<
Categories: मनोरंजन

इस एक्टर ने अपने दोस्त की 19 साल छोटी बेटी के साथ किया रोमांस, कहती थी वो अंकल!

Hero Turned ‘Uncle’ to On-Screen Lover: बॉलीवुड का वो सुपरस्टार, जिसने अपने दोस्त की 19 साल की छोटी बेटी के साथ किया रोमांस, कहती थी वो अंकल! फिल्म हुई सुपरहिट, कमाए बोक्स ऑफिस पर करोंड़ो

Hero Turned ‘Uncle’ to On-Screen Lover: बॉलीवुड के कई एक्टर ऐसे हैं, जो अपने से छोटी  हिरोइनों के साथ रोमांस करते हैं, लेकिन बॉलीवुड का एक सुपरस्टार ऐसा है, जिसने अपने अपने दोस्त की 19 साल की छोटी बेटी के साथ किया रोमांस हैं, जिसे वो वो अपनी भतीजी मानते थे और एक्ट्रेस भी उन्हें अंकल कहती थी. 

सोनम कपूर संग किया था सलमान खान ने रोमांस

हम बात कर रहे हैं यहां बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान की. उन्होंने अपने एक्टर दोस्त अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर के साथ फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में रामोंस किया था. इस फिल्म से पहले सलमान खान सोनम कपूर को अपनी भतीजी मानते थे और एक्ट्रेस भी उन्हें अंकल कहती थी. एक इंटरव्यू में सोनम कपूर ने सलमान खान के साथ  इस फिल्म में रोमांटिक सीन देने और काम करने के बारे में खुलकर बात की थी. सोनम ने बताया था कि उन्हें इस रोल को लेकर उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. खासकर सलमान की ओर से. सलमान खान इस फिल्म में उनके साथ काम नहीं करना चाहते थे. वजह थी की सलमान खान और अनिल कपूर लंबे समय से अच्छे दोस्त हैं. दोनों ने एक साथ ‘बीवी नंबर वन, नो एंट्री’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है.

दोस्त की बेटी के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करना था सलमान खान के लिए अजीब

सोनम ने इंटरव्यू में कहा था कि, सलमान खान पहले प्रेम रतन धन पायो में मेरे साथ काम करने को लेकर झिझक रहे थे.  वजह थी कि वो मेरे पिता के वो अच्छे दोस्त हैं. उनका कहना था कि मैं अपने दोस्त की बेटी के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस कैसे कर सकता हूं.? यही वजह थी कि सलमान ने इस फिल्म में मेरे साथ काम करने के लिए करीब 5 माह का समय लिया था. सोनम का कहना था कि- मुझे सलमान के साथ फिल्म करने में कोई दिक्कत नहीं थी. ‘मुझे ऑनस्क्रीन रोमांस करने में कुछ भी अजीब नहीं लगता.

सलमान खान नहीं चाहते थे सोनम के साथ काम करना

सलमान खान ने भी एक इंटरव्यू में बताया था, ‘शुरुआत में मैं फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो में’  सोनम के साथ काम करने के लिए तैयार नहीं था. सूरज बड़जात्या ने मुझे फिर भी किसी तरह मनाया. सूरज बड़जात्या ने कहा कि फिल्मों में रोमांस भी काफी हटकर होता है. लेकिन फिर भी मेरे लिए यह सब कर पाना मुश्किल था. सोनम इस रोल के लिए बिल्कुल परफेक्ट थीं.’ सोनम ने इंटरव्यू में कहा था कि मुझे सलमान के साथ काम करके मजा आया. मैं बहुत रोमांचित थी. मैंने उनकी सभी फिल्में देखी हैं. मेरे सलमान के साथ पारिवारिक संबंध हैं. 

‘प्रेम रतन धन पायो’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बता दें कि फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ 2015 में रिलीज हुई थी और यह उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से दूसरे नंबर पर थी.  सूरज बड़जात्या ने इस फिल्म से करोंड़ो छापे थे. भारत में फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ ने लगभग ₹201.52 करोड़ और दुनिया भर में ₹400 करोड़ (ग्रॉस) का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

जेल जाने से बाल-बाल बचीं सपना चौधरी! लखनऊ कोर्ट ने लगाया जुर्माना, बोलीं-‘मैं सही हूं’

हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया था, जिसके…

Last Updated: April 5, 2026 19:35:45 IST

Kheera Raita Recipe: गर्मियों में बेस्ट है खीरे का रायता, खाने का स्वाद हो जाएगा दोगुना, नोट करें रेसिपी

गर्मियों के मौसम में खाने के साथ खीरा खाना स्वाद को दोगुना कर देता है.…

Last Updated: April 5, 2026 18:58:37 IST

सनी देओल ने सरिंदर सरताज संग की मस्ती, फैंस को पसंद आई ये खास झलक; देखें फोटोज

Sunny Deol: अभिनेता सनी देओल ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'गबरू' के सिलसिले…

Last Updated: April 5, 2026 18:53:22 IST

Kal Ka Panchang 6 April 2026: कल क्या है खास, यहां जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरे दिन का सटीक समय

Kal  ka Panchang 3 April 2026: आज 6अप्रैल 2026, सोमवार का पावन दिन है. हिंदू…

Last Updated: April 5, 2026 18:22:22 IST

‘मुझे चुनाव आयोग पर पूरा…’, कूच बिहार में मोदी की ममता के खिलाफ हुंकार, महिला आरक्षण पर बड़ा एलान

PM Modi on Mamata Banerjee: पीएम मोदी ने रविवार को कूच बिहार से पश्चिम बंगाल…

Last Updated: April 5, 2026 18:10:26 IST