Flop Film-Inspired Shah Rukh Khan Superhit Films: वो सुपर फ्लॉप फिल्म जीसका आइडिया चुराकर मेकर्स ने बनाई ऐसी 2 फिल्में, जो हुई सुपरहिट, बॉक्स ऑफिस पर मचाया जमकर तहलका, मेकर्स ने छापे करोड़ों, हुए रातोंरात मालामाल. आइये जानते हैं यहां किस फ्लोप फिल्म से चुराया आडिया और कौन सी 2 फिल्में बनी सुपरहिट.
Rishi Kapoor Super Flop Film Karz
Rishi Kapoor Super Flop Film: कई बॉलीवुड फिल्में ऐसी है, जो थिएटर्स पर लोगों को पसंद नहीं आई, लेकिन टीवी और यूट्यूब पर उन्हें काफी ज्यादा देखा गया. वैसे तो मेकर्स पागल ही होगा, जो फ्लॉप मूवी का आडिया चुराकर फिल्म बनाएगा. ऐसा लोग जरूर सोचते होंगे, लेकिन बॉलीवुड है, इसमें कुछ भी हो सकता है, मेकर्स फिल्म को बनाने के लिए खूब जत्तोजहत करते, पापड़ बेलते हैं और इधर-उधर से इंस्पायर होकर अपनी फिल्म के लिए आइडिया निकाल लेते हैं. ऐसे ही एक सुपर फ्लॉप फिल्म का आइडिया चुराकर मेकर्स ने बनाई 2 फिल्में, जिन्होंने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. आइये जानते हैं यहां किस फ्लोप फिल्म से चुराया आडिया और कौन सी 2 फिल्में बनी सुपरहिट.
सबसे पहले बात करते हैं उस फ्लोप फिल्म की जहां से चुराया आइडिया. 1980 में रिलीज हुई ऋषि कपूर की फिल्म “कर्ज”, जिसका निर्देशन सुभाष घई ने किया था. इस फिल्म में ऋषि कपूर के साथ सिमी ग्रेवाल, राज किरण और प्रेमनाथ लीड भी अहम रोल में थे. फिल्म कर्ज के 4 गाने ‘एक हसीना थी, ‘ओम शांति ओम’, एक दीवाना था’ और ‘मैं सोलह बरस’ काफी ज्यादा पॉप्युलर हुए थे. इस फिल्म के गाने भले ही सुपरहिट रहे, लेकिन फिल्म को लोगों द्वारा पसंद नहीं किया गया था. सुभाष घई ने फिल्म के फ्लॉप होने की वजह भी एक इंटरव्यू में बताई थी, मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में डायरेक्ट ने कहा था कि फिल्म समय से आगे की थी, इसलिए शायद दर्शकों को इतनी पसंद नहीं आई. लेकिन बाद में ऋषि कपूर की फिल्म “कर्ज” से इंस्पायर्ड होकर दो फिल्में बनाई गईं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर जमकर तांडव किया और इतिहास रच दिया.
वहीं फिल्म ‘कर्ज’ के रिलीज होने के 15 साल बाद यानी 1995 में फिल्ममेकर राकेश रोशन ने एक फिल्म बनाई, जो पुनर्जन्म की कहानी से जुड़ी थी. इस फिल्म का नाम था करण-अर्जुन, जिसमें शाहरुख खान और सलमान खान एक साथ नजर आए थे. यह फिल्म रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर सुपर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और इस फिल्म की कहानी आज भी लोगों के दिलों दिमाग पर छपी रह गई है
फिल्म करण-अर्जुन रिलीज होने के 12 साल बाद यानी 2007 में डायरेक्टर-कोरियोग्राफर फराह खान ने एक फिल्म बनाई, जिसका नाम था ‘ओम शांति ओम’. इस फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अहम किरदार में नजर आए थे, दीपिका पादुकोण ने इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था. शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा, फिल्म में अर्जुन रामपाल, श्रेयस तलपड़े, किरण खेर लीड भी रोल में नजर आए थे. 40 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ‘ओम शांति ओम’ ने वर्ल्डवाइड 149 करोड़ का कलेक्शन किया था और यह एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.
MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…
Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…
Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…
IND VS NZ ODI: BCCI ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए टीम में…
Sanjay Gupta Death Reason: खबर है कि फिल्ममेकर कल रात अपने बाथरूम में गिर गए और…
India vs New Zealand 5th T20I 2026 का मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला…