<

Republic Day 2026: रंग दे बसंती, ये मेरा प्यारा इंडिया… इन भोजपुरी देशभक्ति गानों के बिना अधूरा है 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस का जश्न

Republic Day 2026, Bhojpuri Desh Bhakti Songs: भोजपुरी के देशतभक्ती गाने सिर्फ गाने नहीं बल्कि देश के प्रति भावना और भक्ति का प्रतीक है. अगर आप भी इस गणतंत्र दिवस के मौके देशभक्ति के रंग में रंगना चाहते हैं और आप भोजपुरी गानों के शौकीन हैं, तो आप पवन सिंह, खेसारी लाल और निरहुआ जैसे सुपरस्टार्स के इन देशभक्ति के गानों को सुन सकते हैं.

Bhojpuri Desh Bhakti Songs:  गणतंत्र दिवस जल्द ही आने वाला है, 26 जनवरी 1950 के दिन देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण कर भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया। यह भारत के ऐतिहासिक क्षणों में गिना जाने वाला समय था। इसके बाद से हर साल 26 जनवरी के दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है और इस गर्व और उत्साह से भरे मौके पर आज भी बहुत से लोग इस बेहद धुमधाम में सेलिब्रेट करते हैं. जगहो-जगहों पर आज के दिन तिरंगा लहरा जाता हैं और लोग देश भक्ति के गानें सुनते हैं. 

यूपी-बिहार में गणतंत्र दिवस के मौके पर सबसे ज्यादा भोजपुरी देशभक्ति गाने सुने जाते हैं जो काफी फेमस हैं. भोजपुरी के देशतभक्ती गाने सिर्फ गाने नहीं देश के प्रति भावना और भक्ति का प्रतीक है, जो इन गानों के बोल में साफ सुनाई पड़ती है. अगर आप भी इस गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभक्ति के रंग में रंगना चाहते हैं, तो यह भोजपुरी देशभक्ति गानों की लिस्ट आपके लिए है 

‘मेरी शान तिरंगा’ (Meri Shaan Tiranga)

2019 में रिलीज हुआ अरविंद अकेला कल्लू का गाना ‘मेरी शान तिरंगा’ देशभक्ति के जोश से भर है और भोजपुरी के सबसे पॉपुलर देशभक्ती गानों में से एक है. कल्लू म्यूजिक वर्ल्ड नाम के यूट्यूब चैनल पर इस गाना अपलोड किया गया था. इस भोजपुरी देशभक्ति गाने के बोल रंजन अलबेला ने लिखे और म्यूजिक पंकज राय ने दिया है. गाने को डायरेक्टर एसके सिंह ने किया हैं. इस भोजपुपी देशभक्ति के गाने को आप इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर सुन सकते हैं, देशभक्ति के रंग में रंग सकते हैं. 

‘तिरंगा झुकने ना देंगे’ (Tiranga Jhukne Na Denge)

2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘बागी एक योद्धा’ का गाना ‘तिरंगा झुकने ना देंगे’ खेसारी लाल यादव के सबसे फेमस देशभक्ति गीतों में से एक है. इस भोजपुरी देशभक्ति गाने को  वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था. गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे और मधुकर आनंद ने दिया है. गाने को राजा हसन और मधुकर आनंद ने अपनी सुरीली आवाज में गाया है. गाना के बोल इतने शादनाद हैं, कि सुनते ही आपके रोगटे खड़े हो जाएंगे और महौल गर्व और उत्साह से भरा हो जाएगा.

‘ये मेरा प्यारा इंडिया’ (Ye Mera Pyara India)

2020 में रिलीज हुआ दिनेश लाल यादव निरहुआ का गाना ‘ये मेरा प्यारा इंडिया’ देशभक्ति के उन गीतों में से एक है, जिन्हें आप भूलकर भी नहीं भूल सकते हैं, और एक बार जो इसे सुन ले तो, जुबान से ना उतरे. इस भोजपुरी देशभक्ति गाने को निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है. गाने के  बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं म्यूजिक साजन मिश्रा ने दिए है

‘रंग दे बसंती’ (Rang De Basanti)

2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘रंग दे बसंती’ का टाइटल ट्रैक भोजपुरी के सबसे सुपरहिट भोजपुरी देशभक्ति के गीत में से ऐक है. इस गाने को मशहूर सिंगर कैलाश खेर ने अपनी अवाज दी है. गाने के बोल प्यारे लाल ने लिखे है और म्यूजिक ओम झा ने दिया है. फिल्म में खेसारी लाल के बाहदुर जवान के किरदार में नजर आए हैं.

‘हमार देशवा महान’ (Hamar Deshwa Mahan)

2018 में रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म “मां तुझे सलाम” का सबसे फेमस देशभक्ति गीत ‘हमार देशवा महान’ गणतंत्र दिवस के मौके पर जोश को बढ़ाने के लिए सबसे अच्छा हैं. इस भोजपुरी गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखे है और म्यूजिक अविनाश झा ने दिया है. गाने के बोल दिल को छू जाने वाले हैं.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

Bill Gates Daughter: हर हफ्ते 3.5 लाख डॉलर..फिर भी नहीं पड़ते पूरे, बेटी की आदत से परेशान हुए बिल गेट्स; दे डाली चेतावनी

Bill Gates Warns Daughter: माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स अपनी बेटी फोएबे के खर्चों से…

Last Updated: November 4, 2026 08:21:53 IST

Kanika Kapoor Separation: शादी के 4 साल बाद टूटा कनिका कपूर का रिश्ता, पति गौतम हाथीरमानी से अलग होने का किया ऐलान

Kanika Kapoor Separation: पॉपुलर बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने अपने पति और बिज़नेसमैन गौतम हाथीरमानी…

Last Updated: November 4, 2026 07:59:40 IST

Petrol Diesel Price 4 November 2026: कहीं महंगा तो नहीं हो गया तेल? जानें आपके शहर में आज कितने रुपये लीटर मिल रहा पेट्रोल-डीजल?

Petrol Diesel Price 4 November 2026:4 नवंबर को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और…

Last Updated: November 4, 2026 07:41:20 IST

Aaj ka Mausam: 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 90 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today 4 November 2026: आज 4 नवंबर को दिल्ली-NCR में आसमान ज़्यादातर साफ…

Last Updated: November 4, 2026 07:32:33 IST

हापुड़ में ड्यूटी के दौरान दरोगा की मौत, रातभर कुर्सी पर बैठे रहे लक्ष्मण सिंह, सुबह ग्रामीणों को हुआ शक

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बहादुरगढ़ थाने में तैनात उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह…

Last Updated: November 3, 2026 23:16:14 IST

PNB में 10.24 करोड़ की हेराफेरी, महिला बैंककर्मी और निजी सहयोगी गिरफ्तार, पुणे से पकड़ा गया आरोपी

PNB scam: ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक की पाई शाखा में खाताधारकों के खातों…

Last Updated: November 3, 2026 23:05:09 IST