<
Categories: मनोरंजन

कामयाब दिखने के लिए खरीदा 4 लाख का बैग, समीरा रेड्डी ने खोला बॉलीवुड इंडस्ट्री का अनसुना राज

Sameera Reddy: समीरा रेड्डी ने बॉलीवुड की दुनिया का अनदेखा सच बयां किया है. उन्होंने बताया कि शुरुआती दौर में वह कामयाब दिखने के लिए लाखों के महंगे आइटम्स खरीदती थीं. जिससे वह ग्लैमर की दुनिया में सबके समान दिख सकें.

मनोरंजन जगत की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे एक काला सच है. अक्सर बॉलीवुड में नए कलाकारों को करियर के शुरुआती दिनों में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. उन्हें सबके जैसा दिखने के लिए अपना फैशन, लाइफस्टाइल आदि चीजें बदलनी पड़ती है, तभी उन्होंने बॉलीवुड के लोग स्वीकार कर पाते हैं. इसी चीज के बारे में हाल ही में अभिनेत्री समीरा रेड्डी ने बताया और अपने पुराने अनुभवों का जिक्र किया, जब उन्हें महंगे-महंगे बैग और शौक आदि को अपने जीवन का हिस्सा बनाना प़ड़ा. बाद में उन्हें इन सब चीजों का पछतावा भी हुआ.

अब वह सुकून की जिंदगी जी रही हैं

अभिनेत्री ने हाल ही में हॉटरफ्लाई से बातचीत की और अपने वर्तमान दिनों के जीवनशैली पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा, ‘अब मैंने ऑर्गेनिक कपड़ों को अपना लिया है और महंगे कपड़ों को ज्यादा नहीं पहनती. ‘ उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि वह अब बदल गई और गोवा जाने से उनकी सोच में काफी परिवर्तन आया. उन्होंने कहा, ‘गोवा आने के बाद से मैं बहुत ही सहज हो गई हू. मुझे ऑर्गेनिक कॉटन बहुत पसंद है. मैंने फास्ट फैशन कम कर दिया है, बड़े ब्रांड्स से भी दूरी बना ली है, और अब मुझे सादगी पसंद है और मैं अपने पास मौजूद कपड़ों को मिलाकर पहनना पसंद करती हू.’

महंगे आइटम्स की दीवानी थीं एक्ट्रेस

समीरा रेड्डी ने अपने करियर के शुरुआती दौरा का जिक्र किया. जब वह महंगे ब्रांड की खरीददारी करती थी. एक्ट्रेस ने बताया, ‘यह डायोर गौचो बैग है. यह 2005 का है. जब मैंने फिल्मों में काम करना शुरू किया था, तब मुझे लगता था कि मुझे सभी लेटेस्ट बैग चाहिए. मुझे याद है कि यह मेरे पहले खरीदे गए बैगों में से एक था. मैंने ये बैग इसलिए खरीदे क्योंकि मुझे दूसरों के साथ घुलने-मिलने का दबाव महसूस होता था. लोग अक्सर कहते हैं कि उन्हें बैग कितने पसंद हैं, लेकिन मैंने वास्तव में ये चीजें इसलिए खरीदीं ताकि लोग सोचें कि मैं कामयाब हो गई हूं. अब जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं, तो सोचती हूं कि काश मैंने सोने का एक टुकड़ा खरीदा होता, तो मैं कहीं ज्यादा बेहतर होती.’

अब होता है अभिनेत्री को पछतावा

अभिनेत्री ने आगे बात करते हुए कहा कि एयरपोर्ट लुक्स ने उनके फैशन सेंस को बहुत प्रभावित किया. वो कहती हैं. ‘उस समय हर कोई बड़े-बड़े एलवी टोट बैग लिए घूम रहा था. मुझे इतना दबाव महसूस हुआ कि मुझे याद है कि मैं गई और मैंने इसे खरीद लिया, यह सोचकर कि मुझे एक एयरपोर्ट लुक तो चाहिए ही. मुझे यही लुक चाहिए. मैं उस दौर से गुजरी जब हर कोई चलो दिखाते हैं कि हमारे पास क्या है जैसा था. और फिर लगभग तेरह साल पहले, मुझे एहसास हुआ कि मैं मुझे देखो चिल्लाना नहीं चाहती, क्योंकि असली शांति सादगी में है.

समीरा रेड्डी का करियर

अभिनेत्री समीरा रेड्डी ने 2002 से 2013 के बीच हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में काम किया. इसके बाद साल 2014 में उन्होंने अक्षय वर्दे से शादी कर ली. फिर एक्ट्रेस ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली.
Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

Jharkhand Crime News: एक सिपाही ने कैसे कर डाला 28 करोड़ रुपये का ट्रेजरी घोटाला, CID खोलेगी राज़

Jharkhand Crime News: झारखंड के हजारीबाग में 28 करोड़ रुपये के ट्रेजरी घोटाले में सिपाही…

Last Updated: April 11, 2026 14:15:38 IST

Instagram Reel: रील का चक्कर बाबू भैया! वायरल होने के लिए बाप ने बच्ची की जान लगाई दांव पर; यकीन नहीं आ रहा तो देख लें वीडियो

Instagram Reel Craze: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: April 11, 2026 14:10:45 IST

8 साल में पहली बार मनाया जन्मदिन, बर्थडे पार्टी में खुशी से रोने लगा मासूम, इमोशनल कर देगा यह वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक आठ…

Last Updated: April 11, 2026 14:10:26 IST

भाईजान का पारा हुआ हाई! कंधे पर हाथ रखने वाले फैन को ‘Salman Khan’ ने दिया सरेआम धक्का, इंटरनेट पर मचा बवाल!

Salman Khan Angry Moment: हाल ही में सलमान खान का एक गुस्से से भरा वीडियो…

Last Updated: April 11, 2026 14:07:40 IST

Food Adulteration: मार्केट में मिलने वाले फल-सब्जी में केमिकल तो नहीं? ऐसे पहचानें असली और मिलावटी का फर्क!

Food Adulteration: बाजार में मिलने वाले चमकदार और परफेक्ट शेप के फल और सब्जियां भी…

Last Updated: April 11, 2026 13:56:40 IST

Shani Dosha: क्या आपके भी कुंडली में है शनि दोष, जल्दी करें ये उपाय, टल जाएगी आने वाली बड़ी समस्या

Shani Dosha: जिस किसी पर भी शनि का अशुभ प्रभाव या कुदृष्टि पड़ती है, उसे…

Last Updated: April 11, 2026 13:47:26 IST