<
Categories: मनोरंजन

12 साल बाद लौटेगा ‘डेविल’! Salman Khan के जन्मदिन पर फिल्म ‘किक 2’ का होगा एलान… रिलीज डेट का भी होगा जल्द खुलासा

Salman Khan Film “Kick 2” Announcement: 2014 में रिलीज हुई सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म किक (Kick) का दूसरा पार्ट बनने “किक 2” जा रहा है. इसका एलान मेकर्स ने सलमान खान के जन्मदिन पर करने का फैसला किया है. एक्टर के जन्मदिर पर यह फैंस के लिए रिटर्न गिफ्ट हो सकता है.

Kick 2 Announcement: दुनियाभर में सलमान खान (Salman Khan) के फैंस की कोई कमी नहीं हैं, उनके फैंस एक्टर की फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं. ऐसे में सलमान खान के जन्मदिन में सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन जन्मदिन से पहले ही उनके फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. दरअसल खबरे हैं कि  2014 में रिलीज हुई सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म किक (Kick) का दूसरा पार्ट बनने “किक 2” जा रहा है, इस फिल्म का एलान मेकर्स ने सलमान खान के जन्मदिन पर करने का सोचा है. ऐसे में यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि सलमान खान के जन्मदिर पर यह फैंस के लिए रिटर्न गिफ्ट हो सकता है.  

सलमान खान के जन्म दिन पर होगा फिल्म “किक 2” का एलान

दरअसल, सलमान खान (Salman Khan), 27 दिसंबर के दिन अपना 59वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे, यह दिन एक्टर के फैंस के लिए बेहद खास माना जाता है और इस खास मौके पर सलमान खान के फैंस को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली हैं. खबरें है कि सलमान खान के जन्मदिन पर निर्माता साजिद नाडियाडवाला( Sajid Nadiadwala) खुद फिल्म “किक 2” की अनाउंसमेंट करेंगे. रिपोर्ट्स की माने तो “किक 2” (Kick 2) में जैकलीन फर्नांडीज सलमान खान के साथ नजर नहीं आएंगी, उन्हें रिप्लेस कर दिया गया है. 

जैकलीन फर्नांडीज नहीं इस एक्ट्रेस के साथ रोमांस करेंगे सलमान खान?

खबरों के अनुसार निर्माता साजिद नाडियाडवाला( Sajid Nadiadwala) की फिल्म “किक 2” में जैकलीन फर्नांडीज की जगह सलमान खान के साथ कृति सेनन (Kriti Sanon) नजर आ सकती है. अगर ऐसा है तो, बता दें कि कृति सेनन पहली बार सलमान खान (Salman Khan) के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी, दोनों को एक साथ देखना अलग अनुभव हो सकता हैं. फिलहाल फैंस फिल्म के एलान की खबर को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड है. अब सलमान खान के फैंस फिल्म “किक 2” की रिलीज डेट भी जानना चाहते हैं. कई खबरों के अनुसार यह फिल्म 2027 की ईद पर आ सकती है, लेकिन कोई ऑफिशियल अनाउँसमेंट नहीं हुई है यह सि्फ अंदाजा लगाया जा रहा है.

सलमान खान का वर्कफ्रंट

सलमान खान (Salman Khan) के वर्कफ्रंट की बात करें तो बिग बॉस 19 के खत्म होने के बाद अब एक्टर  अपनी आने वाली फिल्म “बैटल ऑफ गलवान” की तैयारी कर रहे हैं और शूटिंग में बिजी है. फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह के साथ नजर आने वाले हैं.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

जले हुए बर्तन साफ करने के आसान घरेलू तरीके, चुटकियों में चमकने लगेंगी जली हुई कड़ाही और तवा

रसोई में खाना बनाते समय बर्तन जल जाना आम बात है. लेकिन इस समस्या का…

Last Updated: April 4, 2026 16:21:12 IST

Political Kissa: जब ममता को राइटर्स बिल्डिंग से घसीटा गया, क्या हुआ था 1993 में जिसने दीदी को बना दिया बड़ा चेहरा?

Mamata Banerjee 1993 Protest: बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सही मायनों में एक साहसी…

Last Updated: April 4, 2026 16:12:57 IST

आर्टेमिस II ने भेजी पृथ्वी की खूबसूरत तस्वीर, नासा ने शेयर की Photo, अंतरिक्ष से पहली बार दिखा ऐसा दृश्य

नासा ने आर्टेमिस II मिशन के दौरान ओरियन कैप्सूल से ली गई पृथ्वी की लुभावनी…

Last Updated: April 4, 2026 15:56:53 IST

कौन हैं राहुल कुमार? जिनमें दिखा वैभव सूर्यवंशी जैसा टैलेंट, युवराज सिंह भी हुए फैन!

पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने एक युवा खिलाड़ी को लेकर बयान दिया…

Last Updated: April 4, 2026 15:56:52 IST

CBSE का बड़ा फैसला, अंग्रेजी की अनिवार्यता खत्म! तीन-भाषा फॉर्मूला लागू

CBSE 3 Langauge Formula: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2026 से नया पाठ्यक्रम लागू करेगा, जिसमें…

Last Updated: April 4, 2026 15:53:25 IST

Irritable Bowel Syndrome: IBS के दौरान आंत में बदलाव, क्या है ट्रिगर्स और कारण, कितनी देर रहता है असर

Irritable Bowel Syndrome: IBS के दौरे के दौरान क्या होता है? इसके कारणों, लक्षणों और…

Last Updated: April 4, 2026 15:38:07 IST