धुरंधर 2 फिल्म रिलीज से पहले ही चर्चा में है. इसी बीच इसका गाना आरी-आरी हडिप्पा भी चर्चा में बना हुआ है. ये गाना पुराने रॉक वर्जन का ही रीमेक है. इसके साथ ही इसके सिंगर नवतेज सिंह रेहल का नाम भी सुर्खियों में है.
धुरंधर 2
Dhurandhar 2 Ari-Ari Hadippa Song: धुरंधर 2 का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया. इसके बाद से फैंस में फिल्म के लिए उत्सुकता और बढ़ गई है. फिल्म का प्रीमियर प्रिव्यू शो 18 मार्च को होने वाला है. इसके लिए देश भर में 2.06 लाख टिकट पहले ही बिक चुकी हैं. फिल्म रिलीज से पहले ही 12 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है, जिससे एक रिकॉर्ड सेट हो गया है. हालांकि फिल्म अभी कई और रिकॉर्ड सेट करने वाली है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद फैंस रणवीर सिंह, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल के साथ ही इसके गाने ‘आरी-आरी हड़िप्पा’ के सिंगर नवतेज सिंह रेहल की चर्चा भी कर रहे हैं, जिन्होंने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा.
धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज होने के बाद ही इसके म्यूजिक की चर्चा भी जोरों पर है. आरी-आरी टाइटल वाला ये सॉन्ग भी पुराने गाने का नया अपडेटेड वर्जन है, जिसे दोबारा गाया गया है. इसका पुराना वर्जन साल 2000 के आसपास रिलीज हुआ था. ये मशहूर पॉप ट्रैक का रीक्रिएटेड वर्जन है. इस गाने को मशहूर म्यूजिक बैंड बॉम्बे रॉकर्स ने तैयार किया था. ये बैंड उस समय के मशहूर और सुपरहिट गानों के लिए नामचीन था. उस दौरान में आरी-आरी सॉन्ग काफी पॉपुलर हुआ था. इस गाने को एल्बम के रूप में रिलीज किया गया था. बाद में इसका रॉक वर्जन रिलीज किया गया था.
आरी आरी गाने को डेनिश-इंडियन सिंगर नवतेज सिंह रेहल और थॉमस सारडॉर्फ शामिल थे. वो भी मुंबई रॉकर्स में शामिल थे. उन्होंने अपने अनोखे स्टाइल औरर बीट्स से पॉप म्यूजिक में अपनी अअलग पहचान बनाई. अब इस गाने को धुरंधर 2 में नए अंदाज में रीमिक्स करके रिलीज किया गया है. इस बार गाने में मॉडर्न बीट्स और हाई एनर्जी म्यूजिक डाला गया है. इस नए वर्जन में रीक्रिएटेड वर्जन में नवतेज सिंह रेहल, जैस्मिन सैंडलस और सुधीर यदुवंशी की आवाज है. इसके बोल इरशाद कामिल और बॉम्बे रॉकर्स की टीम द्वारा लिखे गए हैं.
Shahid Kapoor-Salman Khan Viral Video : IIFA 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान खान और…
UP MLC Election 2026: 72 जिलों में मतदान के लिए 2697 मतदेय स्थल बनाए गए…
Kareena Kapoor-Shahid Kapoor Video: करीना कपूर और शाहिद कपूर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…
Tibet Earthquake: नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, शुक्रवार सुबह भारतीय समय (IST) के…
Jailer 2 Box Office Collection Day 8: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस…
Petrol Diesel Price 23 October 2026: दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत देश के कई प्रमुख…