<
Categories: मनोरंजन

रणवीर सिंह पर दोहरा संकट: ‘डॉन 3’ विवाद में ₹40 करोड़ की मांग और हाई कोर्ट की कड़ी फटकार

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह एक साथ दो बड़े विवादों में घिर गए है. 'डॉन 3' अचानक छोड़ने पर फिल्म मेकर्स ने उनसे ₹40 करोड़ के मुआवजे की मांग की है. वहीं, फिल्म 'कांतारा' के पवित्र 'दैवा' का मजाक उड़ाने पर कर्नाटक हाई कोर्ट ने उन्हें फटकार लगाते हुए कहा कि सुपरस्टार कानून से ऊपर नहीं है.

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों दो अलग-अलग वजहों से कानूनी मुश्किलों का सामना कर रहे है.  पहला मामला उनकी फिल्म ‘डॉन 3’ से बाहर होने और उसके बाद मेकर्स द्वारा मांगे गए ₹40 करोड़ के मुआवजे से जुड़ा है.  दूसरा मामला फिल्म ‘कांतारा’ के धार्मिक प्रतीकों का मजाक उड़ाने को लेकर है, जिसमें कर्नाटक हाई कोर्ट ने उन्हें कड़ी चेतावनी दी है. 

‘डॉन 3’ विवाद: क्यों मांगे गए ₹40 करोड़ का हर्जाना?

रणवीर सिंह और एक्सेल एंटरटेनमेंट (फरहान अख्तर की कंपनी) के बीच चल रहा यह विवाद अब ‘प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ तक पहुंच गया है.  रणवीर सिंह ने अचानक फिल्म ‘डॉन 3’ छोड़ने का फैसला किया, जिससे फिल्म के प्री-प्रोडक्शन (शुरुआती तैयारी) में लगा सारा पैसा बर्बाद हो गया.  इसी आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए मेकर्स ने अभिनेता से ₹40 करोड़ की मांग की है.
इस मामले में रणवीर सिंह का अपना तर्क है.  उनका कहना है कि उन्हें फिल्म की फाइनल स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई थी और प्रोजेक्ट में लगातार देरी हो रही थी.  रणवीर के अनुसार, चूंकि उन्हें इस फिल्म के लिए कोई साइनिंग अमाउंट (एडवांस पैसा) नहीं मिला था, इसलिए वे कोई भी रकम वापस करने के लिए जिम्मेदार नहीं है.  हाल ही में आमिर खान के घर हुई एक मीटिंग में कई बड़े फिल्मकारों ने दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी और अब मामला कानूनी मोड़ ले चुका है.

कांतारा मिमिक्री विवाद: हाई कोर्ट की सख्त चेतावनी

रणवीर सिंह के लिए दूसरा संकट कर्नाटक से जुड़ा है, जहां फिल्म ‘कांतारा’ के एक सीन की नकल करने के मामले में उनके खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की गई थी.  दरअसल, गोवा में आयोजित एक इवेंट के दौरान रणवीर ने ‘कांतारा’ फिल्म के पवित्र ‘पंजुरली दैवा’ की मिमिक्री की थी और अनजाने में उन्हें ‘भूत’ कह दिया था.  इससे तटीय कर्नाटक के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई थी और मामला कोर्ट तक पहुंच गया.
सुनवाई के दौरान कर्नाटक हाई कोर्ट के जस्टिस एम. नागप्रसन्ना ने रणवीर सिंह  को कड़ी फटकार लगाई.  उन्होंने कहा, आप सुपरस्टार हो सकते है, लेकिन आप कानून से ऊपर नहीं है.  आपको अपनी जुबान पर काबू रखना चाहिए और किसी की धार्मिक आस्था का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए.  कोर्ट ने रणवीर के व्यवहार को ‘लापरवाह’ बताया और टिप्पणी की कि इंसान अपनी गलती भूल सकता है, लेकिन इंटरनेट कभी कुछ नहीं भूलता.  हालांकि, कोर्ट ने फिलहाल राहत देते हुए 2 मार्च तक उनकी गिरफ्तारी या किसी भी कठोर पुलिस कार्रवाई पर रोक लगा दी है.
Mansi Sharma

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST