Live TV
Search
Home > मनोरंजन > कुछ एक्ट्रेसेज खुद पैसे देकर बुलाती हैं…पैपराजी की मनमानी पर भड़के सलमान खान, बोले- अब मजाक नहीं, होगी कार्रवाई

कुछ एक्ट्रेसेज खुद पैसे देकर बुलाती हैं…पैपराजी की मनमानी पर भड़के सलमान खान, बोले- अब मजाक नहीं, होगी कार्रवाई

Salman Khan Paparazzi Controversy: सलमान खान ने 'बिग बॉस' के वीकेंड का वार एपिसोड में पैपराजी की ओर से सेलिब्रिटीज की तस्वीरें खींचने के तरीके पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि चेतावनी के बावजूद कुछ पेज ऐसी तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं और अब उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. सलमान ने कलाकारों की पसंद और सहमति का सम्मान करने पर जोर दिया. वह इन दिनों निर्देशक वामशी पैदिपल्ली की फिल्म 'मॉन्स्टर' की शूटिंग कर रहे हैं.

Written By:
Last Updated: October 11, 2026 21:09:42 IST

Mobile Ads 1x1

Salman Khan Paparazzi Controversy: सलमान खान ने एक बार फिर सोशल मीडिया ट्रोलिंग और पैपराजी के तौर तरीकों पर अपनी नाराजगी जाहिर की है. ‘बिग बॉस’ के मंच पर कुछ हफ्ते पहले इस मुद्दे को उठाने के बाद अब उन्होंने साफ कर दिया है कि चेतावनी को हल्के में लेने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे. वीकेंड का वार एपिसोड में ‘रोडीज’ को प्रमोट करने पहुंचीं नेहा धूपिया ने भी इस मुद्दे पर सलमान का शुक्रिया अदा किया. इसके बाद सलमान ने बताया कि आखिर उन्हें इस मामले पर खुलकर बोलने की जरूरत क्यों महसूस हुई.

चेतावनी के बाद भी नहीं रुके पैपराजी पेज

सलमान खान ने बताया कि वह पहले भी पैपराजी को इस तरह की तस्वीरों को लेकर चेतावनी दे चुके हैं. लेकिन कुछ लोगों ने उनकी बात को गंभीरता से लेने के बजाय मजाक समझ लिया. सलमान के मुताबिक, चेतावनी के बाद कुछ पैपराजी पेज ऐसी तस्वीरें और ज्यादा पोस्ट करने लगे. उन्होंने कहा कि वह इस पूरे मामले पर नजर रख रहे हैं और अब इसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे. उनके अनुसार, कुछ बड़े प्लेटफॉर्म भी ऐसा कर रहे हैं और उनके खिलाफ भी कदम उठाए जाएंगे.

हर सेलिब्रिटी की अपनी पसंद और सहजता

सलमान ने कहा कि पैपराजी फोटोग्राफर्स को यह समझना चाहिए कि हर सेलिब्रिटी किस तरह की तस्वीरें खिंचवाने में सहज है. किसी को कुछ खास तरह की तस्वीरों से परेशानी हो सकती है, इसलिए उसकी इच्छा और सीमाओं का सम्मान करना जरूरी है. सलमान के मुताबिक, सभी कलाकारों की पसंद एक जैसी नहीं होती और तस्वीरें लेने के दौरान इस अंतर को समझना चाहिए.

कुछ एक्ट्रेसेज खुद बुलाती हैं पैपराजी

सलमान खान ने यह भी कहा कि कुछ एक्ट्रेसेज अपनी मर्जी से पैपराजी को बुलाती हैं और तस्वीरें खिंचवाने के लिए उन्हें पैसे भी देती हैं. उन्होंने बताया कि ऐसे मामलों में तस्वीरें खिंचवाना संबंधित कलाकार की अपनी पसंद हो सकती है. हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जो कलाकार इस तरह की तस्वीरें नहीं चाहते, उनकी इच्छा का सम्मान किया जाना चाहिए. किसी एक कलाकार की सहमति को दूसरे की सहमति नहीं माना जा सकता.

साफ मना करने के बाद भी तस्वीर खींची तो होगी कार्रवाई

सलमान ने स्पष्ट किया कि अगर कोई एक्ट्रेस पैपराजी से किसी खास अंदाज में तस्वीरें नहीं लेने के लिए कहती है और इसके बावजूद फोटोग्राफर ऐसा करता है, तो वह कार्रवाई करेंगे. उनका कहना है कि कलाकारों की निजी सीमाओं का ध्यान रखा जाना चाहिए. सलमान की इस टिप्पणी के बाद एक बार फिर मनोरंजन जगत में पैपराजी के काम करने के तरीके और सेलिब्रिटीज की सहमति को लेकर चर्चा तेज हो सकती है.

वामशी पैदिपल्ली की फिल्म में नजर आएंगे सलमान

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों साउथ के निर्देशक वामशी पैदिपल्ली की फिल्म में काम कर रहे हैं. इस फिल्म का अस्थायी शीर्षक ‘मॉन्स्टर’ बताया जा रहा है. फिलहाल अभिनेता की आगामी फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

MORE NEWS