<
Categories: मनोरंजन

Rupali Ganguly: धुरंधर के वायरल गाने पर थिरकीं रुपाली गांगुली, रहमान डकैत के स्टाइल में किया डांस

फिल्म धुरंधर का गाना FA9LA लोगों को काफी पसंद आया. ये आम लोगों ही नहीं सेलिब्रिटीज को भी पसंद आ रहा है. अब एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने भी इस पर डांस का वीडियो शेयर किया है.

Rupali Ganguly Dance: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर का गाना एफए9एलए काफी वायरल हो रहा है. फिल्म ने 22 दिनों में ही वैश्विक स्तर पर 1000 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म के गानों को काफी पसंद किया जा रहा है. खासकर अक्षय़ खन्ना उर्फ रहमान डकैत के एंट्री सॉन्ग को. इस गाने पर काफी एक्टर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएसर्स भी डांस कर चुके हैं. वहीं अब टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली उर्फ अनुपमा ने ‘धुरंधर’ के गाने एफए9एलए पर ठुमके लगाते हुए वीडियो बनाई है. इस वीडियो में अनुपमा ने रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) के स्टेप दोहराए. उन्होंने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया है. सोशल मीडिया पर रुपाली के इस डांस को काफी पसंद किया जा रहा है.

रुपाली की पोस्ट का कैप्शन

ये गाना अनुपमा के लिए खास है. इसकी वजह ये है कि ये गाना उनके भाई विजय गांगुली ने कोरियोग्राफ किया है. उनकी गिनती बॉलीवुड के बड़े कोरियोग्राफर में होती है. इस वीडियो को शेयर करते हुए रुपाली ने कैप्शन में लिखा. “एफए9एलए वाइब्स, ये गाना पूरे दिन मेरे दिमाग में घूमता रहा. ये मेरे भाई का गाना है. मुझे तुम पर गर्व है विजय गांगुली. इस कैप्शन में उन्होंने अपने फैंस से सवाल करते हुए पूछा कि इस गाने का नाम एफए9एलए क्यों रखा गया है और इसका उच्चारण कैसे करते हैं और इस गाने का क्या मतलब है. 

गाने को समझ पाना मुश्किल

बता दें कि सोशल मीडिया पर एफए9एलए गाना काफी वायरल है लेकिन इसे समझ पाना बहुत मुश्किल है. वहीं 90 परसेंट लोगों के लिए तो इस गाने की एक कड़ी तक गुनगुनाना मुश्किल है. हालांकि लोगों को इस गाने की वाइब काफी पसंद आ रही हैं. ये गाना काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुका है लेकिन इसे समझ पाना मुश्किल है क्योंकि गाने में अरबी लिरिक्स और म्यूजिक का इस्तेमाल किया गया है.

फिल्म के दूसरे गाने को भी विजय गांगुली ने किया कोरियोग्राफ

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म के FA9LA के अलावा धुरंधर के दूसरे गाने ‘नैना लड़ांवा’ को भी विजय गांगुली ने ही कोरियोग्राफ किया है. हाल ही में उन्होंने अपनी मां के साथ इस गाने पर ठुमके भी लगाए थे.उनकी मां के डांस स्टेप्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए. उनकी डांसिंग एनर्जी टॉप पर थी. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने विजय गांगुली की बजाय उनकी मां को असली कोरियोग्राफर बताया. इतना ही नहीं इस वीडियो पर फिल्म धुरंधर के डायरेक्टर आदित्य धर ने भी रिएक्ट किया था.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

टोल प्लाजा पर किन्नरों का हंगामा, मारपीट के बाद पुलिसकर्मियों को भी नहीं छोड़ा, वर्दी फाड़ी, मोबाइल छीनने की कोशिश

Kanpur commotion of transgenders: कानपुर के आलियापुर टोल प्लाजा के पास कथित अवैध वसूली का…

Last Updated: October 31, 2026 16:12:22 IST

बल्लेबाजों के दम पर कब तक जीतेगी टीम इंडिया? चौथे टी20 में हार के बाद कैफ ने मैनेजमेंट को घेरा

India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…

Last Updated: October 31, 2026 15:58:46 IST

Bengaluru Hotel Incident: 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में मौत का करंट! नहाने उतरे 2 विदेशी, करंट ने छीन ली जिंदगी

Bengaluru Hotel Incident: बेंगलुरु के फाइव स्टार कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने…

Last Updated: October 31, 2026 15:53:02 IST

मंगेतर ने दिया धोखा? टूट गई Jiya Shankar की सगाई! सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई हलचल

Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…

Last Updated: October 31, 2026 15:25:06 IST

Diwali-Chhath Special Trains 2026: दिवाली और छठ पर रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली से यूपी-बिहार जाना होगा आसान

Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…

Last Updated: October 31, 2026 14:58:38 IST

IND vs NZ 5th T20I: हैमिल्टन में आखिरी मुकाबला, कैसी होगी पिच और किन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका?

IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…

Last Updated: October 31, 2026 14:45:52 IST