<
Categories: मनोरंजन

रील शूट के दौरान लगा धक्का, रूसी इन्फ्लुएंसर ने बुजुर्ग को पीटा, वायरल वीडियो से मचा हंगामा

Monika Kabir Viral Video: रूस के इंफ्लूएंसर मोनिका कबीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वो एक बुजुर्ग को पीटती हुई नजर आती हैं. इस हरकत के बाद से उनकी जमकर आलोचना हो रही है.

Monika Kabir Viral Video: भारतीय मूल की इन्फ्लुएंसर मोनिका कबीर बांग्लादेश में वायरल हुए एक वीडियो के कारण सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओं में हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो में उन्हें एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ हाथापाई करते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो से दर्शकों के बीच बहस छिड़ गई है.

बैग हल्का सा हुआ टच

वायरल हो रहे इस वीडियो में मॉडल और इन्फ्लुएंसर मोनिका कबीर नजर आ रही हैं, जो ढाका की एक बहुत ही व्यस्त सड़क पर रील शूट करती हुई दिख रही हैं. वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति कबीर के पास से गुजरते हुए उनकी ओर देखते हैं. उनके गुजरते समय उनका बैग उनसे हल्का सा टच जाता है.

हैंडबैग से उसे बार-बार मारा

बैग टच होने के बाद कबीर अचानक मुड़ी, उस आदमी के पीछे भागती हैं और कैमरे की रिकॉर्डिंग जारी रहने के दौरान अपने हैंडबैग से उसे बार-बार मारती नजर आ रही हैं. वह बुजुर्ग भी खुद को बचाने की कोशिश करता नजर आया, जबकि आसपास खड़े लोग उसे हैरानी से देख रहे थे.

कबीर ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. और कैप्शन में भी लिखा है आप यहां देख सकते हैं.

कौन हैं मोनिका कबीर?

मोनिका कबीर खुद को ‘रूसी मॉडल’ कहती हैं. उन्होंने रूसी मूल का होने का दावा किया है, बांग्लादेश से भी उनके संबंध हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पिता उनके जन्म से पहले ही रूस चले गए थे. मोनिका पिछले साल से बांग्लादेश में रह रही हैं और काम कर रही. अक्सर वह लाइफस्टाइल, यात्रा और फैशन से संबंधित कंटेंट शेयर करती हैं. 

वायरल वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है और दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने कबीर का समर्थन करते हुए कहा कि महिलाओं को अक्सर सार्वजनिक स्थानों पर असहज या असुरक्षित स्थितियों का सामना करना पड़ता है और उनकी प्रशंसा की है. जबकि, कुछ अन्य लोगों ने उनकी प्रतिक्रिया की आलोचना भी किया है, और कहा है कि वीडियो में जो कुछ दिख रहा है, उसके आधार पर शारीरिक टकराव अत्यधिक लग रहा है.

गलत तरीके से छूने की कोशिश

यहां एक यूजर ने लिखा है, भाई, जब वह उसके पास से गुजर रहा था, तो उसने उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश की, लेकिन अब आप लोग ऐसे व्यवहार कर रहे हैं जैसे वह पीड़ित हो. एक ने लिखा, सड़क पर भीड़ भी नहीं थी, फिर भी वह बहुत करीब से गुजरा और अपने बैग से छू लिया, उसे अपना बचाव करने का पूरा अधिकार था. 

आप सिर्फ पब्लिसिटी के लिए बांग्लादेश आई

वहीं दूसरी तरफ, यूजर्स ने लिखा है, वह आपको घूर नहीं रहा था, उसने बस एक पल के लिए आपकी तरफ देखा और फिर अपने काम में लग गया, आप व्यूज के लिए उसके साथ शारीरिक दुर्व्यवहार कर रही हैं. आप सिर्फ पब्लिसिटी के लिए बांग्लादेश आई हैं, और कुछ नहीं. एक और यूजर लिखता है, मुझे लगता है वह गलत है! बहादुरी दिखाने के लिए वह बस एक जोकर बन गई हैं.

Recent Posts

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST

Guwahati Viral Video: नाइट क्लब में महिला को निर्वस्त्र कर किया दुष्कर्म, लात से उस पर किया हमला, बाउंसरों की जांच जारी

गुवाहाटी के एक नाइट क्लब से सामने आए परेशान करने वाले वीडियो में एक महिला…

Last Updated: October 2, 2026 19:58:51 IST

M3M Foundation की ‘Threads of India’ ने भारत की वस्त्र विरासत, फैशन और उद्देश्य को जोड़ा

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…

Last Updated: October 2, 2026 19:52:23 IST

Venus Retrograde 2026: शुक्र की उल्टी चाल शुरू, मेष-मिथुन-कर्क के लिए बन रहे लाभ के योग, जानें किसे क्या फायदा

Venus Retrograde 2026: 3 अक्टूबर 2026 से शुक्र वक्री चाल शुरू करेंगे और 14 नवंबर…

Last Updated: October 2, 2026 19:48:58 IST