<
Categories: मनोरंजन

Rise and Fall 2: ‘जब मैं बेडरूम में पहुंचा, तो वो लड़के के साथ…’ तेज प्रताप यादव ने ऐश्वर्या पर लगाए ये आरोप

Rise and Fall 2: राइज एंड फॉल 2 में हाल ही में तेज प्रताप यादव ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में चर्चा की. उन्होंने बताया कि आखिर वे लड़ाई-झगड़ों से दूर क्यों रहते हैं. इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी ऐश्वर्या पर भी कई आरोप लगाए.

Rise and Fall 2: रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 इन दिनों लोगों का चहेता शो बना हुआ है. इस शो में जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में शो में उन्होंने अपनी पत्नी के बारे में कुछ ऐसा कहा, जो अब सुर्खियों में बना हुआ है. दरअसल, तेज प्रताप ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ रिश्ते में आई दरार और तलाक के मामले पर खुलकर बात की है. तेज प्रताप ने दावा किया कि शादी के कुछ ही महीनों बाद दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए थे. उन्होंने अपनी शादी को दबाव में लिया गया फैसला बताया. इस बातचीत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

कब शुरू हुए झगड़े?

तेज प्रताप के मुताबिक, शादी के बाद दोनों के बीच तालमेल नहीं बैठ पा रहा था. उन्होंने कहा, ‘हमारी लड़ाई हुई थी. यह नई शादी थी और लगभग तीन महीने तक हमारे बीच झगड़े चलते रहे. हम दोनों का स्वभाव अलग-अलग था. हमने दबाव में शादी की थी.’ उन्होंने आगे बताया कि उस समय वह बिहार के स्वास्थ्य मंत्री थे लेकिन घर लौटने का मन नहीं करता था. कई बार वह दोस्तों के यहां या दूसरी जगह रुक जाते थे. तेज प्रताप ने यह भी दावा किया कि उनकी पत्नी उन्हें जल्दी घर से निकलने नहीं देती थीं.

पूजा-पाठ को लेकर भी मतभेद

शो में अपनी बात रखते हुए तेज प्रताप ने कहा कि उनकी दिनचर्या और ऐश्वर्या के लाइफस्टाइल में काफी अंतर था. उनके मुताबिक, वह सुबह छह-सात बजे पूजा-पाठ करते थे. वहीं ऐश्वर्या को उनका ऐसा करना पसंद नहीं था. उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी देर रात तक पार्टी करती थीं और इस बात को लेकर भी दोनों के बीच विवाद होता था. 

चीटिंग का आरोप

इस दौराम तेज प्रताप ने कुछ ऐसा कहा, जिसने सबको हैरान कर दिया. उन्होंने कहा कि एक दिन जब वह विधानसभा से घर लौटे, तो उन्होंने ऐश्वर्या को अपने एक्स-बॉयफ्रेंड से चैट करते देखा. उनके अनुसार, बातचीत में आई लव यू कहा गया और हार्ट इमोजी भी भेजे जा रहे थे.

झगड़ों के वीडियो बनाए

तेज प्रताप ने दावा किया कि विवाद के दौरान वह कई बार वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे और बाद में इन्हें अदालत में सबूत के तौर पर पेश किया. उन्होंने कहा, ‘लड़के हमेशा गलत नहीं होते। लड़कियां भी गलत होती हैं.’ उन्होंने यह भी बताया कि अब जब किसी बहस के दौरान लोग ऊंची आवाज में बात करते हैं, तो उन्हें पुरानी घटनाएं याद आ जाती हैं और वह असहज महसूस करने लगते हैं.

2018 में हुई थी शादी

तेज प्रताप यादव, लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बड़े बेटे हैं. उनकी शादी मई 2018 में ऐश्वर्या से हुई थी. हालांकि, शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्ते में तनाव की खबरें आने लगीं. तेज प्रताप ने तलाक की अर्जी भी दाखिल की थी और तभी से यह मामला चर्चा में रहा है. मई 2025 में लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप को राजद से छह साल के लिए निष्कासित करने का ऐलान किया था. यह फैसला तेज प्रताप की निजी जिंदगी से जुड़ी एक सोशल मीडिया पोस्ट के विवाद के बाद आया. हालांकि तेज प्रताप ने उस समय दावा किया था कि उनका अकाउंट हैक हुआ था और तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की गई थी.

ये भी पढ़ें: Drishyam 3 Box Office Collection: दूसरे शुक्रवार को फिल्म की कमाई में उछाल, दुनियाभर में 407 करोड़ रुपये का कलेक्शन; मेकर्स हुए खुश

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

‘मैं कुंवारों की शादी कराऊंगी…’ महिला सरपंच का चुनाव के लिए अनोखा वादा, VIDEO Viral

Rajasthan News: राजस्थान के झुंझुनूं से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां झाझड़…

Last Updated: October 10, 2026 11:48:17 IST

YouTuber बने Salman Khan, वीडियो में हाफ पैंट में नजर आए भाईजान; अब होगी बड़े-बड़े यूट्यूबर्स की दुकान बंद?

Salman Khan YouTube Channel: सलमान खान ने अपना ऑफिशियल यूट्यूब चैनल शुरू किया है. इस…

Last Updated: October 10, 2026 11:16:22 IST

Shubman Gill vs Shai Hope: मैदान के बाद…अब सोशल मीडिया पर भिड़े गिल-शे होप! एक ‘कूल’ कमेंट से क्यों मची हलचल?

Shubman Gill vs Shai Hope: भारतीय कप्तान शुभमन गिल और वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप…

Last Updated: October 10, 2026 11:10:10 IST

Delhi Protest: अभिजीत दिपके हिरासत में, सौरव दास और आशुतोष रांका को भी किया गया डिटेन; दिल्ली में हाई अलर्ट

Delhi Protest: CJP के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है.…

Last Updated: October 10, 2026 11:18:08 IST

IND VS WI:श्रेयस अय्यर के नाम कप्तानी का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, लगा ऐसा धब्बा; गंभीर की बढ़ी टेंशन

IND VS WI: भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने T20 क्रिकेट इतिहास में अपने नाम एक…

Last Updated: October 10, 2026 10:23:25 IST

Dhruv Rathi Detained: CJP Protest से पहले हिरासत में ध्रुव राठी? दिल्ली पुलिस का एक्शन शुरू; अब क्या होगा?

Dhruv Rathi Detained: यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम में हिरासत में लिए जाने की खबर…

Last Updated: October 10, 2026 11:48:15 IST