Vijay-Rashmika: मनोरजंन जगत के खूबसूरत कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की तस्वीरें इन दिनों इंटरनेट पर छाई हुई हैं. दोनों सितारों की वेडिंग की पहली तस्वीर ने इंस्टाग्राम पर रिकॉर्ड कायम कर दिया है. इस पोस्ट ने टी20 वर्ल्डकप की जीत पर पानी फेर दिया.
विजय-रश्मिका की शादी की फोटोज ने विराट कोहली कोहली की पोस्ट को दी मात
Virosh Wedding: इन दिनों सोशल मीडिया पर दो चीजें ही ट्रेंड कर रही हैं. एक तो विजय-रश्मिका की शादी और दूसरा आईसीसी टी20 वर्ल्डकप. विजय-रश्मिका ने शादी के बाद इंस्टाग्राम पर पहला पोस्ट किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया है. इस पोस्ट ने मात्र दो दिनों में ही इतिहास रच दिया. इतने कम समय में रश्मिका द्वारा साझा की गई तस्वीर किसी भारतीय इंस्टाग्राम अकाउंट से सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली तस्वीर बन गई है. इसने विराट कोहली के पोस्ट को लाइक्स के मामले में पीछे छोड़ दिया है.
रश्मिका मंदाना ने गुरुवार शाम इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरों का एक खास कलेक्शन साझा किया, जिसमें विजय देवरकोंडा भी नजर आ रहे हैं. कैप्शन में रश्मिका ने पहली बार दुनिया के सामने विजय को अपने पति के रूप में परिचित कराया. उनका यह भावुक संदेश और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं. शनिवार दोपहर तक इस पोस्ट को 24 मिलियन लाइक्स मिल चुके थे, जो किसी भी भारतीय इंस्टाग्राम अकाउंट के लिए अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था. कोहली ने 2024 आईसीसी टी20 विश्व कप में भारतीय टीम की जीत के पलों को साझा किया था, जिनकी पोस्ट को 22.8 मिलियन लाइक्स मिले थे.
दिलचस्प बात यह है कि विजय देवरकोंडा की शादी से जुड़ी पोस्ट भी रिकॉर्ड तोड़ने की ओर बढ़ रही है. उसे अब तक 18.8 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं और यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इस हिसाब से विजय की पोस्ट भी विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है.
रश्मिका मंदाना की पोस्ट किसी भारतीय इंस्टाग्राम अकाउंट से सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली पोस्ट में दूसरे नंबर पर है. इससे पहले अप्रैल में कंटेंट क्रिएटर किशोर मंडल द्वारा पोस्ट की गई एक वायरल रील को ही सबसे ज्यादा लाइक मिले थे. किशोर मंडल के ‘जीने लगा हूं’ गाने वाले इस वीडियो ने 51 मिलियन लाइक्स के साथ सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे, जो इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म के इतिहास में चौथा सबसे ज्यादा लाइक्स का रिकॉर्ड है.
MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…
Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…
Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…
IND VS NZ ODI: BCCI ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए टीम में…
Sanjay Gupta Death Reason: खबर है कि फिल्ममेकर कल रात अपने बाथरूम में गिर गए और…
India vs New Zealand 5th T20I 2026 का मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला…