<
Categories: मनोरंजन

सलमान खान ने लगाई SRK से लंबी छलांग! कंफर्म हुई 10 हजार करोड़ की डील, रियल एस्टेट में ‘टाइगर’ की धमाकेदार ENTRY

Salman Khan Big Deal: सलमान खान की फिल्में भले ही अच्छी कमाई न करें, लेकिन वह अपने अलग-अलग बिजनेस के चलते मोटी कमाई करते हैं. सलमान ने अब एक नए बिजनेस में अपने कदम रखे हैं. सुपरस्टार ने 10 हजार करोड़ की डील फाइनल की है.

Salman Khan: सुपरस्टार सलमान खान अपनी फिल्मों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं. भले ही उनकी पिछली फिल्म ‘सिकंदर’ कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन उनकी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं. इस फिल्म के लिए सलमान ने काफी मेहनत की है. फिल्म की कहानी की छोटी-छोटी चीज़ों पर खास ध्यान दिया गया है. फौजी बनकर सलमान फैन्स के बीच छाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. अगले साल ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी.सलमान फिल्मों के लिए भारी-भरकम फीस भी वसूलते हैं. 

लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि भाईजान अपनी फीस का काफी कम हिस्सा अपने पास रखते हैं. अपनी फीस में से बड़ा हिस्सा सुपरस्टार चैरिटी में दे देते हैं. सलमान के पिता सलीम खान भी इस बात का खुलासा कर चुके हैं. सलमान फिल्मों के साथ-साथ अपने प्रोडक्शन हाउस, क्लोदिंग ब्रान्ड और SK-27 Gym से भी मोटी कमाई करते हैं. लेकिन अब सलमान ने रियल एस्टेट के बिजनेस में भी अपने कदम रख दिए हैं. सलमान ने एक बड़ी डील तय कर ली है. 

सलमान खान की 10,000 करोड़ की डील

सुपरस्टार की फिल्में भले ही न चल रही हों, लेकिन अपनी बाकी चीज़ों से वह अच्छी-खासी कमाई करते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक सलमान की कुल नेटवर्थ 2900 के करीब है. वहीं उन्होंने तेलंगाना के साथ 10,000 करोड़ की डील फाइनल कर ली है. हाल ही में जहां शाहरुख खान के नाम पर दुबई में कमर्शियल टॉवर लॉन्च किया गया है, जो पहले ही दिन करीब 5000 करोड़ रुपये में पूरी तरह से बिक गया. शाहरुख के बाद अब सलमान ने 10 हजार की डील पक्की की है. 

तेलंगाना में इंटीग्रेटेड टाउनशिप का प्रोजेक्ट

सलमान खान की कमाई के अलग-अलग जरिए हैं. अब उन्होंने रियल एस्टेट के बिजनेस की भी शुरुआत कर दी है. 10,000 करोड़ की इस डील के लिए Salman Khan Ventures Pvt. Ltd नाम की कंपनी बनाई गई है. भाईजान इसी के तरत तेलंगाना में इंटीग्रेटेड टाउनशिप और फिल्म स्टूडियो बनाने का एलान किया है. एक ऑफिशियल प्रेस रिलीज में सलमान के इस प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी भी शेयर की गई हैं. 

टाउनशिप में होंगी खास सुविधाएं

प्रेस रिलीज के मुताबिक, टाउनशिप में एक चैंपियनशिप गोल्फ कोर्स, प्रीमियम रेजिडेंशियल स्पेस, हाई-एंड आराम की सुविधाएं, एक रेस कोर्स और चुने हुए नेचर ट्रेल्स शामिल होंगे. इसके अलावा एक स्टेट-ऑफ-द-आर्ट फिल्म स्टूडियो कॉम्प्लेक्स भी होगा. जहां बड़े फॉर्मेट के प्रोडक्शन, OTT कंटेंट, टैलेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम और पोस्ट-प्रोडक्शन सुविधाएं भी दी जाएंगी. सलमान की ये बड़ी डील काफी चर्चा में हैं. 

Sweety Gaur

Recent Posts

CBSE का बड़ा फैसला, अंग्रेजी की अनिवार्यता खत्म! तीन-भाषा फॉर्मूला लागू

CBSE 3 Langauge Formula: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2026 से नया पाठ्यक्रम लागू करेगा, जिसमें…

Last Updated: April 4, 2026 15:53:25 IST

Irritable Bowel Syndrome: IBS के दौरान आंत में बदलाव, क्या है ट्रिगर्स और कारण, कितनी देर रहता है असर

Irritable Bowel Syndrome: IBS के दौरे के दौरान क्या होता है? इसके कारणों, लक्षणों और…

Last Updated: April 4, 2026 15:38:07 IST

1977 से 2021 तक… कांग्रेस ने कब जीती कितनी सीट? कैसे हाशिए पर पहुंची राहुल गांधी की पार्टी

Congress in West Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक बार फिर अपनी…

Last Updated: April 4, 2026 15:36:09 IST

‘राम’ vs ‘रामा’ पर छिड़ी बहस, ‘रामायण’ टीजर ने मचाई हलचल; क्या कहता है 5000 हजार साल पहले का इतिहास?

Ramayana: रणबीर कपूर की आगामी फिल्म 'रामायण' का टीजर जबसे रिलीज हुआ है. तभी से…

Last Updated: April 4, 2026 15:35:48 IST

MI vs DC: सूर्यकुमार यादव को मिली कप्तानी, हार्दिक पांड्या प्लेइंग XI से बाहर, क्या है पूरा मामला?

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या कप्तानी करते हुए नजर नहीं आएंगे. उनकी…

Last Updated: April 4, 2026 15:26:12 IST

सीएम योगी ने दी खुशखबरी, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों की बढ़ेगी सैलेरी, कब मिलेगा मानदेय?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया. साथ ही…

Last Updated: April 4, 2026 15:13:52 IST