Maatrubhumi: सलमान खान की आगामी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' का टाइटल बदल दिया गया है. अब यह फिल्म 'मातृभूमि' नाम से रिलीज होगी. आखिर क्यों बदला फिल्म का नाम और क्या है इसके पीछे का कारण? चलिए जानते हैं.
सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' का टाइटल क्यों बदला?
Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी वॉर-ड्रामा फिल्म से चर्चा है, जिसका पहले नाम ‘बैटल ऑफ गलवां था. हालांकि, अब उसका टाइटल बदलकर ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ कर दिया गया है. लोगों के मन में सवाल है कि आखिर ये फैसला क्यों लिया गया है और क्या है इसके पीछे की वजह? इस पर फिल्म के निर्देशक अपूर्वा लाखिया ने खुलकर बात की.
फिल्म के निर्देशक अपूर्वा लखिया ने एचटी सिटी को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म का नाम बदलने का फैसला अचानक नहीं लिया गया है. उन्होंने कहा, ‘सलमान खान सर के प्रशंसकों को शीर्षक में बदलाव अचानक लग सकता है, लेकिन यह रातोंरात लिया गया निर्णय नहीं था. शुरुआत से ही हमने दो शीर्षक रजिस्टर कराए थे. बैटल ऑफ गलवां और मातृभूमि. फिल्म बनाते समय हमें एहसास हुआ कि यह सिर्फ एक लड़ाई के बारे में नहीं है. असल में यह फिल्म मानवता, सहानुभूति और हमारे सैनिकों द्वारा लड़ी जाने वाली खामोश लड़ाइयों के बारे में है.’
निर्देशक ने बातचीत में आगे कहा, ‘यह वॉर-ड्रामा संघर्ष के बावजूद मानवता को बचाए रखने पर केंद्रित है. डायरेक्टर ने बताया कि फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ उस भावना और बलिदान को कहीं अधिक सच्चाई से दर्शाती है. फिल्म में इसी नाम का एक गीत भी है, और दर्शकों से मिले प्यार ने शीर्षक को और भी उपयुक्त बना दिया है.’
आपको बता दें कि इस फिल्म की कहानी गलवान घाटी की घटनाओं से प्रेरित है, जहां 2020 में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच एक घातक झड़प हुई थी. इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में हैं. यह फिल्म पहले 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब रिलीज को लेकर अटकलें लगने लगी हैं, क्योंकि पोस्टर में कोई रिलीज डेट मेंशन नहीं है.
Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये और तेल की…
Katihar Thagi Case: कटिहार में बड़ा बाजार में तब सनसनी फैल गई, जब चालाक ठगों…
Sathankulam Case Verdict: 2020 के हाई-प्रोफाइल साथनकुलम हिरासत में मौत के मामले में एक बड़ा…
CEC Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की विपक्ष की…
Amritsar Panchayat Strange Rule: अमृतसर के अडलीवाल गांव में पंचायत का अजीब नियम! प्यार करने…
इन दिनों अनुपमा सीरियल का हाल बेहाल है. इसको लेकर मेकर्स कुछ नया ट्राय करने…