<
Categories: मनोरंजन

70 लोग, एक बाथरूम, छिपकली और गंदगी से भरा…सलमान खान ने जेल में ऐसे काटी रातें, सुन भावुक हुए फैंस

Salman Khan Jail Story: सलमान खान Amazon Prime Video के शो 'अलायंस' में उनकी गेस्ट अपीयरेंस के तौर पर गए. वह इश शो में अपने भाई सोहेल खान को सपोर्ट करने के लिए आए थे. इस दौरान उन्होंने जेल के किस्से को भी याद किया.

Salman Khan Alliance Show |Salman Khan Jail Story: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान जब भी पब्लिक के सामने आते हैं, तो वह चर्चा का विषय बन जाते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी छोटी-छोटी क्लिप नजर आग की तरह वायरल हो रही है. जिससे इंटरनेट पर हलचल तेज हो गई है. लोग उनकी सेहत को लेकर परेशान नजर आ रहे हैं.

अलायंस में पहुंचे सलमान खान

हाल ही में, सलमान खान  Amazon Prime Video के शो ‘अलायंस’ में उनकी गेस्ट अपीयरेंस के तौर पर गए. वह इश शो में अपने भाई सोहेल खान को सपोर्ट करने के लिए आए थे. शो के लेटेस्ट प्रोमो में उन्होंने कई बड़े खुलासे किए. उन्होंने इस दौरान भाई सोहेल को मोटिवेट किया और अपने वजन कम होने की वजह भी बताई. इस दौरान उन्होंने अपने जेल के किस्से को भी याद किया. अपने जेल के दिनों को याद करते हुए एक्टर, भाई सोहेल और बाकी कंटेस्टेंट भी इमोशनल होते हुए नजर आए. 

जेल में कैसे बिताए भाईजान ने दिन?

उन्होंने एपिसोड के प्रोमो में कहा, ‘कई साल पहले जब मैं जेल में था, तो हमारे सामने सलाखें थीं, अंदर 50-60-70 लोग थे, एक बाथरूम, इंडियन स्टाइल का कमोड था. कभी-कभी छिपकलियां होती थीं, और जगह गंदगी से भरी होती थी.’

सोहेल खान को सपोर्ट करने आए सलमान खान

वह अपने छोटे भाई सोहेल खान को सपोर्ट करने के लिए शो में आए थे. सलमान ने सोहेल की तारीफ़ की कि वह हमेशा उनके लिए ‘गलतियां लेते थे’. सलमान ने कहा, ‘एक भाई के तौर पर मैं जानता हूं कि वह कितनी कोशिश कर रहे हैं…वह इतने सालों से बस इमोशनली इसे झेल रहे हैं.’

काला हिरण केस में जेल गए थे भाईजान

सलमान को काला हिरण शिकार केस में कई बार थोड़े समय के लिए जेल जाना पड़ा है. उन्हें 2018 में पांच साल जेल की सज़ा सुनाई गई थी, लेकिन दो दिन बाद बेल मिल गई थी. इससे पहले, उन्होंने 1998, 2006 और 2007 में अलग-अलग मौकों पर कुल 18 दिन जेल में बिताए थे.

ये भी पढे़ं: Gold Rate Today 5 August 2026: आज सोना खरीदने से पहले जरूर रुकिए! जानें आपके शहर में 22 और 24 कैरेट गोल्ड का ताजा रेट

रितेश देशमुख को दे डाली चेतावनी

एक्टर ने मज़ाक में रितेश देशमुख को भी चेतावनी दी, जो फराह खान के साथ एक और रियलिटी शो, लॉक अप, होस्ट कर रहे हैं.  सलमान खान ने कहा कि “उनकी नौकरी खतरे में है.” 

ये भी पढे़ं: UP Petrol Diesel Price 5 August: UP में आज बदले पेट्रोल-डीजल के दाम? टंकी फुल कराने से पहले चेक करें ताजा रेट

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

यूपी पुलिस की जांच पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, निर्दोष ने जेल में बिताए 6 साल; सरकार देगी 6 लाख रुपये

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में यूपी पुलिस को फटकार लगाई है. वजह…

Last Updated: October 26, 2026 22:09:46 IST

SIR पर सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग का जवाब, ज्ञानेश कुमार को लेकर कही ये बात, जानें हलफनामे में क्या-क्या कहा

SIR Voter List Verification: ,SIR यानी वोटर लिस्ट की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर…

Last Updated: October 26, 2026 21:57:35 IST

Lucknow crime: लखनऊ में नारियल में पानी कम निकलने पर बवाल, ग्राहकों विक्रेताओं में मारपीट, 7 हिरासत में

Lucknow crime news: लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में नारियल में पानी कम निकलने की शिकायत पर…

Last Updated: October 26, 2026 21:39:22 IST

लुंगी-टीशर्ट पहन घर के बरामदे में जमीन पर बैठे संजय मिश्रा, गांव से वायरल हुआ वीडियो, सादगी देख लोग हुए मुरीद

Sanjay Mishra Viral Video: अभिनेता संजय मिश्रा का बिहार के दरभंगा जिले के नारायणपुर गांव…

Last Updated: October 26, 2026 20:38:14 IST

Bihar TRE-4: शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, आवेदन की तारीख बढ़ी; क्या है आखिरी तारीख?

Bihar TRE 4: बिहार में जो लोग सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं…

Last Updated: October 26, 2026 20:17:49 IST

गुजरात में सनसनी…पहले 8 साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या, फिर खुद की जान लेने की कोशिश

Gujarat Crime News: गुजरात के छोटा उदेपुर जिले के सुस्कल गांव में 8 साल के…

Last Updated: October 26, 2026 20:01:04 IST