Rashmika Vijay: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने कई दिनों से चल रही अटकलों के बाद आखिरकार शादी कर ली है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेत्री की किसी दूसरे एक्टर के साथ 2017 में सगाई हुई थी, फिर रिश्ता टूट गया. जानिए कौन था वो शख्स.
Rashmika mandanna and rakshit shetty relation
Rashmika Mandanna: मनोरंजन जगत में इन दिनों विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी ट्रेंड कर रही है. तमाम अटकलों पर रोक लगाते हुए दोनों सितारों ने 26 फरवरी को शादी कर ली. दोनों की शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि रश्मिका मंदाना की पहले भी एक बार किसी एक्टर से सगाई हो चुकी है. रिपोर्ट्स के अनुसार एक साल बाद किन्हीं कारणों की वजह से अभिनेत्री का रिश्ता टूट गया था.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेत्री रश्मिका मंदाना जब अपने करियर के शुरुआती दौर में थीं. उस समय उनका अफेयर किसी के साथ चल रहा था. जब अभिनेत्री 21 साल की थीं, तो उनकी सगाई साल 2017 में कन्नड़ अभिनेता रक्षित शेट्टी से हुई थी, जो उस समय 34 साल के थे. यानी कि दोनों के बीच करीब 13 साल का अंतर था. हालांकि, बताया जाता है कि सगाई के एक साल बाद ही दोनों का रिश्ता टूट गया था. रश्मिका मंदाना ने आज तक सार्वजनिक रूप से रक्षित शेट्टी के साथ अपने रिश्ते के बारे में कुछ नहीं कहा है. आपको बता दें कि रश्मिका और रक्षित शेट्टी ने साल 2016 में आई फिल्म ‘ किरिक पार्टी’ में साथ काम किया था. इसी फिल्म से एक्ट्रेस ने सिनेमा जगत में कदम रखा था.
साल 2023 में, अपनी फिल्म ‘सप्त सागरदाचे एलो: साइड ए’ के प्रमोशन के दौरानरक्षित शेट्टी से पूछा गया कि क्या वह अभी भी रश्मिका मंदाना के संपर्क में हैं? इंडिया टूडे के अनुसार इस पर रक्षित ने जवाब में कहा, ‘हां, रश्मिका और मैं अब भी संपर्क में हैं. सिनेमा जगत में उनका एक बड़ा सपना था. वह उसी सपने की ओर बढ़ रही हैं. उनमें अपने लक्ष्य को हासिल करने का दृढ़ संकल्प है. हमें उनकी इस उपलब्धि के लिए उनकी तारीफ करनी चाहिए.’
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के डेटिंग की अफवाहें जनवरी 2023 में मालदीव में उनकी वेकेशन ट्रिप के बाद शुरू हुई. पिछले तीन सालों में उन्हें कई मौकों पर एक साथ देखा गया. रश्मिका और विजय की पहली मुलाकात साल 2018 में फिल्म गीता गोविंदम की शूटिंग के दौरान हुई थी. फिर बाद में उन्होंने डियर कॉमरेड में एक साथ काम किया. अब 26 फरवरी 2026 को दोनों एक-दूसरे को हो गए.
Gorakhpur Crime News: गोरखपुर की रहने वाली पीड़ित 9वीं की छात्रा को यह भी नहीं…
Repo Rate Cut: आरबीआई ने अप्रैल 2026 में रेपो रेट को 5.25% पर ही बनाए…
Royal Challengers Bengaluru vs Rajasthan Royals: 15 साल के बेहतरीन बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी की ज़ोरदार…
Petrol Diesel Price Today: तेल विपणन कंपनियां (OMCs) रोज सुबह 6:00 बजे ईंधन की कीमतें…
Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Delhi NCR Weather Forecast 11 April 2026 : दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज वीकेंड पर…