<
Categories: मनोरंजन

संदीप रेड्डी वांगा की नई खोज! ‘Spirit’ के पोस्टर वाली मिस्ट्री गर्ल ऐश्वर्या देसाई पर टिकी सबकी नजरें, 2027 में करेंगी बड़ा धमाका!

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' के नए पोस्टर में विवेक ओबेरॉय के साथ नजर आ रही 'मिस्ट्री गर्ल' ऐश्वर्या देसाई है. भारतीय-अमेरिकी मॉडल ऐश्वर्या ने 'गली बॉय' से शुरुआत की थी. अब प्रभास और तृप्ति डिमरी स्टारर इस फिल्म से वे चर्चा में है, जो 5 मार्च 2027 को रिलीज होगी.

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘स्पिरिट’ का नया पोस्टर जैसे ही सोशल मीडिया पर आया, वह तुरंत वायरल हो गया.  इस पोस्टर में फिल्म के मुख्य विलेन विवेक ओबेरॉय एक बेहद खतरनाक और इंटेंस लुक में नजर आ रहे है.  लेकिन दर्शकों की नजरें विवेक के बगल में खड़ी एक खूबसूरत लड़की पर जाकर टिक गई.  हर कोई गूगल पर सर्च कर रहा है कि आखिर ये ‘मिस्ट्री गर्ल’ कौन है? आपको बता दें कि इस उभरती हुई अभिनेत्री का नाम ऐश्वर्या देसाई है, जो इस फिल्म में एक अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी.

अमेरिका से बॉलीवुड तक का शानदार सफर

ऐश्वर्या देसाई का बैकग्राउंड काफी दिलचस्प है.  वे भारतीय मूल की है लेकिन अमेरिका (वाशिंगटन डी.सी.) और मुंबई दोनों जगहों पर रहती है.  फिल्मों की चकाचौंध में आने से पहले उन्होंने अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दिया.  उन्होंने अमेरिका की मशहूर ‘यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड’ से मार्केटिंग में डिग्री हासिल की है.  पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा और एक प्रोफेशनल मॉडल के रूप में अपनी पहचान बनाई.  उन्होंने सब्यसाची, मनीष मल्होत्रा और मसाबा गुप्ता जैसे दुनिया भर में मशहूर फैशन डिजाइनरों के लिए मॉडलिंग की है.

‘गली बॉय’ से की थी करियर की शुरुआत

बहुत कम लोग इस बात से वाकिफ है कि ऐश्वर्या देसाई के लिए ‘स्पिरिट’ पहली फिल्म नहीं है.  उन्होंने साल 2019 में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की सुपरहिट फिल्म ‘गली बॉय’ में एक छोटा सा लेकिन यादगार रोल निभाया था.  इसके अलावा, उन्होंने कुछ बेहतरीन शॉर्ट फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है.  उनकी एक शॉर्ट फिल्म ‘रैट इन द किचन’ के लिए उन्हें ‘बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस’ का अवॉर्ड भी मिल चुका है.  हालांकि, ‘स्पिरिट’ उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित होने वाली है, क्योंकि इसमें वे सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर कर रही है.

फिल्म ‘स्पिरिट’ से जुड़ी बड़ी बातें

अगर फिल्म की बात करें, तो ‘स्पिरिट’ साल 2027 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होने वाली है.  इसमें साउथ के सुपरस्टार प्रभास पहली बार एक जांबाज पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे.  फिल्म में ‘एनिमल’ फेम तृप्ति डिमरी मुख्य अभिनेत्री है.  संदीप रेड्डी वांगा अपनी पिछली फिल्मों ‘अर्जुन रेड्डी’, ‘कबीर सिंह’ और ‘एनिमल’ के जरिए सिनेमा की दुनिया में तहलका मचा चुके है, इसलिए फैंस को उम्मीद है कि ‘स्पिरिट’ भी बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी.  यह फिल्म 5 मार्च 2027 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

सोशल मीडिया पर बढ़ा ऐश्वर्या का क्रेज

पोस्टर रिलीज होने के बाद से ऐश्वर्या देसाई की सोशल मीडिया फॉलोइंग तेजी से बढ़ रही है.  फैंस उनके लुक और स्टाइल की जमकर तारीफ कर रहे है.  विवेक ओबेरॉय जैसे मंझे हुए कलाकार के साथ उनका कॉन्फिडेंस देखकर लोग कयास लगा रहे है कि फिल्म में उनका किरदार काफी दमदार और शायद थोड़ा नेगेटिव शेड वाला हो सकता है. अब हर कोई यह देखने के लिए बेताब है कि संदीप रेड्डी वांगा की इस ‘डार्क’ दुनिया में ऐश्वर्या अपनी एक्टिंग से क्या कमाल दिखाती है.
Mansi Sharma

Recent Posts

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST