उत्तर प्रदेश के एक गांव से मार्मिक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां प्रशासन ने एक गरीब परिवार के घर को जमींदोज कर दिया, परिवार का आरोप है कि उन्हें कोई पूर्व सूचना या नोटिस नहीं दिया गया, मलबे के ढेर पर बैठकर रोते बच्चों और बेघर हुए माता-पिता की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर 'बुलडोजर नीति' के खिलाफ जन-आक्रोश का कारण बन रही हैं.
UP Bulldozer Action On Poor Family Viral Video: उत्तर प्रदेश में ‘बुलडोजर’ की कार्रवाई अक्सर सुर्खियों में रहती है, लेकिन इस बार की तस्वीर डराने वाली है, वायरल वीडियो में एक गरीब परिवार रो-रोकर अपनी आपबीती सुना रहा है कि उनके पास इस घर के अलावा सिर छुपाने की कोई और जगह नहीं थी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बार-बार कहा है कि बुलडोजर केवल माफियाओं की अवैध संपत्तियों पर चलना चाहिए और किसी गरीब की झोपड़ी नहीं उजड़नी चाहिए, लेकिन ज़मीनी हकीकत इसके उलट नज़र आ रही है, प्रशासन की इस ‘तानाशाही’ ने ना केवल एक छत छीनी है, बल्कि बच्चों के भविष्य और मासूमियत को भी मलबे के नीचे दबा दिया है, विपक्षी दल और आम जनता अब सरकार से सवाल पूछ रही है कि क्या इन बेबस लोगों को भी ‘माफिया’ की श्रेणी में रखा गया है? अगर यह घर अवैध था, तो क्या कार्रवाई से पहले मानवीय आधार पर वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जानी चाहिए थी? यह घटना पूरे प्रदेश को यह सोचने पर मजबूर कर रही है कि सत्ता का रसूख कहीं गरीबों पर कहर तो नहीं बन रहा.
Uttar Pradesh WFH News: पश्चिम एशिया में चल रहे संकट और पीएम मोदी की अपील…
PBKS vs RCB: आईपीएल 2026 के प्लेऑफ से पहले आरसीबी को अपना कप्तान बदलना पड़ा…
Disadvantages Of Red Lentils: दाल का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद है. आज हम बात…
रवि शास्त्री ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें जल्द भारत…
Indian Ashton Hall: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले का एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने अपनी…
Bhagalpur Couple Suicide Case: भागलपुर में एक प्रेमी जोड़े ने लव मैरिज कर जहर खा…