<
Categories: मनोरंजन

Bigg Boss 20: ‘क्या आवाज…’ सलमान खान को भाई तमन्ना भाटिया की आवाज, अदाओं के भी हुए दीवाने

Bigg Boss 20: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'द व्वान' का प्रमोशन कर रहे हैं. इसी के लिए वे बिग बॉस 20 के सेट पर पहुंचे थे, जहां सलमान खान ने तमन्ना भाटिया की आवाज की तारीफ की.

Bigg Boss 20: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द व्वान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आने वाले हैं. दोनों स्टार्स फिल्म के प्रमोशन के लिए हाल ही में बिग बॉस 20 के सेट पर पहुंचे, जहां सलमान खान के साथ उनका एक प्यारा सा पल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. शो के दौरान तमन्ना सलमान खान से बातचीत कर रही थीं. तभी सलमान ने उनकी आवाज की तारीफ करते हुए सिद्धार्थ की तरफ देखा. 

सलमान खान ने सिद्धार्थ से कहा, ‘यार, इसकी आवाज कितनी जबरदस्त है.’ सलमान से अपनी तारीफ सुनकर तमन्ना मुस्कुरा दीं और उन्हें धन्यवाद कहा. सिर्फ सलमान ही नहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी तमन्ना की आवाज की तारीफ की. वहीं दोनों उनकी अदाओं के भी फैन हो गए. इस पूरे पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है.

‘द व्वान’ में दिखेगा रहस्यमयी जंगल

तमन्ना और सिद्धार्थ की फिल्म ‘द व्वान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ एक माइथो-फैंटेसी-थ्रिलर है. फिल्म की कहानी लोककथाओं और फैंटेसी की दुनिया से जुड़ी है. हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसमें एक रहस्यमयी और खतरनाक जंगल की कहानी देखने को मिली. फिल्म में तमन्ना और सिद्धार्थ मुख्य भूमिका में हैं. इनके अलावा श्वेता तिवारी, सुनील ग्रोवर, अनूप सोनी और मनीष पॉल भी अहम किरदारों में नजर आएंगे.

‘छठी मैया’ गाने से भी जुड़ा कनेक्शन

फिल्म का ‘छठी मैया’ गाना भी रिलीज हो चुका है. इस भक्ति गीत को लेकर तमन्ना ने बताया कि शूटिंग से पहले उन्होंने छठ पूजा और इससे जुड़ी परंपराओं को समझने की कोशिश की. तमन्ना ने बताया कि उनके मन में छठ पूजा को लेकर पहले से ही गहरी श्रद्धा रही है. गाने की शूटिंग से पहले उन्होंने बिहार और पटना में छठ पूजा मनाए जाने के तरीके और इसके महत्व के बारे में पढ़ा. इस दौरान उन्हें इस परंपरा की गहराई और शक्ति को करीब से समझने का मौका मिला. एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि छठी मैया के साथ उन्होंने एक गहरा जुड़ाव महसूस किया, जिसे शब्दों में बयां करना उनके लिए आसान नहीं है. 

कब रिलीज होगी ‘द व्वान’?

‘द व्वान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ का निर्देशन दीपक मिश्रा ने किया है. वहीं फिल्म की कहानी अरुणाभ कुमार ने लिखी है. फिल्म को शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी ने प्रोड्यूस किया है. बता दें कि फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

ये भी पढ़ें: ‘सीखना कभी खत्म नहीं होता चाहे वो KBC हो या…’, अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने दी बड़ी सीख, संगीत पर भी शेयर किये अपने विचार

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा, मंगल दोष से मुक्ति के लिए करें ये उपाय, जानें पूजा विधि

Maa Chandraghanta Puja: शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन 13 अक्टूबर को मां दुर्गा के चंद्रघंटा…

Last Updated: October 12, 2026 23:21:07 IST

15 साल की किशोरी को हवस का शिकार बनाकर किया प्रेग्नेंट, पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंची अस्पताल, मृत बच्चे को दिया जन्म

Banda rape case: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में 15 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म…

Last Updated: October 12, 2026 23:06:04 IST

सुधा यादव को कर्नाटक की कमान, तमिलनाडु जाएंगे राजेंद्र अर्लेकर, 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, जानें किसे मिला कौन सा राज्य

Sudha Yadav Karnataka Governor: राष्ट्रपति भवन ने 12 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस कम्युनिके में…

Last Updated: October 12, 2026 21:57:53 IST

Rajkot robbery case: मामा के 40 लाख हड़पने का प्लान, भांजे ने रची 11 लाख की लूट की कहानी, पुलिस ने ऐसे खोला राज

Rajkot robbery case: गुजरात के राजकोट में 11 लाख रुपये की कथित लूट के मामले…

Last Updated: October 12, 2026 21:42:05 IST

पुंछ में LoC के पास धमाका, 4 की मौत का दावा, लश्कर कमांडर फैजान की पहचान, सीमा पर अलर्ट

Jammu and Kashmir Poonch blast: जम्मू कश्मीर के पुंछ में LoC के पास कृष्णा घाटी सेक्टर…

Last Updated: October 12, 2026 20:33:09 IST

IPO opening this week: शेयर बाजार में इस हफ्ते IPO की बहार, 9 कंपनियां खोलेंगी इश्यू, किसकी कीमत कितनी?

IPO opening this week: 12 अक्टूबर से शुरू हो रहे सप्ताह में 6 मेनबोर्ड और…

Last Updated: October 12, 2026 20:07:17 IST