मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने ब्लॉग में ‘सीखने’ पर अपने विचार व्यक्त किये. उन्होंने कहा कि जीवन से मिलने वाले कई सबकों पर विचार किया है, जिनमें चिकित्सा विज्ञान की बारीकियां, नैतिकता की परीक्षा और संगीत की असीमित दुनिया शामिल हैं.
बिग बी का कहना है हर दिन “केबीसी के दायरे” और “जीवन के दायरे” दोनों में एक नई सीख लेकर आता है. आइये जानते हैं कि अमिताभ बच्चन ने क्या कहा.
‘सीखना कभी खत्म नहीं होता’
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा, “…हर दिन कुछ न कुछ सीखने को मिलता है… कुछ दूसरों के बारे में, लेकिन ज्यादातर अपने बारे में… हम कौन हैं, क्या हैं और कहाँ हैं… और यह सीखना कभी बंद नहीं होता… चिकित्सा विज्ञान की जटिलता… ज्ञान की विविधता… नैतिकता की कसौटी… हर दिन कुछ न कुछ सीखने को मिलता है… न केवल केबीसी के दायरे में… बल्कि जीवन के चक्र में भी.”
संगीत के महत्व पर भी की चर्चा
इसके बाद अभिनेता ने “संगीत” के बारे में भी बात की. उन्होंने लिखा, “…और फिर संगीत है… जो कभी खत्म नहीं होता, कभी क्षमा नहीं करता, कभी मना नहीं करता… बल्कि हर पल एक चुनौती है – उन्होंने यह कैसे किया… और खोज शुरू होती है… मन और इंद्रियां जागृत हो उठती हैं और एक पहचान और भावना हावी हो जाती है… हृदय और आत्मा को भर देती है… क्योंकि यही इसकी महानता की अंतिम पहचान है…”
वर्कफ्रंट पर अमिताभ बच्चन
बिग बी, जिन्हें आखिरी बार टीजे ज्ञानवेल द्वारा निर्देशित फिल्म ‘वेट्टैयान’ में देखा गया था, कथित तौर पर नितेश तिवारी की आगामी भव्य कृति “रामायण: भाग 1” में नजर आएंगे. इसमें उन्होंने जटायु का किरदार निभाया है. इस फिल्म में यश, रणबीर कपूर, साई पल्लवी और सनी देओल भी नज़र आएंगे. इसके अलावा अमिताभ बच्चन फिलहाल फिल्म निर्माता नाग अश्विन की फिल्म “कल्कि 2898 ईस्वी” के सीक्वल में व्यस्त हैं. इस फिल्म में कमल हासन और प्रभास भी मुख्य भूमिका में हैं.