<
Categories: मनोरंजन

बादशाह के गाने ‘टटीरी’ पर बवाल, FIR तक पहुंचा मामला; फिर सिंगर ने डिलीट किया सॉन्ग, जानिए क्या है इस शब्द का असली मतलब

Tateeree Song Controversy: रैपर-सिंगर बादशाह इन दिनों अपने सॉन्ग 'टटीरी' की वजह से चर्चा में हैं. इसे लेकर विवाद इतना बढ़ गया है कि एफआईआर तक नौबत आ गई. हालांकि अब गाना डिलीट भी कर दिया गया है. चलिए जानते हैं पूरा विवाद और इस शब्द का असली मतलब.

Badshah Song Tateeree Meaning: हाल ही में बादशाह का नया गाना ‘टटीरी’ रिलीज हुआ. इसके रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बवाब इतना मचा कि बादशाह के ऊपर एफआईआर तक हो गई. आरोप है कि इस गाने में आपत्तिजनक शब्दों और अश्लील दृश्यों को दिखाया गया है. मामला बढ़ता देख सिंगर ने सॉन्ग डिलीट कर दिया. इसके बाद से हर कोई ‘टटीरी’ और पूरे गाने का अर्थ जानना चाह रहे हैं. तो चलिए जानते हैं पूरा मामला और शब्दों का अर्थ. 

01 मार्च को रिलीज हुआ था यह गाना

बीते 01 मार्च को हरियाणवी हिप-हॉप सॉन्ग ‘टटीरी’ रिलीज हुआ था. इसमें रैपर-गायक बादशाह और गायिका सिमरन जगलान ने अपनी आवाज दी है. वहीं गीत के बोल बादशाह ने लिखे हैं, जबकि संगीत हितेन ने तैयार किया है.

क्या है गाने का अर्थ और ‘टटीरी’ का मतलब?

गूगल पर टटीरी शब्द का अर्थ ढूंढ़ने पर पता चला कि इसका मतलब मध्यम आकार का जलचर पक्षी होता है, जो अपनी खास आवाज के लिए जाना जाता है.  वहीं, गाने के बोले, ‘घुटी क्युन घुटी क्युन करे टटीरीट का अर्थ है- टटीरी, तू ऐसी दबी-दबी या घुटती हुई आवा में क्यों बोल रही है?

बादशाह पर दर्ज हुई एफआईआर

इस गाने को लेकर कुछ महिला संगठन और युवा भड़क गए. इसकी शिकायत करते हुए आरोप लगाया गया है कि बादशाह के यूट्यूब चैनल पर जारी किए गए गाने और उसके आधिकारिक वीडियो, दोनों में आपत्तिजनक भाषा, इशारे और स्कूल यूनिफॉर्म में लड़कियों को दर्शाने वाले दृश्य हैं. शिकायतकर्ता ने कहा कि ये दृश्य और गीत समाज को नकारात्मक संदेश देते हैं और सार्वजनिक शालीनता का उल्लंघन करते हैं. 

इससे पहले पानीपत की नारी तू नारायणी उत्थान समिति की अध्यक्ष सविता आर्या ने हरियाणा राज्य महिला आयोग से इस मामले में शिकायत की थी. वहीं रोहतक के वकील राज नारायण पंघाल ने हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग में भी शिकायत दर्ज कराई. दोनों ने गाने की पंक्ति ‘आया बादशाह डोली चढ़ाने, इन सबकी घोड़ी बनाने’ पर आपत्ति जताई. उनका कहना है कि इस तरह के शब्द महिलाओं और नाबालिग लड़कियों को गलत तरीके से दिखाते हैं और उनका अपमान करते हैं. आपको बता दें कि आजतक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बादशाह को 13 मार्च 2026 को सुबह 11:30 बजे हरियाणा के शहर पानीपत में सुनवाई के लिए बुलाया है.

बादशाह ने डिलीट किया वीडियो

विवाद बढ़ता देख रैपर बादशाह ने अपने यूट्यूब चैनल से वीडियो डिलीट कर दिया है. 

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

विराट कोहली से आखिर क्यों बातचीत करेंगे टीम के नए मालिक? हो गया सबसे बड़ा खुलासा

RCB New Owner: आईपीएल से ठीक पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बिक्री की खबर सामने…

Last Updated: March 28, 2026 12:35:10 IST

Apple iPhone 18 Pro vs Tecno Spark 50 5G में से कौन ज्यादा किफायती? फीचर्स परफॉर्मेंस में क्या है अंतर, जानें कीमत

Apple iPhone 18 Pro को अभी तक भारत में लॉन्च नहीं किया गया है. वहीं,…

Last Updated: March 28, 2026 12:34:59 IST

Board Result 2026: MSBSHSE ने बदला सिस्टम, अब दो डॉक्यूमेंट की झंझट खत्म, QR कोड से तुरंत होगा वेरिफिकेशन

Board Result 2026 Marksheet Certificate: महाराष्ट्र बोर्ड ने बड़ा बदलाव करते हुए मार्कशीट और सर्टिफिकेट को…

Last Updated: March 28, 2026 12:33:41 IST

सरकार की रणनीति का कमाल: नक्सलमुक्त होने के करीब पहुंचा बस्तर, ‘लाल आतंक’ से हो रहा आजाद

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस्तर का लगभग 96 प्रतिशत हिस्सा अब नक्सली प्रभाव और घटनाओं…

Last Updated: March 28, 2026 12:30:51 IST

अब इलेक्ट्रिक वर्जन में आएगी Volkswagen ID Polo EV, बेहतरीन रेंज के साथ कई फीचर्स, कब होगी लॉन्च

जानकारी के मुताबिक अब इस कार के ईवी वर्जन को भारत में उतारा जाएगा. Volkswagen…

Last Updated: March 28, 2026 12:25:43 IST

Heart Health Myths: क्या डायबिटीज की दवाएं हार्ट को बीमारी से बचा सकती हैं? 7 प्वाइंट्स में समझें सच

Heart disease Myths vs Facts: आजकल अनहेल्दी लाइफस्टाइल ने कई गंभीर बीमारियों को जन्म दिया…

Last Updated: March 28, 2026 12:23:20 IST