<
Categories: मनोरंजन

रणवीर सिंह की 4 फिल्में हुई डिब्बाबंद, ‘डॉन 3’ छोड़ने के बाद क्यों बढ़ा विवाद? क्या है असली वजह

Ranveer Singh Films: ‘धुरंधर’ से सुर्खियों में आए रणवीर सिंह की 4 फिल्में अटकी हुई हैं. ‘डॉन 3’ विवाद के बाद काफी हंगामा झेलना पड़ा है. जानिए रणवीर सिंह की आने वाली लिस्ट में कौन कौन-सी फिल्में हैं.

Ranveer Singh Films: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के धमाकेदार ट्रेलर और 19 मार्च की रिलीज से पहले रणवीर सिंह एक बार फिर से चर्चाओं में आ गए हैं. लेकिन हर बार चर्चा में आने का मतलब सिर्फ हिट फिल्म ही नहीं हैं. ‘डॉन 3’ छोड़ने के बाद फैला विवाद और चार डिब्बाबंद प्रोजेक्ट्स ने फैंस के बीच और इंडस्ट्री में कई सवाल खड़े कर दिए हैं. तो चलिए जानते हैं की रणवीर सिंह कि कौन-सी फिल्में अटकी रही हैं, उनके पीछे क्या वजह रही, वो कौन-सी चार फिल्में हैं और आने वाली कौन-कौन सी हैं.
रणवीर सिंह को बड़े बजट और बड़े प्रोजेक्ट्स से दूरियां बढ़ती ही जा रही है. इसका हालिया मामला उदाहरण तमिल ब्लॉकबस्टर ‘अन्नियन’ की हिंदी रीमेक है. ‘राक्षसा’, ‘शक्तिमान’ और ‘डॉन 3’ के बाद रणवीर से जुड़ा यह चौथा प्रोजेक्ट है जिसको रद्द किया जा रहा है. 2005 में रिलीज हुई ‘अनियन’ ने बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिया था और उस समय की सबसे सफल तमिल फिल्मों में से एक बन गई थी.

अनियन प्रोजेक्ट को चुपचाप रोक दिया गया

निर्देशक एस. शंकर शुरू में अनियन फिल्म को दोबारा बनाने के राजी नहीं हुए थे, खासकर इसलिए क्योंकि इसके डब किए गए हिंदी और तेलुगु संस्करण पहले ही काफी लोकप्रियता बटोर चुके थे. लेकिन, रिपोर्ट्स के आधार पर रणवीर के तत्परता ने शंकर को हिंदी रूपांतरण पर विचार करने के लिए राजी कर लिया था. बताया जाता है कि दोनों ने काफी हद तक रणवीर के आग्रह पर साथ काम करने के लिए सहमति जताई थी. लेकिन अब इस प्रोजेक्ट को चुपचाप रोक दिया गया है, सूत्रों का मानना है कि रणवीर ने अपने फैसले पर पुनर्विचार किया है.

रणवीर सिंह की 4 मेगा फिल्में जो बंद हुई

  • अन्नियन का हिंदी रीमेक
  • ‘राक्षस’
  • ‘शक्तिमान’
  • ‘डॉन 3’ विवाद

अन्नियन

यह प्रोजेक्ट बिना किसी खास कारण के रोक दिया गया है.

राक्षस

प्रशांत वर्मा के साथ ‘राक्षस’ नामक फिल्म की चर्चा चल रहीं थी. रिपोर्ट से पता चला है कि शूटिंग का कुछ हिस्से भी हो चुके थे, लेकिन बाद में रणवीर ने क्रिएटिव मतभेदों के कारण इसे छोड़ा.

शक्तिमान

लोकप्रिय ‘शक्तिमान’ के फिल्म रूपांतरण को लेकर चर्चाएं काफी हुई थी, रणवीर का नाम सामने आया, लेकिन बाद में उन्होंने यह प्रोजेक्ट भी छोड़ दिया.

डॉन 3

डॉन 3 फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा चर्चाएं रहीं. फिल्म को फरहान अख्तर बना रहे थे, लेकिन शूटिंग से ठीक पहले रणवीर ने प्रोजेक्ट से दूरी बना ली.

Recent Posts

चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर रैपिडो राइडर और ऑटो चालक के बीच हुई झड़प, गाली-गलौज और मारपीट तक बढ़ गया विवाद, Video Viral

एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 14:19:52 IST

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST

Arbaaz Khan Viral Video: सलमान का नाम सुनते ही आपा खो बैठे अरबाज खान; कैमरे पर निकाला गुस्सा; वायरल वीडियो मचा रहा बवाल

Arbaaz Khan Viral Video: अरबाज खान एक इवेंट में मीडिया से बात कर रहे थे,…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:18 IST

MP News: तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पति-पत्नी और 13 वर्षीय बेटी की मौत, ट्रक चालक फरार

मध्य प्रदेश के बदनवार जिले के नयागांव में एक तेज रफ्तार वाहन ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:14 IST

Madras Regiment में सेंधमारी! पूर्व हवलदार ने सेना के 3 जवानों के साथ मिलकर चुराए हथियार, ऐसे हुआ ‘मास्टरमाइंड’ का पर्दाफाश

Madras Regiment Arms Theft Case: हैदराबाद के मद्रास रेजीमेंट में हुई हथियार चोरी के मामले…

Last Updated: October 4, 2026 13:26:26 IST