Bhojpuri Star Pawan Singh : अश्नीर ग्रोवर का शो राइज एंड फॉल ओटीटी पर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस शो में कई मशहूर सेलेब्स शामिल हुए हैं। शो के चार एपिसोड आ चुके हैं। जिनमें सभी खूब मस्ती-मजाक करते नजर आ रहे हैं।
Rise & Fall
Rise & Fall Pawan Singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) इन दिनों रियलिटी शो राइज एंड फॉल (Rise And Fall) में धमाल मचा रहे हैं। भोजपूरी एक्टर अपने अंदाज से दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। पवन सिंह इस शो में काफी मजेदार किस्से सुनाते नजर आ रहे हैं। हाल ही में शो का चौथा एपिसोड स्ट्रीम किया जा रहा है। इस एपिसोड में नॉमिनेशन किया जाना है। रुलर्स को वर्कर्स में से किसी को नॉमिनेट करना था। इस बीच दर्शकों को पवन सिंह का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला।
रूलर्स कीकू शारदा (Kiku Sharda), आदित्य नारायण (Aditya Narayan) और पवन साथ में बैठकर खूब मस्ती मजाक करते नजर आ रहे थे। उन्होंने बताया कि- वह इस शो में बिना गाली दिए बात करने से काफी परेशान हो रहे हैं। जब वह बाहर जाएंगे, तो घर के हॉल में बैठकर एक घंटे तक गाली देंगे। मस्ती करते हुए पवन सिंह ने कहा कि- जब मैं यहां से बाहर निकलुंगा तब घर के हॉल में बैठकर 1 घंटे तक सिर्फ गाली देंगे। वह आगे कहते हैं कि अगर फिर मैं सेट पर चला गया तो फिर कोई भी बचने वाला नहीं है। कभी अगर मैंने पानी मांगा और कोई चाय ले आया तो मैं उसे गाली दुंगा।
बता दें कि इन दिनों पवन सिंह खूब सुर्खियों में चल रहे हैं। राइज एंड फॉल में एंट्री लेने से पहले उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अंजली राघव (Anjali Raghav) की कमर छूते हुए नजर आ रहे थे। जिसके बाद उन्हें माफी तक मांगनी पड़ गई थी। फिर जब वह शो में शामिल हुए तो भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकृति नेगी (Akriti Negi) को एक बड़ा ऑफर दे डाला। उन्होंने आकृति से पूछा था कि वो क्या करती हैं। आकृति के जवाब के बाद वह कहते हैं कि क्या उन्होंने किसी फिल्म में काम किया है, तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि- नहीं, लेकिन मन जरूर है। इसके बाद पवन सिंह कहते हैं कि मैं आपको फिल्म दुंगा।
Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…
Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…
UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…
Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…
Panchkula School Incident: पंचकूला के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की…
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…