<
Categories: मनोरंजन

सलमान खान ने फार्महाउस पर बनाई भेल, रितेश देशमुख और जेनेलिया हुए कायल, शेयर किया वीडियो

जेनेलिया देशमुख ने एक वीडियो शेयर की जिसमें देखा जा सकता है कि दबंग खान यानी सलमान खान भेलपुरी बना रहे हैं. उन्होंने इसे 'भाउची भेल' कहा और उनकी तारीफ की.

Salman Khan Video: बॉलीवुड के भाई जान यानी सलमान खान ने हाल ही में अपना 60वां जन्मदिन मनाया. इसके लिए उन्होंने एक बेहतरीन पार्टी रखी थी, जिसमें कई अभिनेताओं ने शिरकत की थी. इसी दौरान सलमान खान ने अपनी कुकिंग स्किल्स का प्रदर्शन करते हुए एक प्लेट भेल बनाई. इसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे जेनेलिया ने बनाया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान रितेश देशमुख के लिए भेलपुरी की प्लेट बना रहे हैं. 

जेनेलिया देशमुख ने शेयर की सलमान खान की वीडियो

सोमवार को एक्ट्रेस जेनेलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें सलमान खान को भेल बनाने के लिए अलग-अलग स्ट्रीट फूड की चीज़ों को मिलाते हुए देखा गया. इस वीडियो के कैप्शन में जेनेलिया ने सलमान खान को टैग करते हुए लिखा कि सलमान खान जैसा कोई नहीं है. वो आपको घर जैसा महसूस कराने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते हैं. इस बारे उन्होंने ‘भाऊ की भेल’ बनाकर हमें परोसी. हम आपसे बहुत प्यार करते हैं. 

बच्चों के साथ मस्ती करते नजर आए सलमान

एक अन्य वीडियो में सलमान खान अपने जन्मदिन पर बच्चों के साथ मस्ती करते नजर आए. वह अपनी भतीजी आयत के साथ फेरिस व्हील की सवारी करते हुए देखे गए. इस दौरान वे बच्चों के साथ पूरी तरह से एंजॉय कर रहे थे. वे पूरी राइड के दौरान हंस रहे थे और आयत को हंसाते नजर आए.

सलमान की पार्टी में दिखे ये दिग्गज

27 दिसंबर को सलमान खान का 60वां जन्मदिन था. उनकी बर्थडे पार्टी में बॉबी देओल, राम चरण के साथ ही क्रिकेटर धोनी भी नजर आए थे. इसके अलावा करिश्मा कपूर, संजय दत्त, मीका सिंह समेत तमाम एक्टर्स और एक्ट्रेस दिखे थे. बता दें कि सलमान खान सिनेमा जगत में चहीते कलाकारों में से एक हैं. इसके साथ ही वे बिग बॉस से घर-घर में लोकप्रिय बने हुए हैं. उनके करियर में काफी उतार-चढ़ाव आए लेकिन उनकी अधिकतर फिल्में सुपरहिट रहीं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…

Last Updated: October 14, 2026 23:29:57 IST

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST