निधन हो गया. कृष्णा मुखर्जी ने मंगलवार दोपहर अंतिम सांस ली. इस खबर की पुष्टि यश राज फिल्म्स (YRF) ने आधिकारिक बयान जारी कर की है. परिवार ने इस मुश्किल वक्त में सभी से प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की है.
YRF की ओर से जारी बयान में कहा गया कि भारी मन से कृष्णा मुखर्जी के निधन की जानकारी दी जा रही है. परिवार ने इस दुख की घड़ी में मिल रहे प्यार, प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए लोगों का शुक्रिया अदा किया. साथ ही परिवार की निजता का सम्मान करने की अपील की. कृष्णा मुखर्जी सिर्फ रानी की मां ही नहीं थीं, बल्कि उनकी जिंदगी और करियर का भी अहम हिस्सा रही थीं. रानी कई मौकों पर अपनी मां के साथ अपने खास रिश्ते के बारे में बात कर चुकी हैं.
कृष्णा मुखर्जी का फिल्म इंडस्ट्री से भी पुराना नाता था. वह बंगाली सिनेमा से जुड़ी थीं और प्लेबैक सिंगर के तौर पर काम कर चुकी थीं. उनका विवाह फिल्ममेकर राम मुखर्जी से हुआ था. राम मुखर्जी का 2017 में निधन हुआ था. वह फिल्मालय स्टूडियो की स्थापना से जुड़े लोगों में शामिल थे. कृष्णा और राम के दो बच्चे रानी मुखर्जी और फिल्ममेकर-प्रोड्यूसर राजा मुखर्जी हैं.
रानी मुखर्जी ने हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई है. वे लगभग तीन दशक से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं. उन्होंने राजा की आएगी बारात, चलते-चलते, वीर-जारा, हिचकी, गुलाम, कुछ कुछ होता है, साथिया, हम तुम, ब्लैक, तलाश, मर्दानी और मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे जैसी तमाम फिल्में कीं. फिल्मों में उनके काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया है. रानी का फिल्मी सफर करीब तीन दशक लंबा रहा है. हाल ही में उन्हें महाराष्ट्र के 62वें राज्य फिल्म पुरस्कार समारोह में ‘राज कपूर स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया था. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया था. यह सम्मान उन्हें भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया.
ये भी पढ़ें: किसके साथ ONE NIGHT STAND करना चाहती हैं गोविंदा की बीवी? इस स्टार पर आया सुनीता का दिल; नाम सुन फैंस भी हैरान
Maa Chandraghanta Puja: शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन 13 अक्टूबर को मां दुर्गा के चंद्रघंटा…
Banda rape case: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में 15 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म…
Sudha Yadav Karnataka Governor: राष्ट्रपति भवन ने 12 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस कम्युनिके में…
Rajkot robbery case: गुजरात के राजकोट में 11 लाख रुपये की कथित लूट के मामले…
Jammu and Kashmir Poonch blast: जम्मू कश्मीर के पुंछ में LoC के पास कृष्णा घाटी सेक्टर…
IPO opening this week: 12 अक्टूबर से शुरू हो रहे सप्ताह में 6 मेनबोर्ड और…