सलमान खान की आगामी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की रिलीज डेट को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है. खबरों के अनुसार फिल्म की रिलीज डेट में परिवर्तन हो सकता है.
बैटल ऑफ गलवान पोस्टर
Battle Of Galwan Release Date: सलमान खान की आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की रिलीज डेट को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है. खबरों के अनुसार फिल्म की रिलीज डेट में परिवर्तन हो सकता है.
इस फिल्म को स्वतंत्रता दिवस 2026 (15 अगस्त) पर बड़े पर्दे पर रिलीज करने की योजना है. इससे पहले फिल्म अप्रैल 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ऐसी आशंका जताई जा रही है कि मार्च से मई के बीच कई बड़ी फ़िल्में आने की वजह से इसे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज किया जायेगा.
फिल्म महावीर चक्र विजेता कर्नल बी. संतोष कुमार की बहादुरी पर केंद्रित है. सलमान खान पहली बार आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं. इसकी शूटिंग लद्दाख की बर्फीली चोटियों में हुई, जिसमें हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट, अंडरवाटर एक्शन और हाई अल्टिट्यूड सीन्स शामिल हैं. सलमान ने खुद कहा था कि यह फिजिकली चैलेंजिंग रोल है, खासकर ठंडे पानी में 8 दिनों की शूटिंग बेहद चैलेंजिंग थी. इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह, अभिलाष चौधरी और अंकुर भाटिया भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन चल रहा है.
बता दें कि यह फिल्म 2020 गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है, जहां भारतीय सैनिकों ने चीनी सेना के खिलाफ डटकर मुकाबला किया था. निर्देशक अपूर्व लाखिया की यह देशभक्ति वॉर ड्रामा फैंस में उत्साह बढ़ा रही है. बता दें कि इस फिल्म का टीजर सलमान खान के जन्मदिन पर रिलीज हुआ था.
कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन हो सकती है. दरअसल इसके पीछे कई वजहें हैं. मई में आईपीएल 2026 भी है, जिससे सिनेमाघरों तक आने वाले दर्शकों की संख्या पर असर पड़ सकता है. इसके अलावा मार्च से मई के बीच धुरंधर 2, टॉक्सिक जैसी कई बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिससे फिल्म को तगड़ा कॉम्पीटिशन मिल सकता है. साथ ही नियमों के अनुसार, बैटल ऑफ गलवान को रिलीज से पहले रक्षा मंत्रालय को दिखाना होगा जिसकी वजह से ये माना जा रहा है कि इस प्रक्रिया में भी समय लग सकता है. इन वजहों से फिल्म निर्माताओं को लग रहा है कि वे 17 अप्रैल की समय सीमा को पूरा नहीं कर पाएंगे. सलमान खान का भी मानना है कि सत्य घटनाओं पर आधारित देशभक्ति फिल्मों को अच्छी तरह से तैयार करना जरूरी है.
Masoom Sharma Viral Video: गायक मासूम शर्मा ने कहा, गुंडा मुझे पीटने आया था. मैंने…
Petrol-Diesel Price UP: पेट्रोल-डीजल के दामों में आज भी उतार चढ़ाव तेजी से जारी है.…
Vaibhav Suryavanshi Record: बुमराह हों या हेज़लवुड, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने पहली ही…
Diesel Export Duties Increase: वित्त मंत्रालय ने शनिवार (11 अप्रैल, 2026) को बड़ा फैसला लेते…
China Gold ATM Viral Video: इस वीडियो में दिखाया गया है कि लोग कैसे अपने…
IPL की पहली ही गेंद पर विकेट! गुरजपनीत सिंह ने इतिहास रच दिया है. इशांत…