<
Categories: देश

Indian Railway: भारतीय रेलवे ने कैंसिल और डायवर्ट कीं 845 ट्रेनें, घर से निकलने से पहले चेक करें लिस्ट

अगर आप ट्रेन से ट्रेवल करने जा रहे हैं, तो ये खबर खास आपके लिए है. यात्रा पर निकलने से पहले एक बार ट्रेन की स्थिति जरूर चेक करें. भारतीय रेलवे ने 845 ट्रेनें कैंसिल की हैं. साथ ही सफर करने वाले लोगों को सलाह भी दी गई है.

Indian Railway Cancelled 845 Trains: भारतीय ट्रेन से रोजाना करोड़ों लोग सफर करते हैं. ऐसे में अगर कोई ट्रेन लेट भी हो जाती है, तो हजारों लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. ऐसे में भारतीय रेलवे ने 800 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द कर दिया है. दरअसल, भारतीय रेलवे की तरफ से जानकारी दी गई है कि 21 सितंबर से 4 अक्टूबर, 2026 के बीच ट्रेन संचालन में बड़े बदलावों की घोषणा की है क्योंकि वह बिहार में मोकामा के पास गंगा पर एक नए डबल-लाइन रेल ब्रिज को चालू करने के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) का काम कर रहा है, जिससे 845 ट्रेनें प्रभावित होंगी.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईस्ट सेंट्रल रेलवे के CPRO सरस्वती चंद्र ने इस बारे में  14 दिनों के काम की अवधि के दौरान अलग-अलग तारीखों पर 338 ट्रेनें रद्द रहेंगी. इसके अलावा 384 ट्रेनें डायवर्ट की जाएंगी और 56 ट्रेनें शॉर्ट-टर्मिनेट (बीच में ही यात्रा खत्म) होंगी. साथ हा 67 ट्रेनें शॉर्ट-ऑरिजिनेट (बीच से यात्रा शुरू) होंगी.

बनाया जा रहा डबल-लाइन रेल ब्रिज

मोकामा के पास गंगा नदी पर बने मौजूदा रेल पुल पर अभी सिर्फ एक रेलवे लाइन है। तकनीकी दिक्कतों की वजह से इस पुल को डबल लाइन में बदलना संभव नहीं है। इसलिए भारतीय रेलवे ने 2015-16 के रेल बजट में एक नए समानांतर डबल-लाइन रेल पुल को बनाने की मंजूरी दी थी। इस पुल के निर्माण की अनुमानित लागत 1,491.47 करोड़ रुपये रखी गई है. 

इन रूटों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

3 अक्टूबर 2026 को सबसे ज्यादा ट्रेनों पर असर पड़ेगा. इस दिन कुल 36 ट्रेनें रद्द रहेंगी. इनमें कोलकाता-जयनगर एक्सप्रेस, अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस और गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस जैसी कई लंबी दूरी की ट्रेनें शामिल हैं. रद्दीकरण, डायवर्जन और शॉर्ट टर्मिनेशन से बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और पड़ोसी राज्यों से गुजरने वाली सेवाएं प्रभावित होंगी. इसमें हावड़ा-पटना, कोलकाता-नई दिल्ली जैसे प्रमुख रूट और वाराणसी, गाजीपुर और मुजफ्फरपुर की कई एक्सप्रेस सेवाएं शामिल हैं.

भारतीय रेलवे ने दी सलाह

भारतीय रेलवे ने सभी यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेनों की लेटेस्ट स्थिति की जांच कर लें क्योंकि 21 सितंबर से 4 अक्टूबर, 2026 के बीच अलग-अलग तारीखों पर ट्रेनों को रद्द करने, उनका रूट बदलने, उन्हें बीच में ही खत्म करने या बीच से ही शुरू करने जैसे बदलाव लागू रहेंगे.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Silver Rate Today: चांदी हुई महंगी या सस्ती? आपके शहर का ताजा भाव देखकर रह जाएंगे हैरान

Silver Rate Today 6 Oct 2026: आज चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिल…

Last Updated: October 6, 2026 10:19:49 IST

Ratlam Crime News: पत्नी के सामने खुला राज, फिर हुआ कुछ ऐसा…पहले युवती और अब युवक की हालत गंभीर

Jawara Hotel Incident: जावरा होटल कांड में मामला गंभीर हो गया है. पहले युवती ने…

Last Updated: October 6, 2026 08:02:59 IST

Petrol-Diesel Price Today: 6 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! कहीं बढ़े दाम तो कहीं राहत, देखें पूरी लिस्ट

Petrol-Diesel Price Today 6 Oct 2026: 6 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल के दामों में ज्यादातर…

Last Updated: October 6, 2026 08:35:18 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: सोमवार को भी नहीं थमा Drishyam 3 का तूफान! Ajay Devgn की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गर्दा

Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: 'दृश्यम: द कंक्लूजन'' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार…

Last Updated: October 6, 2026 07:01:13 IST