<
Categories: मनोरंजन

Republic Day 2026: देशभक्ति गानों और डांस के साथ मनाएं 26 जनवरी का जश्न, देखें बेस्ट गानों की लिस्ट

26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस पर पूरे देश में Patriotic माहौल है. 'तेरी मिट्टी' जैसे गानों और Desh Bhakti Dance के जरिए लोग आजादी का जश्न मना रहे है. यह दिन हमें संविधान और शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है.

Republic Day special : भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस (Republic Day 2026) मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है.  26 जनवरी का यह दिन हर भारतीय के लिए गर्व का अवसर होता है, क्योंकि इसी दिन हमारा संविधान लागू हुआ था.  इस राष्ट्रीय पर्व को खास बनाने के लिए देशभर में स्कूलों, कॉलेजों और सोसायटियों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां जोरों पर है.  तिरंगा फहराने के साथ-साथ लोग देशभक्ति के गीतों और नृत्य के जरिए अपनी खुशी और देश के प्रति सम्मान जाहिर कर रहे है. 

गणतंत्र दिवस के जश्न में देशभक्ति गीतों (Patriotic Songs) का अपना ही महत्व है.  ‘ऐ मेरे वतन के लोगो’, ‘तेरी मिट्टी’ और ‘मां तुझे सलाम’ जैसे सदाबहार गाने हर किसी के भीतर जोश और देशप्रेम की भावना जगा देते है.  ये गाने न केवल हमारे वीर शहीदों की याद दिलाते है, बल्कि आज की युवा पीढ़ी को भी देश की एकता और अखंडता से जोड़ते है. संगीत के बिना गणतंत्र दिवस का यह उत्सव अधूरा सा लगता है, इसलिए लोग अभी से अपनी प्लेलिस्ट तैयार कर रहे है. 

गानों के साथ-साथ इस दिन देशभक्ति नृत्य (Desh Bhakti Dance) की भी जबरदस्त धूम रहती है. छोटे बच्चों से लेकर युवाओं तक, सभी ‘रंग दे बसंती’ और ‘संदेशे आते है’ जैसे मशहूर गानों पर ग्रुप डांस और कोरियोग्राफी पेश करते है.  कई जगहों पर भारत की ‘अनेकता में एकता’ दिखाने के लिए अलग-अलग राज्यों के लोक नृत्यों का भी आयोजन किया जाता है. ये प्रस्तुतियां न केवल मनोरंजन करती है, बल्कि दर्शकों के दिलों में देशभक्ति का जुनून भी भर देती है. 

26 जनवरी का यह मौका सिर्फ एक छुट्टी का दिन नहीं, बल्कि एक साथ मिलकर तिरंगे को सलाम करने और अपनी आजादी का जश्न मनाने का दिन है. टीवी पर दिल्ली की भव्य परेड देखना हो या अपने मोहल्ले में होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेना, गणतंत्र दिवस का उत्साह हर भारतीय के चेहरे पर साफ नजर आता है. 

Mansi Sharma

Recent Posts

चर्चा में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज? क्यों पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट, शंकराचार्य का क्यों दिया हवाला

Aniruddhacharya Maharaj: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. बता दें कि,…

Last Updated: March 30, 2026 20:31:44 IST

जो गोली चलाएगा, वो कीमत चुकाएगा, अन्याय से लड़ने के तरीके होते हैं… नक्सलवाद पर अमित शाह की कुछ बड़ी बातें

गृहमंत्री अमित शाह ने आज लोकसभा में नक्सलवाद को खत्म करने को लेकर भाषण दिया.…

Last Updated: March 30, 2026 20:24:23 IST

CTET Result 2026: CBSE ने जारी किया 21वें संस्करण का परिणाम, यहां से डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड

CTET Result 2026: CBSE ने आज CTET के 21वें संस्करण (फरवरी 2026) का परिणाम घोषित…

Last Updated: March 30, 2026 19:58:41 IST

बृजधाम में पंडित ने महिला श्रद्धालु से की अश्लीलता, फाड़े कपड़े, वीडियो बनता देख किया ये काम, मामला दर्ज

Brij Dham Viral News: बृजधाम में दर्शन के लिए निकली दो महिला श्रद्धालुओं के साथ…

Last Updated: March 30, 2026 19:49:57 IST

UP PCS Result 2024: 22वीं रैंक आते ही मंदिर में फूट-फूटकर रोने लगे आनंद, संघर्ष की कहानी सुन भर आएंगी आंखें

UP PCS में चयन की खबर मिलते ही हनुमान मंदिर में फूट-फूटकर रोने लगा यह…

Last Updated: March 30, 2026 19:39:31 IST