Rashmika Mandanna Favourite Food: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अपने बचपन की यादों को साझा किया और बताया कि पहले उन्हें अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन खाने का बहुत शौक था. उन्होंने खुलासा किया कि बचपन में वह इसी अजीब कॉम्बिनेशन खाने की आदतों के लिए जानी जाती थीं.
रश्मिका मंदाना ने बताई बचपन की फूड हैबिट
Rashmika Mandanna Favourite Food: लोकप्रिय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े दिलचस्प किस्सों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने बचपन की एक मजेदार याद साझा किया है. शूटिंग और प्रमोशन के बीच, रश्मिका मंदाना फिट रहने के लिए सख्त डाइट फॉलो करती है. लेकिन खाने के प्रति उनकी अनोखी समझ चीजों को और भी मजेदार बना देता है. मतलब ऐसा खाने का मेल जिसे देख लोग मुंह भी बना लेते हैं.
कर्ली टेल्स के साथ बातचीत में, अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें बचपन से ही स्वाद और बनावट के साथ अलग-अलग प्रयोग करना पसंद था. उन्होंने होस्ट को बताया कि, बचपन से ही मैं इसके लिए जानी जाती थी.
चाहे दही चावल के साथ लेज हो या मैगी के साथ लेज का कॉम्बिनेशन. मैं अजीबोगरीब कॉम्बिनेशन बनाती थी, और मेरे पापा कहते थे, मेरी बेटी अब खाने को मिलाने में माहिर हो गई है’. एनसो वेलनेस की संस्थापक और भावनात्मक एवं मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ अरौबा कबीर के मुताबिक, स्वाद की हमारी इंद्रिय हमारी जीभ पर मौजूद स्वाद रिसेप्टर्स और नाक से महसूस होने वाली सुगंध के बीच एक जटिल मजबूत कॉम्बिनेशन बनाती है.
इसी वजह से, कुछ खाद्य पदार्थों का संयोजन अप्रत्याशित स्वाद का मेल पैदा कर सकता है. उन्होंने बताया, उदाहरण के लिए, फ्रेंच फ्राइज का नमकीनपन मिल्कशेक की मिठास को बढ़ा सकता है, जिससे एक अधिक जटिल और रोचक स्वाद बनता है. उन्होंने विज्ञान, मनोविज्ञान और सांस्कृतिक अनुभवों के अनूठे मेल पर ध्यान केंद्रित किया.
अरौबा कबीर का कहना है कि अजीबोगरीब खाने के मेल के प्रति हमारा प्यार या नफरत हमारे पिछले अनुभवों से भी जुड़ा हो सकता है. उन्होंने कहा, ‘अगर आप बचपन से ही किसी खास तरह के अनोखे मेल का आनंद लेते आए हैं, जैसे पीनट बटर और अचार के सैंडविच, तो वह जाना-पहचाना स्वाद अच्छी यादें और सुकून का एहसास जगा सकता है. यह मनोवैज्ञानिक जुड़ाव हमें उन अप्रत्याशित मेलों की चाहत पैदा कर सकता है. उन्होंने आगे कहा कि मंदाना द्वारा चिप्स के साथ मसालेदार नूडल्स या दही चावल का चुनाव बचपन की परिचितता और पुरानी यादों की ओर संकेत देता है.
दरअसल, इस मामले में हमारा व्यक्तित्व भी इसमें अहम भूमिका निभाता है. नए अनुभवों के लिए खुले मन वाले और स्वभाव से साहसी लोग नई और अनोखी चीजें चखने के लिए ज्यादा इच्छुक होते हैं. अजीबोगरीब खाद्य मेल उन्हें रोमांचक और बहुत पसंद आती है.
Funny Jokes of the Day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई…
Cicada New Covid 19 Variant: हर बार की तरह इस बार भी कोरोना नया रूप…
Who Is Ashok Sharma: राजस्थान के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ…
Malaika Arora: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने मुंबई में बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट को तीन…
कल से आपकी जेब और जीवन दोनों का गणित बदलने वाला है! क्या आपको पता…
Bihar Matric Result Failure Case: पटना में मैट्रिक (कक्षा 10) की परीक्षा में फेल होने…