<
Categories: मनोरंजन

बेटी राशा के बचाव में उतरीं रवीना टंडन: ‘नेगेटिव पीआर’ के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

सोशल मीडिया पर राशा थडानी पर 'नेगेटिव पीआर' के जरिए दूसरे स्टार्स को नीचा दिखाने के आरोप लगे थे. रवीना टंडन ने इन दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि उनका परिवार ऐसी राजनीति नहीं करता और राशा केवल अपनी मेहनत पर भरोसा करती है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन इन दिनों अपनी बेटी राशा थडानी को लेकर चर्चा में है. दरअसल, सोशल मीडिया पर राशा के खिलाफ कुछ गंभीर आरोप लग रहे थे, जिसके बाद एक मां के तौर पर रवीना ने सामने आकर न केवल अपनी बेटी का बचाव किया, बल्कि इन आरोपों को जड़ से खारिज करते हुए करारा जवाब भी दिया है.

क्या है पूरा मामला और क्यों मचा है बवाल?

राशा थडानी ने हाल ही में फिल्म ‘आजाद’ के गाने ‘उई अम्मा’ से अपनी पहचान बनाई है.  यह गाना लोगों को बहुत पसंद आया, लेकिन इसके साथ ही इंटरनेट पर राशा की तुलना दूसरी एक्ट्रेस (जैसे तृप्ति डिमरी) से शुरू हो गई.  विवाद तब बढ़ा जब कुछ लोगों ने कहा कि राशा की टीम जानबूझकर दूसरी एक्ट्रेस की बुराई कर रही है ताकि राशा को उनसे बेहतर दिखाया जा सके.  इसे ही सोशल मीडिया की भाषा में ‘नेगेटिव पीआर’ कहा जाता है.

रवीना टंडन का गुस्सा: ‘ ऐसी बातें सोचना भी गलत है’

इन आरोपों को सुनकर रवीना टंडन ने एक इंटरव्यू में कहा कि ये सब बातें बिल्कुल बकवास है.  उन्होंने साफ कहा कि उनका परिवार कभी किसी दूसरे कलाकार का बुरा नहीं चाहेगा.  रवीना भावुक होकर बोलीं, ‘ इंडस्ट्री के ये सभी बच्चे मेरे दोस्तों के है और मेरी आंखों के सामने बड़े हुए है, मैं उनके खिलाफ साजिश क्यों रचूंगी?

पीआर (PR) को लेकर रवीना का बड़ा बयान

रवीना ने एक बड़ी बात यह भी कही कि उन्होंने अपने पूरे करियर में कभी अपनी तारीफ कराने के लिए कोई पीआर टीम नहीं रखी.  उन्होंने कहा कि उनका परिवार इस तरह की गंदी राजनीति से बहुत दूर रहता है. रवीना के हिसाब से, अक्सर फैन्स इंटरनेट पर आपस में लड़ते हैं और एक-दूसरे के स्टार को नीचा दिखाते है, लेकिन इसका इल्जाम बिना वजह कलाकारों पर लगा दिया जाता है.
राशा थडानी अब इन सब विवादों को भूलकर सिर्फ अपने काम पर ध्यान देना चाहती है.  उनकी पहली फिल्म ‘आजाद’ के बाद फैन्स को उनकी अगली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है.  आने वाले समय में राशा की फिल्मों की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फिल्मों (जैसे ‘टॉक्सिक’) से हो सकती है.  फिलहाल, रवीना के इस जवाब ने उन लोगों का मुंह बंद कर दिया है जो राशा को ट्रोल कर रहे थे.
Mansi Sharma

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST