<
Categories: मनोरंजन

हॉलीवुड की अरबपति सिंगर Rihanna तीसरी बार बनीं मां, नन्ही परी को दिया जन्म

Rihanna Welcomes Third Child: ग्लोबल पॉप स्टार रिहाना और रैपर A$AP रॉकी ने 13 सितंबर 2025 को अपने तीसरे बेबी का वेलकम किया. दोनों के घर इस बार बेबी गर्ल ने जन्म लिया. सोशल मीडिया पर लोग तस्वीरें शेयर कर रहे हैं और कपल को जमकर बधाई दे रहे हैं.

Rihanna Welcoming Baby Girl: ग्लोबल पॉप आइकन रिहाना (Rihanna) और रैपर A$AP Rocky ने अपने तीसरे बेबी का वेलकम बड़े ही धूमधाम के साथ किया है.इस गुड न्यूज ने पूरी दुनिया में फैले उनके फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है. 13 सितंबर 2025 को कपल ने अपनी पहली बेटी, जिसका नाम उन्होंने Rocki Irish Mayers रखा, उसको जन्म दिया. इस प्यारी सी बेटी के जन्म के साथ ही उनका परिवार अब दो बेटों RZA और Riot के साथ कंप्लीट हो गया है.

Rihanna ने सोशल मीडिया पर इस खुशी को शेयर करते हुए अपनी बेटी की पहली तस्वीर भी पोस्ट की है. फोटो में बच्ची पिंक कलर की रिबन में नजर आ रही है और उसकी मासूमियत ने फैंस के दिलों को छू लिया है. पोस्ट पर लाखों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं, और हर कोई इस नए सदस्य का स्वागत कर रहा है.

यहां देखें रिहाना की पोस्ट

बेबी गर्ल एक्सपेक्ट कर रहे थे कपल

A$AP Rocky ने पिछले साल मीडिया को बताया था कि वह और Rihanna तीसरे बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और दोनों एक बेटी की उम्मीद कर रहे हैं. उनकी यह इच्छा अब पूरी हो गई है. इस खुशी के मौके पर दोनों स्टार्स ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर प्यारी सी फोटोज शेयर करते हुए फैंस को खुश कर दिया है.

2012 में हुई पहली मुलाकात

बात करें दोनों के रिलेशनशिप की तो रिहाना और रॉकी की पहली मुलाकात 2012 में एमटीवी म्यूजिक वीडियो अवॉर्ड के रिहर्सल के दौरान हुई थी. उन दिनों दोनों ने रिहाना के गाने ‘कॉकिनेस (लव इट)’ के रीमिक्स पर परफॉर्म किया था. यहीं से उनकी दोस्ती की शुरुआत हुई. इसके बाद 2013 में रॉकी उनके डायमंड वर्ल्ड टूर में शामिल हुए, और इसी साल रिहाना भी उनके म्यूजिक वीडियो ‘फैशन किल्ला’ में नजर आईं. फिर 2024 में रिहाना ने एक इंटरव्यू में अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था.

Shraddha pandey

Recent Posts

Homemade Face Serum: घर पर बनाएं एलोवेरा, गुलाब जल और ग्लिसरीन का फेस सीरम; चेहरे को मिलेगी नमी

Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…

Last Updated: October 11, 2026 13:30:13 IST

UP Pension Hike: योगी सरकार का बड़ा तोहफा, पेंशन में होगी बंपर बढ़ोतरी; जानें कब से मिलेगा फायदा

UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…

Last Updated: October 11, 2026 13:26:26 IST

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को बड़ा झटका! शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हिरासत में न लें; मेट्रो-इंटरनेट बहाल करने का आदेश

CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…

Last Updated: October 11, 2026 13:17:12 IST

Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? इन चीजों से रहें दूर, जानें पूरी लिस्ट

Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…

Last Updated: October 11, 2026 12:15:36 IST

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST