Sunita Ahuja One Night Stand: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. लोगों को उनका बोल्ड अंदाज और मुंह पर बोल जाना खूब पसंद आता है. वहीं अब एक बार फिर से वह सुर्खियों में आ चुकी हैं. दरअसल, सुनीता आहूजा ने हाल ही में एक शो के सेगमेंट में हिस्सा लिया. जिसमें उनसे तीन बॉलीवुड एक्टर्स से जुड़ा एक काल्पनिक सवाल पूछा गया.
दरअसल, सुनीता आहूजा से शाहरुख खान, शाहिद कपूर और हर्षवर्धन राणे में से किसी एक को ‘वन-नाइट स्टैंड’ के लिए चुनने को कहा गया. उन्होंने तुरंत शाहरुख खान को चुना और साफ किया कि वही उनकी पहली पसंद हैं. ‘Why Not With MNL’ सीजन 3 के रैपिड-फायर सेगमेंट में उन्होंने कहा, ‘आप कुछ भी सोचें, शाहरुख खान ही मेरी पहली पसंद हैं.’
गोविंदा के बारे में क्या कहा?
सुनीता ने अपनी शादी के बारे में भी बात की. इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘हमारा अभी तक तलाक नहीं हुआ है. अपने पति के लिए मेरा प्यार वैसा ही है. गोविंदा के लिए मेरा प्यार अटूट है; मुझे उनके लिए अपने प्यार को स्वीकार करने में कोई झिझक नहीं है. मैं अपने पति से बहुत प्यार करती हूं.’ अपनी शादी के बारे में बात करते हुए सुनीता ने आगे कहा, ‘मैं शायद 18 साल की रही होऊंगी; मैंने एक साल बाद अपनी शादी की घोषणा की. यह वही समय था जब टीना का जन्म हुआ था.’
इंडस्ट्री को लेकर सुनीता का जवाब
इंडस्ट्री के बारे में बात करते हुए सुनीता ने कहा, ‘इंडस्ट्री में कोई भी ऐसा नहीं सोचता. सब सांप जैसे होते हैं. सामने एक चेहरा और पीठ पीछे दूसरा.’ जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी ऐसा अनुभव किया है, तो उन्होंने कहा, ‘सब मेरा स्वभाव जानते हैं. इसलिए, मैंने ऐसा अनुभव किया है; यह मेरे लिए कोई नई बात नहीं है, हालांकि गोविंदा के लिए यह एक नया अनुभव हो सकता है.’
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: TRP के 2 किंग! इन 2 के दम पर चल रहा है बिग बॉस 20, बाकी सबकी छुट्टी
गोविंदा की को-स्टार पर क्या बोलीं सुनीता?
सुनीता ने इस बात पर भी बात की कि क्या गोविंदा की कोई को-एक्ट्रेस कभी उनके घर आई थी या किसी ने उनके और गोविंदा के बीच दरार पैदा करने की कोशिश की थी. उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत सख्त थी. इसीलिए गोविंदा की कोई भी को-एक्ट्रेस कभी हमारे घर नहीं आई.’