<
Categories: मनोरंजन

वायरल हो रहा Salman-Aishwarya का ‘वो वाला’ वीडियो, रियल मोहब्बत देख फैन्स के मुंह से निकलेगा ‘Awwww Cute…’

Throwback Video: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का 2002 में ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप हो गया था. दोनों के अलग होने की खबर से पूरी इंडस्ट्री और कपल के फैन्स हैरान रह गए थए. दोनों के प्यार और ब्रेकअप के चर्चे आज तक इंडस्ट्री में होते हैं. इस बीच दोनों का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Salman Aishwarya Unseen Video: सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Bachchan) दोनों बॉलीवुड के सबसे चर्चित लोग रहे हैं. दोनों का प्यार और ब्रेकअप इंडस्ट्री में काफी चर्चा में रहा था. आज भी दोनों के प्यार और ब्रेकअप के किस्से सुनने को मिलते रहते हैं. दोनों का प्यार खूब परवान चढ़ा था. लेकिन कपल के ब्रेकअप ने हर किसी को हैरान कर दिया था. उनके फैन्स इस खबर से टूट गए थे. सलमान खान भी ब्रेकअप के बाद काफी सदमे में थे. हालांकि अब दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं. ऐश्वर्या राय की शादी बच्चन परिवार में हो गई है. वहीं सलमान अभी तक सिंगल हैं. 

पुराना वीडियो हुआ वायरल

इस बीच कुछ थ्रोबैक अनदेखे वीडियोज इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. यह वायरल वीडियो सलमान खान और ऐश्वर्या राय को हम दिल दे चुके सनम (Hum DIL De Chuke Sanam) के सेट पर देखा जा सकता है. वायरल वीडियो में दोनों एक्टिंग के अलावा आपस में मस्ती करत हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में दोनों का रियल लाइफ रोमांस और मस्ती देखने को मिल रही है. जानकारी के मुताबिक, दोनों का अफेयर इसी फिल्म के सेट से शुरू हुआ था. 

फैन्स के रिएक्शन

इस वीडियो में सलमान और ऐश्वर्या राय को काफी मस्ती करते देखा जा रहा है. वीडियो में सीन के दौरान ऐश्वर्या राय और सलमान एक दूसरे को परेशान करते दिख रहे हैं. वहीं सलमान खान के तंग करने से ऐश्वर्या राय नाराज होती दिख रही हैं. जिसके बाद सलमान खान उन्हें हंसाने की कोशिश करते दिख रहे हैं. वीडियो में वो एक दूसरे को हग भी करते दिख रहे हैं. सलमान खान अपने ऐश को बड़े ही रोमांटिक तरीके से गले लग रहे हैं. इस वीडियो तो देख फैन्स अलग-अलग तरह के रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं. लोगों ने वीडियो के कमेंट सेक्शन में कहा कि- अब उनकी शादी हो चुकी है. एक यूजर ने आगे लिखा- ऐश्वर्या अब शादीशुदा हैं. इसलिए इस तरह के वीडियो पोस्ट नहीं किए जाने चाहिए. एक और यूजर ने लिखा- वह उसके साथ प्यार में होने के कारण सबसे सुंदर दिखती थी.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में बतौर कॉपी एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। इस फील्ड में काम करते हुए करीब 2 साल पूरे हो चुके हैं। इससे पहले जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही थी। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बॉलीवुड लाइफ हिंदी (जी न्यूज) से की थी। एंटरटेनमेंट की खबरों पर अच्छी खासी पकड़ है। इसके अलावा क्राइम, राजनीति और लाइफस्टाइल की खबरे लिखने में पारंगत हैं।

Recent Posts

Aadhaar Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, नए मोबाइल ऐप से सहज हुआ काम, मिनटों में करें बदलाव

Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…

Last Updated: April 6, 2026 07:22:03 IST

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन लिस्ट का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…

Last Updated: April 6, 2026 06:40:41 IST

Today Weather: यूपी में भारी बारिश तो कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…

Last Updated: April 6, 2026 06:35:06 IST

Petrol Diesel Price Today 6 April: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! मिलेगी राहत या फिर बढ़ेगा खर्च का बोझ?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 6, 2026 06:04:12 IST

Donald Trump: क्या सच में पागल हो गए ट्रंप? खुद अमेरिकी नेताओं ने दिया ऐसा बयान; इजराइल से ईरान तक हलचल

Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…

Last Updated: April 6, 2026 05:53:11 IST